Responsive Scrollable Menu

Hansika Motwani Net Worth: बेहद लेविश लाइफ जीती हैं हंसिका मोटवानी, आलीशान घर से लेकर कई लग्जरी कारों की हैं मालकिन

Hansika Motwani Net Worth: ऋतिक रोशन की फिल्म कोई...मिल गया में छोटी सी बच्ची के किरदार में नजर आने वाली हंसिका मोटवानी आज फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी और ग्लैमरस एक्ट्रेस बन चुकी हैं. चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हंसिका ने मेहनत और प्रतिभा के दम पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. वहीं अब वो तमिल और तेलुगू फिल्मों की टॉप और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. इसके अलावा, हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया से 4 साल पहले शादी की थी. लेकिन अब एक्ट्रेस अपने पति से अलग हो गई हैं. खबर सामने आई है कि दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए हैं. ऐसे में चलिए हम आपको हंसिका के करियर, फिल्मों और उनकी नेटवर्थ के बारे में डिटेल में बताते हैं.

टीवी से शुरू हुआ करियर

हंसिका मोटवानी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बचपन में टीवी से की थी. उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया, जिनमें शका लका बूम बूम, सोन परी और करिश्मा का करिश्मा जैसे शो शामिल हैं. इन शोज में उनकी मासूम अदाकारी और क्यूटनेस को दर्शकों ने खूब पसंद किया. चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में हंसिका ने फिल्मों में भी काम किया. 2003 में रिलीज हुई फिल्म Koi... Mil Gaya में उन्होंने एक स्कूली बच्ची का किरदार निभाया था, जिसमें उनके साथ सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी नजर आए थे.

16 साल की उम्र में बनीं लीड एक्ट्रेस

हंसिका ने बहुत कम उम्र में ही लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था. उन्होंने महज 16 साल की उम्र में तेलुगू फिल्म Desamuduru से बतौर मुख्य अभिनेत्री डेब्यू किया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही और हंसिका को साउथ इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई. उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म Aap Kaa Surroor थी, जिसमें वह सिंगर और अभिनेता हिमेश रेशम्मिया के साथ नजर आईं. हालांकि बॉलीवुड में उन्होंने ज्यादा फिल्में नहीं कीं, लेकिन साउथ सिनेमा में उनका करियर काफी सफल रहा.

साउथ इंडस्ट्री में बनाया बड़ा नाम

हंसिका मोटवानी ने तमिल और तेलुगू फिल्मों में कई हिट फिल्मों में काम किया है. उनकी लोकप्रिय फिल्मों में Mappillai, Maan Karate  , Biryani, Oh My Friend, Aranmanai, Singam II, Power जैसी कई फिल्में शामिल हैं.  इन फिल्मों के जरिए उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में मजबूत फैन फॉलोइंग बनाई है. 

हंसिका मोटवानी की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हंसिका मोटवानी की कुल संपत्ति लगभग 49 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.  फिल्मों के अलावा उनकी कमाई के कई अन्य स्रोत भी हैं. हंसिका एक फिल्म के लिए लगभग 1 से 2 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं.  वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशन से भी अच्छी कमाई करती हैं. इसके अलावा वह अपने पति सोहेल कथूरिया के साथ एक बिजनेस कंपनी में पार्टनर भी हैं. 

मुंबई में आलीशान घर

हंसिका मोटवानी का मुंबई में एक बेहद आलीशान और लग्जरी घर है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जाती है. उनका घर आधुनिक सुविधाओं और शानदार इंटीरियर से सजा हुआ है. 

लग्जरी कारों की शौकीन

हंसिका को महंगी और लग्जरी कारों का भी काफी शौक है. उनके कार कलेक्शन में कई शानदार गाड़ियां शामिल हैं, जैसे: Rolls‑Royce Phantom - लगभग 10 करोड़ रुपये, BMW 5 Series - लगभग 52 लाख रुपये, Mercedes‑Benz S‑Class - लगभग 2.17 करोड़ रुपये है. इन गाड़ियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के विनर गौरव खन्ना ने किया चौंकाने वाला खुलासा, एक्टर ने कहा अभी तक नहीं मिली प्राइज मनी

Continue reading on the app

विराट का सबसे बड़ा दुश्मन कौन? IPL इतिहास में किन गेंदबाजों ने किंग कोहली को किया सबसे ज्यादा बार आउट, जानें नाम

IPL : इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस बार आईपीएल 2026 का पहला मैच ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच में भारतीय क्रिकेट फैंस को विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2025 का खिताब विराट की टीम आरसीबी ने जीता था. अब वो बतौर डिफेंडिंग चैंपियन आईपीएल 2026 में उतरने वाले हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 में रंग बिखेरने के लिए उतरेंगे, तो वहीं तीन ऐसे गेंदबाज उनका टूर्नामेंट में इंतजार कर रहे होंगे, जो उन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार आउट कर चुके हैं. ये गेंदबाज कौन हैं, आइए इनके बारे में जातने हैं. 

विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज

1 - संदीप शर्मा : विराट कोहली आईपीएल की शुरुआत यानी 2008 से ही आरसीबी के लिए खेल रहे हैं. इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा बार भारत के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने आउट किया है. संदीप ने विराट को कुल 7 बार आउट कर पवेलियन की राह दिखाई है. कोहली के लिए आईपीएल में सबसे बड़ा खतरा संदीप शर्मा हैं. 

2 -  अशीष नेहरा : विराट कोहली सबसे ज्यादा बार आईपीएल में आउट करने के मामले में आशीष नेहरा भी मौजूद हैं. नेहरा ने विराट को आईपीएल में 6 बार आउट किया. लेकिन अब वो आईपीएल में नहीं खेलते हैं, बल्कि वो बतौर बॉलिंग कोट गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ी हुई है.

3 - मोहम्मद शमी : विराट कोहली सबसे ज्यादा बार आईपीएल इतिहा समें आउट करने के मामले में मोहम्मद शमी का नाम दर्ज है. शमी ने विराट कोहली को 5 बार आउट किया है. वो इस बार भी आईपीएल में खेल रहे हैं और विराट कोहली के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.

4 - जसप्रीत बुमराह : मुंबई इंडियंस के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आईपीएल में आउट करने वालों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. बुमराह ने कोहली को 5 बार आउट किया है. अब आईपीएल 2026 में बुमराह विराट कोहली के एक बार फिर दुश्मन साबित हो सकते हैं.

विराट कोहली का आईपीएल करियर 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का आईपीएल करियर काफी पुराना है. उन्होंने 2008 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया. इस साल उन्होंने भारत को अंडर -19 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया. इसके बाद उन्होंने आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल किया गया. वो आरसीबी के लिए जूनियर खिलाड़ी से लेकर सीनियर खिलाड़ी तक खेल चुके हैं. इसके साथ ही वो आरसीबी के कप्तान की भूमिका भी निभा चुके हैं. 

विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 267 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं. विराट का आईपीएल में औसत 39.5 का और स्ट्राइक रेट 132.9 का रहा है. विराट आईपीएल में अब तक 8 शतक और 63 अर्धशतक चला चुके हैं. उनके बल्ले से 771 चौके और 291 छक्के निकले हैं. विराट ने इंडियन प्रीमियर लीग मे बॉलिंग भी की है. उनके नाम इतने ही मैचों में कुल 4 विकेट भी दर्ज हैं.

अब भारतीय क्रिकेट टीम के इस स्टार बल्लेबाज के पास एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग में धमाल मचाने का मौका होगा. इसके साथ ही कोहली एक बार फिर से अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब दिलाना चाहेंगे. इसके लिए उन्होंने अभी से लंदन में अभ्यास शुरू कर दिया है. वो जल्द ही भारत आएंगे और अपनी टीम आरसीबी से जुड़ेंगे.

ये भी पढ़ें : IPL 2026: रोहित शर्मा के सामने होगा उनका सबसे बड़ा दुश्मन, आईपीएल में सबसे ज्यादा बार कर चुका है आउट

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred Auction में बिका पाकिस्तानी खिलाड़ी, उस्मान तारिक पर बरसे इतने करोड़ रुपये

Usman Tariq: द हंड्रेड के ऑक्शन में बिकने वाले उस्मान तारिक पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी रहे. उन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने खरीदा. T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी गेंदबाजी को लेकर उस्मान तारिक काफी चर्चा में रहे थे. Thu, 12 Mar 2026 18:06:11 +0530

  Videos
See all

हॉर्मुज़ पर राहत, विपक्ष की सियासत! | LPG Gas Cylinder Crisis | Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T13:05:06+00:00

“एक और अब्दुल…” हर्षा का बयान वायरल | #monalisha #harsharichhariya #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T13:04:28+00:00

वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा को कैसे हुआ मुस्लिम से प्यार? #monalisa #mahakumbh #marriage #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T13:05:00+00:00

Rubika Liyaquat:Anand Ranganathan ने Congress को क्या बताया? #iranisraelwar #goonj #gascrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T13:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers