Responsive Scrollable Menu

मध्य पूर्व में संघर्ष के बाद भी वित्त वर्ष 27 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था : नोमुरा

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। दिग्गज जापानी इन्वेस्टमेंट बैंक नोमुरा ने कहा कि मध्य पूर्व में संघर्ष के बाद भी वित्त वर्ष 27 में भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

नोमुरा ने आगे कहा कि अगर मध्य पूर्व में तनाव जारी रहता है तो यह भारत के गोल्डीलॉक्स पीरियड के लिए एक टेस्ट होगा।

गोल्डीलॉक्स, अर्थव्यवस्था की उस स्थिति को कहते हैं, जब जीडीपी वृद्धि दर मजबूती होती है और महंगाई न्यूनतम स्तर पर स्थिर रहती है।

नोमुरा की भारत और एशिया (जापान को छोड़कर) की मुख्य अर्थशास्त्री सोनल वर्मा ने ऑरोदीप नंदी के साथ मिलकर लिखे एक नोट में कहा, वित्त वर्ष 2027 के लिए, हम अपने चालू खाता राजस्व (सीएडी) के पूर्वानुमान को 0.4 प्रतिशत बढ़ाकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.6 प्रतिशत और अपने सीपीआई पूर्वानुमान को 0.7 प्रतिशत बढ़ाकर 4.5 प्रतिशत कर रहे हैं, जबकि अपने जीडीपी पूर्वानुमान को 0.1 प्रतिशत घटाकर 7.0 प्रतिशत कर रहे हैं।

नोमुरा के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही के शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि उपभोग और उद्योग में गति जारी रहेगी, लेकिन निर्यात और सरकारी खर्च कमजोर रहेंगे। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण ऊर्जा की कमी, विशेष रूप से प्राकृतिक गैस की कमी, घरेलू स्तर पर औद्योगिक और सेवा गतिविधियों को बाधित कर सकती है।

हालांकि, नोमुरा को उम्मीद है कि भारत में पिछली नीतिगत ढील, संरचनात्मक सुधारों, उच्च वेतन वृद्धि और अमेरिका के साथ व्यापार तनाव में कमी के कारण चक्रीय सुधार होगा।

ऊर्जा की बढ़ती कीमतों पर नोमुरा ने कहा कि इससे कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है और अधिक एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में महंगाई बढ़ेगी, जो कि फिलहाल न्यूनतम स्तर पर है।

ब्याज दरों पर इन्वेटमेंट बैंक ने कहा कि अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण अधिकतर केंद्रीय बैंक रेपो रेट को होल्ड पर रख सकते हैं। हालांकि, अब ब्याज दर बढ़ने की संभावना पैदा होने लगी हैं।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Kia Sorento 7-Seater SUV: दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स वाली बड़ी SUV, जानिए फीचर्स और कीमत

Kia Sorento एक प्रीमियम 7-सीटर SUV है। जिसे Kia ने ग्लोबल मार्केट के लिए बनाया है। यह SUV अपने शानदार ...

Continue reading on the app

  Sports

टी20 विश्व कप में नाक कटाने वाले खिलाड़ियों को पीसीबी ने दी राहत, जुर्माने पर दिया बड़ा अपडेट

PCB said No player was fined: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर 50-50 लाख रुपए जुर्माने की बात सामने आई थी, लेकिन अब पीसीबी ने इसका खंडन किया है. पीसीबी ने एक बयान में कहा है कि किसी भी खिलाड़ी पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा. Sat, 14 Mar 2026 16:41:25 +0530

  Videos
See all

क्या ईरान भी फँसेगा लंबी जंग में? #iranisraelwar #middleeast #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T11:03:47+00:00

बाल बाल बची जान! गुलदार ने किया हमला | #dehradun | #leopard | #viralnews | #viralshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T11:01:51+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान से युद्ध पर अब क्या बोले ट्रंप | #israeliranwar #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T11:03:16+00:00

News Ki Pathshala|Sushant Sinha:ईरान के किस बड़े कदम से अमेरिका की हेकड़ी निकल गई?Iran War|TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T11:13:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers