Responsive Scrollable Menu

आधी रात को लगने वाली भूख देती है खराब स्वास्थ्य का संकेत, धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है शरीर

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। भूख लगना और खाना दोनों ही हमारे सेहत के लिए लाभकारी होते हैं, क्योंकि भोजन से ही शरीर को काम करने की ऊर्जा मिलती है। रात के समय भी अचानक से भूख लगना शुरू हो जाती है, और हम उस भूख को शांत करने के लिए पैक्ड फूड्स का सहारा लेते हैं। कभी बिस्किट या नूडल्स खाकर छोटी भूख को शांत कर लेते हैं, लेकिन रात के समय भूख क्यों लगती है?

यह बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इसे विज्ञान की भाषा में नाइट ईटिंग सिंड्रोम कहा जाता है। यह ऐसी स्थिति है, जिसमें दिन में ओवरईटिंग करने पर कंट्रोल पा लिया जाता है, लेकिन रात को भूख इतनी तेज लगती है कि बिना खाए रहा नहीं जा सकता है। यही कारण है कि कुछ रात के खाने पर संयम नहीं रख सकते। कई बार लोग नींद से उठकर खाने के लिए बैठ जाते हैं। यह सभी लक्षण खराब जीवनशैली को भी दर्शाते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, यह अक्सर दिनचर्या और अग्नि के असंतुलन से जुड़ा होता है। देर रात तक जागना भी इसका एक कारण हो सकता है। जब शरीर का प्राकृतिक भोजन समय बिगड़ जाता है, तो पाचन प्रणाली भी प्रभावित होती है। रात का समय शरीर के आराम और मरम्मत का समय माना जाता है। यदि इस समय बार-बार भोजन किया जाए, तो पाचन पर असर पड़ सकता है। धीरे-धीरे इससे वजन बढ़ना और सुबह भारीपन जैसी समस्या दिख सकती है। इससे नींद भी बुरी तरीके से प्रभावित होती है और पूरा दिन शरीर में भारीपन महसूस होता है।

इस सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए आयुर्वेद में कई तरीके बताए गए हैं, जिससे जीवनशैली में धीरे-धीरे सुधार लाया जा सकता है। इसके लिए रात में कोशिश करें कि सूर्यास्त से पहले भोजन कर लें और भोजन हल्का हो। आहार में तली-भुनी चीजें न हों, क्योंकि इससे भोजन को पचाने में शरीर को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है।

दूसरा तरीका है सोने से पहले गुनगुने दूध का सेवन। गुनगुना दूध अच्छी नींद लाने में सहायक है। इसे पीने से मन और मस्तिष्क शांत होते हैं और गहरी नींद आती है। इसके साथ ही रात के समय मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। फोन की रोशनी नींद को प्रभावित कर सकती है।

--आईएएनएस

पीएस/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Papamochani Ekadashi 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ व्रत और पूजा करने वालों को पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन व्रत करने वालों पर सदैव भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है. हालांकि इस बार पापमोचनी एकादशी की तारीख को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन बना हुआ है. कोई 14 मार्च को तो कोई 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी का व्रत बता रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं इसकी सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में. 

14 या 15 मार्च, कब है पापमोचनी एकादशी? 

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी. यह तिथि 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर 15 मार्च 2026 को पापमोचिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन स्मार्त और वैष्णव दोनों संप्रदाय के श्रद्धालु व्रत रख सकते हैं. इस तिथि को व्रत और पूजा करना शुभ माना जाता है.

पापमोचनी एकदाशी 2026 शुभ मुहूर्त 

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:55 से 5:43 तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:06 से 12:54 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:30 से 3:18 तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:27 से 6:51 तक
इन शुभ समयों में भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख और शांति आने की मान्यता है.

पापमोचनी एकदाशी 2026 पूजा विधि 

अगर आप पापमोचनी एकदाशी का व्रत कर रहे हैं तो इस दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहने. इसके बाद हाथ में जल लेकर भगवान विष्णु का संकल्प लें. पूजा के समय भगवान को धूप, दीप, फल और फूल अर्पित करें. भगवान को सिर्फ मिठाई और तुलसी दल का भोग जरूर लगाएं. पूजा के दौरान विष्णु मंत्र का जप करें.मान्यता है कि विष्णु सहस्रनाम का जाप करने से भी आपको अत्यंत शुभ फल मलता है. दिनभर व्रत रखकर भगवान विष्णु का ध्यान करें. संध्या काल में उनकी आरती करें. इसके बाद अगले दिन द्वादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद विधिपूर्वक व्रत का पारण करें और अंत में आरती करें. 

पापमोचिनी एकादशी का महत्व

शास्त्रों में इस एकादशी का महत्व बहुत विशेष बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति के जाने-अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है. यह व्रत आध्यात्मिक शुद्धि का भी प्रतीक माना जाता है. ऐसा भी कहा जाता है कि यदि इस व्रत का पुण्य पितरों को समर्पित किया जाए तो उन्हें भी मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है. भक्तों का भरोसा है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं और अंत में मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है. 

यह भी पढ़ें: Sheetala Ashtami 2026: आज है बसौड़ा पर्व, जानें महत्व, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

Continue reading on the app

  Sports

बाप बेटे की जोड़ी जो आईपीएल में साथ आई नजर, सचिन और अर्जुन के अलावा भी कई धुरंधर लिस्ट में शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सचिन तेंदुलकर और अर्जुन ही एक मात्र ऐसी पिता पुत्र की जोड़ी है जिनके नाम एक ही टीम की तरफ से खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. महान बल्लेबाज सचिन मुंबई इंडियंस से बतौर आईकॉन प्लेयर जुड़े थे और बेटे अर्जुन को भी टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला. Sun, 15 Mar 2026 15:06:50 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: मोजतबा खामेनेई की बड़ी धमकी, क्या अब रुकेगी बमबारी? US Air Strikes #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:15:01+00:00

US-Israel Iran Strike: किम जोंग ने क्यों दागी मिसाइल? | Trump | Iran | Kim Jong Un #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:14:18+00:00

UP दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' विकल्प से बवाल, MLA Shalabh Mani Tripathi ने CM Yogi को लिखा पत्र #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:11:10+00:00

Iran Israel War LIVE: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 'Red Alert'! | Strait Of Hormuz | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:09:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers