Responsive Scrollable Menu

Friday OTT Releases: दिवाली वीकेंड पर घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, Netflix से लेकर SonyLIV तक रिलीज होंगी ये 5 फिल्में

Friday OTT Releases: दिवाली का त्योहार हो और एंटरटेनमेंट का तड़का न लगे, ऐसा कैसे हो सकता है. इस शुक्रवार यानी 6 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो और सोनी लिव तक पर कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. ऐसे में अगर आप दिवाली के वीकेंड पर घर बैठकर अपनी फैमिली के साथ कुछ अच्छा देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ये फिल्में बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं. इस लिस्ट में फैमिली ड्रामा से लेकर रोमांस, सस्पेंस, थ्रिलर और कॉमेडी तक का भरपूर डोज मिलने वाला है. तो चलिए जानते हैं 6 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली इन 5 फिल्मों के बारे में.

हैवान

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'हैवान' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी दर्शकों के लिए खास आकर्षण है. अगर आपको सस्पेंस और एक्शन से भरपूर फिल्में पसंद हैं, तो दिवाली के वीकेंड पर 'हैवान' आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है.

नूरु कोडी वानविल

अगर आप रोमांटिक ड्रामा देखना पसंद करते हैं, तो 'नूरु कोडी वानविल' आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. ये फिल्म 6 नवंबर से जी5 पर स्ट्रीम होने जा रही है. फिल्म में हरीश कल्याण, सिद्धि इदनानी, संपत राज और कोवई सरला अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. रोमांस और इमोशंस से भरपूर इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का दर्शकों को इंतजार है. ऐसे में वीकेंड पर कुछ रोमांटिक देखने का मन है, तो इस फिल्म को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

मिसाया मुरुक्कु 2

ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में अगला नाम 'मिसाया मुरुक्कु 2' का है. हिपहॉप तमिझा अदी के निर्देशन में बनी ये फिल्म भी 6 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. खास बात ये है कि दर्शक इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी समेत कई भाषाओं में देख सकेंगे. फिल्म में फैमिली ड्रामा और मनोरंजन का तड़का देखने को मिलेगा. इसे आप सोनी लिव पर स्ट्रीम कर सकते हैं. अगर आप अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

पॉसिबल लव

कोरियन फिल्मों और ड्रामा के शौकीनों के लिए भी इस शुक्रवार कुछ खास आने वाला है. फिल्म 'पॉसिबल लव' 6 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिल रही है. इसके कुछ सीन भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. ऐसे में कोरियन कंटेंट पसंद करने वाले दर्शक इस फिल्म को अपनी वीकेंड वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं. अगर आपको रोमांस, रिश्तों और इमोशंस से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म देखने लायक हो सकती है.

दिलवाली दिवाली

दिवाली के मौके पर अगर आप परिवार के साथ बैठकर कोई हल्की-फुल्की फिल्म देखना चाहते हैं, तो 'दिलवाली दिवाली' एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. ये फिल्म भी 6 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में मिहिर आहूजा, मनोज पाहवा, नीलू कोहली और निमीषा सिरोही अहम किरदारों में नजर आएंगे. दिवाली के त्योहार और पारिवारिक माहौल के बीच इस फिल्म को देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव हो सकता है.

ये भी पढ़ें: काशवी का मैसेज सुनकर इमोशनल हुए स्काउट, लव से हुई लड़ाई, आम्रपाली और काजी से हुई जबरदस्त भिड़ंत!

Continue reading on the app

बंगलूरू में सनसनीखेज हत्याकांड, कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत परिवार के 7 लोगों की हत्या का आरोप

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू से एक दिल दहला देने वाला सामूहिक हत्याकांड सामने आया है. यहां 45 वर्षीय कैब ड्राइवर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के छह अन्य सदस्यों की हत्या करने का आरोप लगा है. शुरुआती जांच में पुलिस को पारिवारिक विवाद इस वारदात की वजह होने का संदेह है. बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी के परिवार की कथित दखलंदाजी से नाराज था। पुलिस ने आरोपी शेखर उर्फ इंदुशेखर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर दो दिनों के भीतर राजाजीनगर स्थित अपने घर में परिवार के सात सदस्यों को अलग-अलग समय पर बुलाया और उनकी हत्या कर दी. जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के बाद कुछ शवों को अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

पत्नी, सास और दो सालों समेत सात लोगों की गई जा

इस घटना में जान गंवाने वालों की पहचान आरोपी की पत्नी सुनीता, सास रूपावती, साले शिवकुमार और शंकर, परिवार की बहुएं दिव्या और नलिनी तथा सात वर्षीय पुनीत के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने सभी को अलग-अलग समय पर अपने घर बुलाया था. इसके बाद उनकी हत्या किए जाने का आरोप है। इस घटना में एक मासूम बच्चे की भी जान चली गई. उसका शव चिक्कबल्लापुर जिले में नंदी हिल्स के पास बरामद किया गया.

20 साल पहले हुई थी शादी, पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि शेखर और सुनीता की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी. हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों में तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर सुनीता के परिवार के लोग अक्सर हस्तक्षेप करते थे और उसका पक्ष लेते थे. पुलिस को संदेह है कि शेखर इस बात से नाराज रहता था। उसे लगता था कि पत्नी के परिवार वाले उसकी निजी जिंदगी में दखल दे रहे हैं. इसी पारिवारिक तनाव को इस वारदात की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा.

पार्टी के बहाने सालों को घर बुलाने का आरोप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शेखर ने अपने सालों शिवकुमार और शंकर को पार्टी के बहाने घर बुलाया था. आरोप है कि घर पहुंचने के बाद उसने दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी सास और परिवार के दूसरे सदस्यों को भी निशाना बनाया. जांचकर्ताओं को आशंका है कि आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी सुनीता की हत्या की थी. हालांकि, सभी सात लोगों की हत्या किस क्रम में हुई और घटनाएं किन परिस्थितियों में हुईं, इसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार के 7 लोगों को कुचला

नलिनी की गुमशुदगी से सामने आया पूरा मामला

सात लोगों की हत्या का मामला तब सामने आया, जब परिवार की सदस्य नलिनी का काफी समय तक कोई पता नहीं चला. इसके बाद उसकी मां ने श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान शेखर पर संदेह बढ़ा और उसे हिरासत में लिया गया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में कथित तौर पर कई हत्याओं में उसकी भूमिका से जुड़े तथ्य सामने आए. इसके बाद मामले की गंभीरता का खुलासा हुआ.

नंदी हिल्स के पास मिला सात वर्षीय बच्चे का शव

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर कुछ शवों को अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की थी. सात वर्षीय पुनीत का शव चिक्कबल्लापुर जिले में नंदी हिल्स के नजदीक मिला है. पुलिस अब बाकी शवों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही उन स्थानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जहां शवों को ले जाए जाने का संदेह है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और हत्याकांड के पीछे की वजह, घटनाओं का क्रम तथा अन्य पहलुओं की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: क्या Home Loan पर स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज वापस मिलते हैं? जानिए इसमें कितना खर्च आएगा

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल की जितनी तारीफ की जाए कम, महिला कर्मचारी को दे दिया इनाम में मिला फोन, वीडियो ने जीता सबका दिल

kl rahul video: केएल राहुल का स्टेडियम की महिला कर्मचारी को अवॉर्ड के रूप में मिला फोन गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. भारतीय क्रिकेटर के इस जेस्चर की क्रिकेट की दुनिया और बाहर भी काफी तारीफ हो रही है. Sun, 8 Nov 2026 17:43:55 +0530

  Videos
See all

PM Modi In Bastar: नक्सली गढ़ में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली | Diwali 2026 | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T12:46:06+00:00

What Might A New Brexit Deal Look Like? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T12:38:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers