Responsive Scrollable Menu

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा

मुंबई, छह नवंबर सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे शुरुआती कारोबार के बाद बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। विदेशी पूंजी के निरंतर प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतें अपेक्षाकृत सीमित रहने से शेयर बाजार में आशावाद बढ़ा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 33 अंक चढ़कर 79,343.06 अंक पर और एनएसई निफ्टी 52.95 अंक फिसलकर 24,477.40 अंक पर रहा।

बाद में दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेजी लौटी। सेंसेक्स 443.87 अंक की बढ़त के साथ 79,760.10 अंक पर और निफ्टी 81 अंक चढ़कर 24,612.85 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

कंपनी का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 4,587.88 करोड़ रुपये रहा जिससे उसके शेयर में तेजी आई है। टाइटन, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और भारती एयरटेल के शेयर में भी तेजी रही। वहीं, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर गिरावट में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग काफी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। नैस्डैक कम्पोजिट 5.52 प्रतिशत लुढ़क गया, एसएंडपी 500 में 4.36 प्रतिशत की गिरावट आई और डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 3.44 प्रतिशत नीचे रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 2.35 प्रतिशत बढ़कर 100.6 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 14,974.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 2,008.61 अंक यानी 2.60 प्रतिशत उछलकर और निफ्टी 576 अंक यानी 2.40 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

Gold Rate Today: धनतेरस पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक झटके में 1,960 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड

Dhanteras Gold Rate 2026: केरल में आज सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। धनतेरस के मौके पर एक पवन (8 ग्राम) सोने का दाम 1960 रुपये गिरकर 1,05,120 रुपये हो गया है। हालांकि, चांदी महंगी हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

'यह दुख की बात है...', शमी के संन्यास पर बोले रवि शास्त्री, कहा- उनके साथ सही नहीं हुआ

ravi shastri statement on shami test retirement: रवि शास्त्री का कहना है कि मोहम्मद शमी में अभी और 30 से 40 विकेट लेने की काबिलियत थी. उन्होंने कहा, 'यह दुख की बात है जब देश के लिए इतना अच्छा खेलने वाले को जाना पड़ता है.' बता दें कि मोहम्मद शमी ने बीती रात यानी 6 नवंबर 2026 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. Sat, 7 Nov 2026 13:42:48 +0530

  Videos
See all

Breaking News | Akhilesh Yadav News: Ramlalla परिवार संग रामलला के दर्शन करेंगे अखिलेश? #update #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T08:46:36+00:00

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: इस दिन रामलला-हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे अखिलेश? | Ram Mandir Darshan #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T08:46:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers