'मैं थोड़ा दुखी हूं, उसे मौके नहीं मिल रहे...' इस खिलाड़ी को नहीं खिलाने पर मोहम्मद कैफ का फूटा गुस्सा, जानिए क्या कहा?
New Zealand vs India 2nd ODI : इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं, जहां पर इन दिनों दोनों देशों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर (शनिवार) को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में होगा. भारत और न्यूजीलैंड की टीम में सुबह से ही एक्शन में दिखाई देंगी, जहां मैच की शुरुआत 7:30 बजे से हो जाएगी. वहीं मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा. ऐसे में इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर नाराजगी जताते हुए बड़ा बयान दिया है.
मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सिराज के पक्ष में बड़ा बयान दिया है. कैफ ने उनको लेकर दूसरे वनडे मैच से पहले क्या कहा है, किस तरह से टीम मैनेजमेंट को उन्होंने सिराज को नहीं खिलाने के लिए आढ़े हाथों लिया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Auckland ✅
— BCCI (@BCCI) November 5, 2026
Hello from Wellington as the focus shifts to the 2️⃣nd ODI ????#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/3VkE8rikR8
मोहम्मद कैफ ने दिया सिराज पर बड़ा बयान
मोहम्मद कैफ ने कहा कि, 'मैं थोड़ा दुखी हूं कि मोहम्मद सिराज को मौके नहीं मिल रहे हैं. वह एक साबित बॉलर है. क्या थ्योरी यह है कि अगले छह महीने नए बॉलर ट्राई करें और फिर नए बॉलर को देखें? मुझे नहीं पता लेकिन सिराज का न खेलना मेरी समझ से बाहर है. अगर उन्होंने सिराज को ड्रॉप किया है, तो यह अच्छा नहीं है, यह सोचकर कि अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और औकिब नबी थोड़ी बैटिंग कर सकते हैं. यह अब एक ट्रेंड बन गया है. इसीलिए कुलदीप यादव भी नहीं खेल रहे हैं'.
Mohammad Kaif feels Mohammed Siraj is being treated unfairly by the Indian team management for not giving him chances: ????️
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) November 5, 2026
"I am a little unhappy that Mohammed Siraj is not getting chances. He is a proven bowler. Is the theory to try new bowlers for the next six months and look… pic.twitter.com/4meGVcD8w1
आपको बता दें कि, 4 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला गया था. इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज को कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के द्वारा जगह नहीं दी गई थी. उनको बैंच पर ही बाहर बैठना पड़ा था. उससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं मिला था. उनको सिर्फ एक मैच खेलने के लिए दिया था.
मोहम्मद कैफ का फूटा गुस्सा
अब मोहम्दम सिराज को लगातार प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर मोहम्मद कैफ का गुस्सा फूट गया है. उन्होंने अब टीम मैनेजमेंट पर ही सीधे तौर पर निशाना साध दिया है. इसके साथ ही टीम मैनेजमैट पर कुलदीप यादव को नहीं खिलाने पर भी सवाल उठ रहे हैं. अब वेलिंगटन के दूसरे वनडे में इन दोनों खिलाड़ियों को मौका मिलेगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. या फिर टीम इंडिया पिछले मैच की विनिंग प्लेइंग-11 के साथ जाना चाहेगी. जिसमें सिराज और कुलदीप यादव का नाम नहीं था.
भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), आकिब नबी.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के लिए दूसरे वनडे से पहले बजी खतरे की घंटी, इस घातक गेंदबाज की होगी न्यूजीलैंड की टीम में एंट्री
Dhanteras 2026: धनतेरस पर घर के किस कोने में जलाएं यम का दीपक? जानें दीपदान की परंपरा और धार्मिक महत्व
Dhanteras 2026: धनतेरस का दिन कुबेर देवता, धन्वंतरि देव और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का दिन होता है. आज यानी 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और नए बर्तन खरीदते हैं. आज बाजारों तथा ज्वेलरी की दुकानों में लोगों की भारी भीड़ होगी. लोग इन चीजों की खरीदारी करेंगे. कहा जाता है कि धनतेरस के दिन इन्हें खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन-धान्य की कमी नहीं होती है. धनतेरस के दिन 13 दीयों को जलाने की परंपरा है. इस दिन यम दीपक भी जलाते हैं. कहा जाता है कि इन सभी दीयों का उद्देश्य सिर्फ अकाल मृत्यु से रक्षा होती है. लोगों की अच्छी सेहत की कामना करते हैं. आइए जानते हैं घर में आज घर में कितने दीये जलाए जाते हैं और 13 दीयों को जलाने की परंपरा क्या है.
13 दीयों की क्या परंपरा है?
धनतेरस पर आज 13 दीयों को जलाने की परंपरा है. इन 13 दीयों के पीछे एक विशेष आध्यात्मिक उद्देश्य भी होता है. इन सभी दीयों को सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, धनतेरस पर आरोग्य के देवता यानी धन्वंतरि देव का प्राकट्य हुआ था, इसलिए उनका प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है.
ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस पर तिजोरी से जुड़े ये उपाय करें, पैसों की तंगी से मिलेगी आजादी
धनतेरस पर 13 दीयों को जलाने का महत्व क्या है?
धनतेरस के दिन 13 संख्या की दीयों को जलाने का खास महत्व होता है. पारंपरिक साल के 13 चंद्र महीनों में से हर एक महीने के लिए एक दीया जलाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि एक साथ 13 दीये जलाने से आने वाले सभी महीनों में घर-परिवार की सुरक्षा होती है. इन 13 दीयों में सबसे प्रमुख दीया यम दीपक होता है. इसे 'यम दीपम' कहा जाता है. इस दीयों को जलाने से मृत्यु के देवता यम प्रसन्न होते हैं. इससे घर के लोगों में अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है.
'यम दीपम' घर की किस दिशा में जलाते हैं?
धनतेरस का पहला और सबसे विशेष दीपक यमदेव के नाम का जलाया जाता है. यानी कि यम दीपम, इसे घर के मुख्य द्वार के बाहर दक्षिण दिशा की ओर रखते हैं. कई परंपराओं में इस दीपक में सरसों का तेल भरकर जलाते हैं. दीया जलाते समय परिवार की सुख-शांति और सदस्यों की कुशलता की प्रार्थना करते हैं.
ये भी पढ़ें-Govardhan Puja 2026: कब है गोवर्धन पूजा? जानें तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्व
धनतेरस के 13 दीये कहां जलाए जाते हैं?
- धनतेरस का पहला दीया यम दीपम घर के मेन गेट पर दक्षिण दिशा में जलाया जाता है.
- धनतेरस का दूसरा दीया भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी के सामने जलाया जा जाता है.
- तीसरा दीया तुलसी के पौधे पर जलाया जाता है.
- आज चौथा दीया घर के मुख्य द्वार पर रखा जाता है.
- पांचवा दीया घर की छत व खुले स्थान पर जलाया जाता है.
- छठा दीया पीपल के पेड़ पर रखा जाता है.
- धनतेरस का सातवां दीया अपने घर के नजदीक के मंदिर में जलाते हैं.
- घर के कचरे रखने वाले हिस्से में आठवां दीया जलाएं.
- नौवां दीया शौचालय के पास जलाएं.
- दसवां दीया घर की बालकनी में जलाते हैं.
- ग्यारहवां दीया घर की खिड़की के पास जलाते हैं.
- बारहवां दीपक घर के पिछले हिस्से में जलाते हैं.
- तेरहवां दीया रसोई में पानी पीने के स्थान पर रखते हैं.
ये भी पढ़ें-Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज? कंफ्यूजन दूर कर, जानें सही तिथि व तिलक का मुहूर्त
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









.jpg)

