Responsive Scrollable Menu

Saba Haider ने रचा इतिहास, Illinois प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली बनीं पहली दक्षिण एशियाई महिला

(योषिता सिंह) न्यूयॉर्क, छह नवंबर भारत में जन्मी डेमोक्रेट सबा हैदर ने इलिनॉय प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया है और इसके साथ ही वह राज्य की जनरल असेंबली के लिए चुनी जाने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गई हैं। हैदर ने तीन नवंबर को हुए अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में 84वें डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल की। उन्हें कुल 70.9 प्रतिशत वोट मिले।

उन्होंने 20,756 मत हासिल किए, जबकि उनकी रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ब्रायन स्कोपा को 8,520 वोट यानी 29.1 प्रतिशत मत मिले। हैदर ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “हमने यह कर दिखाया। पिछले 15 महीनों से हमने 84वें डिस्ट्रिक्ट के हर कोने में मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।

हमने यह जानने की कोशिश की कि उनके लिए क्या मायने रखता है, वे किन बदलावों की उम्मीद करते हैं और मजबूत, समृद्ध तथा अधिक समावेशी समुदाय बनाने के लिए हम किस तरह मिलकर काम कर सकते हैं।” उन्होंने मतदाताओं, परिवार के सदस्यों, दोस्तों, चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े लोगों और स्वयंसेवकों का आभार जताया। उन्होंने अपने चुनाव अभियान को ‘जमीनी स्तर पर लोगों की भागीदारी से संचालित आंदोलन’ बताया। उन्होंने कहा, “आखिरकार यह चुनाव उन लोगों के बारे में था, जो इस समुदाय को अपना घर कहते हैं।

यह उस भविष्य के निर्माण की कोशिश थी, जिसके हम सभी हकदार हैं।” हैदर ने कहा कि उनकी जीत उन सभी लोगों की जीत है, जो ऐसे इलिनॉय में विश्वास करते हैं, जहां सभी के साथ निष्पक्षता और न्याय हो तथा हर किसी का स्वागत किया जाए। इलिनॉय की विधायिका में शामिल होने से पहले हैदर ड्यूपेज काउंटी बोर्ड की सदस्य और सामुदायिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर चुकी हैं। भारत में जन्मी हैदर का परिवार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से ताल्लुक रखता है।

वह करीब 20 साल पहले अमेरिका आ गई थीं। हैदर ने अपने चुनाव अभियान के दौरान कहा था, “तब से मैंने अपना जीवन उस समुदाय की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है, जिसने मुझे और मेरे परिवार को इलिनॉय में अपना घर बसाने में मदद की।” हैदर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने इसी संस्थान से वन्यजीव विज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की है।

एएमयू नेटवर्क ने उनकी जीत पर उन्हें बधाई देते हुए इसे “विश्वविद्यालय समुदाय के लिए गर्व का क्षण” बताया।

Continue reading on the app

दिल्ली में 20 साल रहने के बाद Sikkim लौटी महिला, बताया महीने का खर्च, बोलीं- 'यहां सब कुछ बेहतर है!'

दिल्ली में 20 साल बिताने के बाद 37 साल की महिला ने पति, दो बेटियों और पालतू डॉग के साथ सिक्किम के गांव में बसने का फैसला किया. छह महीने बाद उन्होंने परिवार का महीने का बजट बताया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में वापसी, एशेज-वर्ल्ड कप और ओलंपिक के लिए कंगारुओं का स्पेशल प्लान

Michael Hussey Australia coach: ऑस्ट्रेलिया ने माइकल हसी को सिर्फ एक सीरीज के लिए नहीं, बल्कि 2027 से 2028 तक के बड़े क्रिकेट मिशन की तैयारी में शामिल किया है. हसी का टीम के साथ जुड़ना बताता है कि ऑस्ट्रेलिया आने वाले बड़े मिशन यानी एशेज, वनडे विश्व कप, 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक और टी-20 विश्व कप के लिए कितने अहम होंगे. हसी को उनके आईपीएल के पूर्व सहयोगी स्टीफन फ्लेमिंग भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम से बतौर कोच जुड़ने बुला रहे थे. Fri, 6 Nov 2026 09:21:47 +0530

  Videos
See all

Prime Minister Narendra Modi Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स के नायकों से मिले पीएम मोदी #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:15:37+00:00

Sudhanshu Trivedi का Rahul Gandhi पर ऐसा पलटवार कि सब देखते रहे गए ! Dhurandhar | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:13:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers