Responsive Scrollable Menu

हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत:वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान जमीन पर लेटने का आरोप; बेंगलुरु में शिकायत दर्ज

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत बेंगलुरु के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने दी है। भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अहमदाबाद में जश्न के दौरान पांड्या पर तिरंगे का सम्मान न करने का आरोप लगाया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर शिकायत शिकायतकर्ता के अनुसार, टीम इंडिया की जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में पंड्या अपने कंधे पर तिरंगा ओढ़कर मैदान पर नाचते और दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि जश्न के दौरान पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे हुए दिखाई दिए, जबकि उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है। राष्ट्रीय ध्वज कानून का हवाला वकील वाजिद खान ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 के अनुसार तिरंगे की गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है। उनका आरोप है कि जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या इस बात का ध्यान नहीं रख पाए, जिसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा सकता है। इस मामले में उन्होंने इसी कानून की धारा 2 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। यह कानून राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान को रोकने के लिए बनाया गया है। इसके तहत तिरंगे को जमीन पर गिरने देना, उसे अनुचित तरीके से पहनना या किसी भी तरह उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाना दंडनीय माना जाता है। खान ने बताया कि उन्होंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए मामला वहीं दर्ज होना चाहिए। हालांकि खान ने तर्क दिया कि तिरंगा पूरे देश का राष्ट्रीय प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत कहीं भी दर्ज कराई जा सकती है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी भी उन्हें दे दी। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता खिताब भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। यह भारत का तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब है। भारत इससे पहले 2007 और 2024 में भी यह ट्रॉफी जीत चुका है। साथ ही, यह पहली बार है जब किसी टीम ने अपने ही देश में टी-20 वर्ल्ड कप जीता और लगातार दो बार खिताब अपने नाम किया। _---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी:28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच, विक्ट्री परेड में यहीं भगदड़ मची थी IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। पूरी खबर

Continue reading on the app

Gas Shortage LIVE Updates: अलग-अलग शहरों में गैस की किल्लत को लेकर मचा कोहराम| LPG Crisis | Aaj Tak

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का असर अब India में भी देखने को मिल रहा है, जंग की वजह से एलपीजी की किल्लत शुरु हो गई है, और इसका सीधा असर छोटे दुकानदारों पर पड़ रहा है यही वजह है कि छोटे दुकानदार या तो दुकानों को बंद कर रहे हैं या फिर अपने सामान की कीमतें बढ़ा रहे हैं, अलग अलग शहरों में गैस की किल्लत को लेकर कोहराम मचा हुआ है, लोगों के बीच ये अफवाह फैल रही है कि आने वाले दिनों में गैस के सिलेंडर नहीं मिलेंगे, गैस कम अफवाह ज्यादा से जुड़ी हमारी ये रिपोर्ट देखिए. गैस की किल्लत पूरे देश में है, अब आपको बताते हैं कि कैसे देश के अलग अलग शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से होटल और रेस्टोरैंट बंद होने की नौबत आ गई है. कई शहरों में तो ये बंद भी हो गए हैं और बहुत सी जगहों पर दाम बढ़ गए हैं. #lpgshortage #lpgcylinder #iranwar #aajtakdigital #gascrisis #gasshortage आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

सीएम डॉ. मोहन यादव 15 मार्च को करेंगे नेपानगर का दौरा, नावथा डैम परियोजना समेत कई विकास कार्यों की देंगे सौगात, देखें पूरा शेड्यूल

नेपानगर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 मार्च को बुरहानपुर जिले के नेपानगर का दौरा करने वाले हैं, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिसमें सबसे प्रमुख 1676 करोड़ रुपये की नावथा डैम परियोजना है। वे यहां … Sat, 14 Mar 2026 22:29:04 GMT

  Videos
See all

Iran का बड़ा हमला! 49वीं लहर में मिसाइल और ड्रोन दागे #iranisraelwar #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T18:10:00+00:00

इजराइल में ईरान का हमला! | #saubaatkiekbaat #kishoreajwani #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T18:07:25+00:00

Iran Missile Attack on Israel: इजराइल में ईरानी मिसाइल की तबाही...Ground Zero से डरावनी तस्वीरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T18:13:31+00:00

Dubai में अमेरिकी बैंक पर बड़ा हमला #Dubai #Citibank #BankAttack #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T18:08:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers