सावधान! 180° घूमा मौसम; कश्मीर में मौसम हुआ 'बेवफा', घूमने का शौक पड़ सकता है महंगा!
कश्मीर में मौसम ने 180 डिग्री का यू-टर्न लिया है. भारी बारिश और खराब मौसम के चलते किश्तवाड़ के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं. पर्यटकों को फिलहाल घाटी न आने की सलाह दी गई है.
भिंडी की फसल में येलो वेन मोजैक से सावधान, सही बीज उपचार और सफेद मक्खी नियंत्रण से बचाएं 90% तक नुकसान
Okra cultivation: फरवरी से मार्च तक किसान गर्मी की भिंडी की बुवाई की तैयारी तेज कर देते हैं, लेकिन इस फसल में लगने वाला येलो वेन मोजैक वायरस बड़ी चुनौती माना जाता है. यह रोग सफेद मक्खी के जरिए फैलता है और लापरवाही होने पर 80–90 प्रतिशत तक पैदावार घटा सकता है. जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक के अनुसार बुवाई से पहले बीजों को 4-6 घंटे पानी में भिगोने से अंकुरण बेहतर होता है. साथ ही पूसा ए-4, अरका अनामिका और परभणी क्रांति जैसी रोग-प्रतिरोधी किस्मों का चयन करना जरूरी है. संक्रमण दिखने पर प्रभावित पौधों को तुरंत उखाड़कर नष्ट कर दें. सफेद मक्खी नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोप्रिड जैसे कीटनाशक या 4 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में नीम तेल का छिड़काव हर 15 दिन में करने से फसल सुरक्षित रहती है और उत्पादन बेहतर मिलता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















