Aaj Ka Mausam 6 November: अर्नब, मुरासु के बाद क्या? IMD ने बताया आज कैसा रहेगा मौसम, आंधी-बारिश और बर्फबारी
Aaj Ka Mausam 6 November: बंगाल की खाड़ी में ताबड़तोड़ उठे दो चक्रवाती तूफानों ने बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु जैसे तटवर्ती प्रदेशों के साथ ही बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश को भी प्रभावित किया. चक्रवाती तूफान अर्नब और मुरासु के चलते मौसम के पैटर्न में बदलाव भी देखा जा रहा है. पूर्वी भारत में ठंड के मौसम के आने में देरी का अनुमान है. दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे उच्च पर्वतीय राज्यों में कहीं-कहीं बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. खासकर जम्मू-कश्मीर में हिमपात का अनुमान है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता के खराब रहने की बात कही गई है.
चीन-लद्दाख सीमा के पास कांपी धरती, आधी रात को 5.0 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए झटके
Earthquake Today News: चीन के शिनजियांग क्षेत्र में गुरुवार रात 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र चीन-लद्दाख सीमा के पास था. इसके झटके जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस किए गए, हालांकि किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है. इससे पहले गुरुवार को लक्षद्वीप सागर और दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी हल्के भूकंप दर्ज किए गए. हाल के महीनों में हिमालय और तिब्बती पठार के आसपास भूकंपीय गतिविधियां बढ़ने से प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी चिंता का विषय बना हुआ है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









