नवम्बर 6 के Free Fire Redeem Codes हुए एक्टिव, क्लेम करें फ्री रिवॉर्ड्स
गरेना फ्री फायर मैक्स के 6 नवम्बर के लेटेस्ट रिडीम कोड्स जारी कर दिए गए हैं. बिना पैसे खर्च किए फ्री में रेयर बंडल्स, एक्सक्लूसिव गन स्किन्स और इन गेम रिवॉर्ड्स पाने के लिए तुरंत चेक करें ये नये कोड्स.
The post नवम्बर 6 के Free Fire Redeem Codes हुए एक्टिव, क्लेम करें फ्री रिवॉर्ड्स appeared first on Prabhat Khabar.
धनतेरस पर सोना-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव! जानें 6 नवंबर को क्या हैं नए रेट
Gold and Silver Prices: धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. यही वजह है कि इस मौके पर बाजारों में ज्वेलरी और कीमती धातुओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है. अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इनके ताजा भाव जान लीजिए. 6 नवंबर को सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है. ऐसे में खरीदारी से पहले जान लें कि आज बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के क्या भाव चल रहे हैं.
6 नवंबर को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत नीचे आई है. अमेरिकी चुनाव के बाद आर्थिक और राजनीतिक हालात को लेकर बनी अनिश्चितता का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हलचल?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 0.68 फीसदी गिरकर करीब 4,060 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, चांदी 0.15 फीसदी बढ़कर 52 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी 0.91 फीसदी की गिरावट आई और यह 4,075.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा. वहीं, सिल्वर फ्यूचर्स 0.68 फीसदी गिरकर 53.02 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












