फिर मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? जानें क्यों एक्ट्रेस का Video देख लोग बोल रहे-'भाई ये प्रेग्नेंट है'
Neena Gupta Pregnancy Rumours: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी फिल्मों को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं. साथ ही एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर भी छाई रहती हैं. नीना गुप्ता भले ही 66 साल की हो गई हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने खुद को मेनटेन किया है लोग उनकी काफी तारीफ करते हैं. लेकिन इस समय नीना अपने काम और फिटनेस को लेकर नहीं, बल्कि प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट बुला रहे हैं. चलिए जानते हैं, क्या है इसकी वजह-
नीना को प्रेग्नेंट क्यों बुला रहे लोग?
नीना गुप्ता को कुछ समय पहले रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के रिस्पेशन में शामिल होते देखा गया था. एक्ट्रेस पार्टी में अपने पति विवेक मेहरा के साथ पहुंची थी. इस दौरान नीना ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी. लेकिन इस चीज ने लोगों का ध्यान खिंचा वो था एक्ट्रेस का पेट, जिसे लोग बेबी बंप बताने लगे. एक्ट्रेस जिस तरह से अपने पेट में हाथ रखकर पोज दे रही थी, लोगों को वो प्रेग्नेंट लगी. वहीं, अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
नीना गुप्ता के वीडियो (Neena Gupta Video Viral) में लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'भाई ये प्रेग्नेंट है', तो दूसरे ने सवाल किया कि ये प्रेग्नेंट क्यों लग रही हैं. वहीं, कुछ कहने लगे कि उनका बेबी बंप दिख रहा है. हालांकि कईयों ने एक्ट्रेस को सपोर्ट भी किया और कहा कि बढ़ती उम्र की वजह से उनका पेट ऐसा है. इसके अलावा वीडियो में लोग नीना गुप्ता के पति पर भी कमेंट करने लगे. कईयों को तो पता ही नहीं था कि नीना गुप्ता शादीशुदा हैं.
एक्ट्रेस ने वीडियो पर किया रिएक्ट
हाल ही में नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत की थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर बात की और इन खबरों को खारिज कर दिया. उन्होंने अपनी हिट फिल्म 'बधाई हो' का जिक्र करते हुए कहा- 'यही चाहिए मुझे, रियल लाइफ बधाई हो...बधाई हो जैसी कोई बात नहीं है. मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. सच तो यह है कि साड़ी का कपड़ा मोटा था, इसलिए रिसेप्शन में मैं थोड़ी मोटी लग रही थी.लेकिन मुझे कहना होगा कि इस उम्र में मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही ये सारी अटकलें मुझे बहुत अच्छी लग रही हैं. इससे पता चलता है कि हम एक देश के रूप में विकसित हो रहे हैं.' एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में उन्हें संजय मिश्रा संग 'वध 2' , 'तू मेरी मैं तेरा' में देखा गया था. वहीं, इससे पहले वो 'मेट्रो इन दिनों' में भी नजर आई थी.
ये भी पढ़ें- मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने भरी मोनालिसा की मांग, क्या 'Love Jihad' का शिकार हुई महाकुंभ की वायरल गर्ल?
वर्ल्ड किडनी डे पर मौबानी सोरकार ने की किडनी स्वास्थ्य पर बात, जागरुकता अभियान का बनीं हिस्सा
विजयवाड़ा, 12 मार्च (आईएएनएस)। वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर, किडनी के स्वास्थ्य और निवारक देखभाल के महत्व को उजागर करने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर बंगाली सिनेमा की सफल अभिनेत्री मौबानी सोरकार भी पहुंचीं। उन्होंने सभी से किडनी हेल्थ के बारे में जागरूकता लाने की अपील की और बाकी शरीर के सभी अंगों की तरह किडनी का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
अभिनेत्री मौबानी सोरकार ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “मैं अरुण किडनी सेंटर की एक पहल के तहत यहां आई हूं। यह पहल महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाती है, जो एक महत्वपूर्ण अंग है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। थोड़ी सी देखभाल और जागरूकता से हम अपनी किडनी की रक्षा कर सकते हैं और अपने समग्र स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, आज वर्ल्ड किडनी डे के मौके पर हम जागरूकता अभियान चला रहे हैं, जिससे लोगों के अंदर किडनी देखभाल के लिए जागरूकता आ सके। लोगों को ये समझना बहुत जरूरी है कि थोड़ी सी देखभाल से हम अपने शरीर के अंगों को नया जीवन दे सकते हैं और अपने स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं। इस मौके पर कई लोग यहां आए हैं और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अभियान को भव्य बना रहे हैं।
वर्ल्ड किडनी डे पर आयोजित अभियान में बच्चों से लेकर बड़ों तक को देखा गया। आयोजन में किडनी के देखभाल के तरीके बताए गए और शराब और नशे से संबंधित चीजों को दूर रहने की अपील की गई। शराब और नशे से संबंधित चीजें ही किडनी के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं।
बता दें कि अभिनेत्री मौबानी सोरकार बंगाली सिनेमा का जाना-माना चेहरा है। उन्होंने भी कार्यक्रम का हिस्सा बनकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया। मौबानी ने बंगाली फिल्म बदला से शुरुआत की थी, और वे उद्योग में बेहतरीन डांसर के तौर पर भी जानी जाती हैं। उनके डांस मूव्स और एक्टिंग स्किल्स की बंगाली सिनेमा में ख्याति है।
--आईएएनएस
पीएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















