Responsive Scrollable Menu

UK Court ने छात्र की हत्या के दोषी विक्रम दिगवा की जेल सजा बढ़ाकर 25 साल की

(अदिति खन्ना) लंदन, पांच नवंबर ब्रिटेन की एक अपीलीय अदालत ने दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में 18-वर्षीय छात्र की हत्या के मामले में दोषी करार दिये गए और आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23-वर्षीय ब्रिटिश सिख व्यक्ति की न्यूनतम कारागार की सजा बृहस्पतिवार को बढ़ा दी। अदालत ने फैसला दिया कि विक्रम दिगवा को पैरोल की अर्हता प्राप्त करने के लिए अब 21 साल के बजाय कम से कम 25 साल कारावास की सजा पूरी करनी होगी। दिगवा ने मामले की सुनवाई के दौरान दलील दी कि उसने आत्मरक्षा में ‘कृपाण’ से वार किया था।

दिगवा को हेनरी नोवाक की हत्या का दोषी पाया गया था। पिछले साल दिसंबर में साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी के छात्र नोवाक पर उसने चाकू से पांच बार वार किया था। इंग्लैंड और वेल्स की मुख्य न्यायाधीश बैरोनेस सू कार ने अपने फैसले में कहा, ‘‘यह तथ्य कि शुरुआत में चाकू को साथ रखना कानूनी था, बाद में इसके गैर-कानूनी इस्तेमाल की गंभीरता को कम नहीं करता है।’’ अदालत ने कहा कि मूल सजा ‘‘जरूरत से ज्यादा नरम’’ थी, और दिगवा को इसके खिलाफ अपील करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

सुनवाई अदालत ने जून में दिये फैसले में दिगवा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और पैरोल के लिए कम से कम 21 साल कारावास की सजा पूरी करने की शर्त रखी थी।

Continue reading on the app

Success Story: सिर्फ ₹5000 में कालिंदी ने शुरू किया ज्वेलरी का बिजनेस, आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक मिल रहे ऑर्डर!

Business Idea: रांची की कालिंदी मात्र पांच हजार रुपये से फैब्रिक ज्वेलरी का बिजनेस शुरू कर आज लाखों कमा रही हैं. उनके ब्रांड 'फुलेरा' के प्रोडक्ट्स की मांग कश्मीर से कन्याकुमारी तक है. वह अब तक सौ महिलाओं को ट्रेनिंग भी दे रही हैं. साथ ही तगड़ी कमाई भी कर रही हैं.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, Live TV | PM Modi | Rahul Gandhi | Congress | INDIA Bloc Rally #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T01:29:37+00:00

US Midterm Election Results 2026: Donald Trump की हार पर Iran के लोग ये बोले| World News| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T01:30:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers