Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: अमेरिका से जापान तक हाहाकार, क्या आज गिरेगा घरेलू शेयर बाजार?

Stock Market Today: अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली के चलते शुक्रवार को भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोर रहने की आशंका है। GIFT निफ्टी करीब 159 अंक यानी 0.65 प्रतिशत गिरकर 24,440 के आसपास कारोबार कर रहा था।

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: नवंबर में फिर बदलेगा मौसम, 13 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

Aaj Ka Mausam: नवंबर के शुरुआती दिनों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है. चक्रवाती तूफान का असर कमजोर होने के बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 6 नवंबर को देश के 13 राज्यों में बारिश, आंधी और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते भूस्खलन की आशंका जताई गई है. वहीं, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दे सकता है. आइए जानते हैं कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के अलग-अलग राज्यों में आज मौसम कैसा रहेगा.

13 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 नवंबर को तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है. इनमें कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. मौसम की इस गतिविधि से कई इलाकों में तापमान नीचे आ सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भूस्खलन के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बारिश की संभावना नहीं है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश से बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है. सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर में बारिश की संभावना है. बारिश के बाद कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ने लगेगा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. गया, नवादा, अरवल, लखीसराय, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, भोजपुर और बक्सर में मौसम बदल सकता है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. पटना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

झारखंड में आंधी और बारिश की संभावना

झारखंड के रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में मौसम खराब रह सकता है. कुछ इलाकों में हवा के झोंकों की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार के 7 लोगों को कुचला

हिमाचल प्रदेश में 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मनाली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर में बारिश और आंधी के आसार

जम्मू-कश्मीर के मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, पुंछ, उधमपुर, कुलगाम, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, राजौरी और अनंतनाग में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल के मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कालिम्पोंग, दुर्गापुर, नादिया, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और हुगली में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश

पंजाब के फिरोजपुर, बठिंडा, फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर और बरनाला में हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान में कई जिलों में बारिश और आंधी का अनुमान

राजस्थान के श्रीगंगानगर, अलवर, झुंझुनू, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, करौली, भीलवाड़ा और पाली में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

मध्य प्रदेश में कई जिलों में बरसेंगे बादल

मध्य प्रदेश के विदिशा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, नर्मदापुरम, सिवनी, देवास, बैतूल, हरदा, धार, गुना, नीमच, उज्जैन, उमरिया, जबलपुर और आगर मालवा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

असम में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

असम के गुवाहाटी, बारपेटा, कछार, कोकराझार, तिनसुकिया, नगांव, डिब्रूगढ़, माजुली और उदलगुड़ी में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी शेयर बाजार में 1 दिन में 285 लाख करोड़ स्वाहा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को ठहराया जिम्मेदार, निवेशकों से कहा- घबराएं नहीं

Continue reading on the app

  Sports

वनडे मैच की पहली ही 3 गेंदों पर हैट्रिक, क्रिकेट का वो अमर रिकॉर्ड, जिसे कोई नहीं तोड़ पाया है

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज चामिंडा वास दुनिया के इकलौेते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने किसी एक वनडे मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने का कारनामा किया है. चामिंडा वास ने ये कीर्तिमान साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था.चामिंडा वास किसी एक वनडे मैच के पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं. Fri, 6 Nov 2026 07:01:03 +0530

  Videos
See all

Dhurandhar | Amish Devgan | डिबेट के दौरान आखिर क्यों गाया Sudhanshu Trivedi ने मेरी मर्ज़ी गाना? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T01:37:32+00:00

वीजा की चिंता के बीच अमेरिका में कैसी है दीवाली [Diwali in US: Indian Festivals Amid Visa Worries] #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T02:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers