Responsive Scrollable Menu

यमुना घाटी लिफ्ट योजना से उपकरण चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 96 किलो माल बरामद

उत्तरकाशी, पांच नवंबर उत्तराखंड पुलिस ने उत्तरकाशी जिले में यमुना घाटी की सिंचाई लिफ्ट योजनाओं से केबल और मोनोब्लॉक पंप चोरी की कई घटनाओं की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुरोला थाने की पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को देहरादून के सहसपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान अंकित (26) और सलमान के रूप में हुई है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। मामला 31 अक्टूबर को सामने आया था, जब सिंचाई लिफ्ट योजनाओं, खासकर पुरोला-रामा और ढियोरा योजनाओं, की देखरेख करने वाले सहायक अभियंता ने पुरोला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने शिकायत में बताया था कि अज्ञात लोगों ने तांबे की केबल और मोनोब्लॉक पंप चोरी कर लिये हैं। इस शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने आरोपियों की गिरफ्तारी के विशेष निर्देश दिए।

इसके बाद बड़कोट के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) चंचल शर्मा की निगरानी और पुरोला के थाना प्रभारी (एसएचओ) दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गहन जांच शुरू की। टीम ने सबूत जुटाए और आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई सुरागों की पड़ताल की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों की पहचान की।

उनकी पहचान देहरादून के सहसपुर निवासी अंकित कुमार और सलमान के रूप में हुई। दोनों को पिछले बुधवार को सहसपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई केबल और धातु के सामान सहित कुल 96.41 किलोग्राम सामग्री बरामद की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित कुमार के खिलाफ टिहरी और रानीपोखरी में पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

Continue reading on the app

विवादित कथावाचकों से दूर रहें आयोजक, Akhilesh Yadav ने सामाजिक नुकसान की दी चेतावनी

लखनऊ, पांच नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों और प्रायोजकों से विवादित कथावाचकों से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले लोग सामाजिक वैमनस्य पैदा कर सकते हैं और उन्हें आमंत्रित करने वालों की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यादव की यह टिप्पणी कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण और भगवान राम के पिता को लेकर दिए गए बयानों पर जारी विवाद के बीच आई है।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शास्त्री का नाम लिए बिना कहा, “दुष्मुखी लोगों के संबंध में शासन-प्रशासन के साथ ही उनके कार्यक्रम करवाने वाले सभी आयोजकों और प्रायोजकों से विनम्र आग्रह है कि वे ऐसे तथाकथित कथावाचकों से दूर ही रहें।” उन्होंने कहा, “ऐसे एक-दो और भी तथाकथित कथावाचक हैं, जो बोलने और पहनने से कथावाचक तो दिखते हैं, लेकिन कथा और प्रवचन उनका व्यवसाय है। वे समय-समय पर अपनी भौतिक उपलब्धियों का भोंडा प्रदर्शन करते-करवाते रहते हैं। ऐसे लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए हमेशा अनर्गल बातें करते हैं।

धन ही इनका धर्म होता है।” यादव ने कहा, “ आयोजकों और प्रायोजकों को यह सोचना चाहिए कि ऐसे कथावाचक कुछ भी कहकर राजनीतिक संरक्षण पाकर बच निकलेंगे, लेकिन आयोजकों और प्रायोजकों को उसी शहर में जनता के बीच रहना है। उनके कुवचनों से पैदा हुए सामाजिक वैमनस्य का शिकार आयोजकों को ही होना पड़ सकता है।” उन्होंने कहा, “जब ऐसे कथावाचक जनता के बीच नहीं होंगे, तो लोग उन्हें आमंत्रित करने वालों को ही अपने आक्रोश का निशाना बनाएंगे। आस्थावान लोगों को लगेगा कि भगवान के बारे में अपशब्द और गलत विचार व्यक्त करने वालों के विचारों से आयोजक और प्रायोजक भी सहमत हैं।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर श्रद्धालु आयोजकों और प्रायोजकों के विरोधी हो जाएंगे।

उन्होंने आगाह किया कि ऐसे लोगों को बुलाकर स्थानीय स्तर पर अपनी धाक जमाने की कोशिश करने वालों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच उनकी धर्म और भगवान विरोधी छवि बन सकती है। यादव ने कहा कि सामान्य शब्दों में कहें तो ऐसे लोगों को ‘लेने के देने पड़ जाएंगे’ और उनकी सारी राजनीति धरी की धरी रह जाएगी।

उन्होंने कहा, “अतः आयोजकों-प्रायोजकों से पुन: आग्रह है कि समाज-सनातन के बीच खाई पैदा करने वाले ऐसे लोगों को खाद-पानी देकर उनकी विषबेल न बढ़ाएं और न ही ईशनिंदा में भागीदार बनें, अन्यथा इनके मौखिक पापों की सजा उन्हें भी भुगतनी पड़ेगी।” यादव ने कहा, “देश में अनेक सच्चे विचारक और वक्ता उपलब्ध हैं, जिन्हें वैदिक एवं औपनिषदिक ज्ञान की गहरी समझ है और जो महाकाव्यों के संदेशों की ऊंचाइयों से परिचित हैं। आयोजकों और प्रायोजकों को ऐसे सहृदय और विद्वान लोगों को आमंत्रित करना चाहिए, ताकि मानवीय जीवन को बेहतर बनाने का पुण्य कमाया जा सके।” भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने यादव की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में तुलसीदास रचित रामचरितमानस की एक चौपाई का उल्लेख किया और कहा कि जिनका अपना आचरण ही सवालों के घेरे में हो, उन्हें दूसरों को उपदेश देना शोभा नहीं देता। शास्त्री ने हाल ही में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित एक राम कथा के दौरान भगवान राम और भगवान कृष्ण के स्वरूपों की तुलना करते हुए कहा था कि भगवान राम सीधे खड़े होते हैं, जबकि भगवान कृष्ण तीन जगहों से टेढ़े (त्रिभंग मुद्रा में) खड़े होते हैं।

शास्त्री ने अपने इस बयान पर विवाद खड़ा होने के बाद माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी भी देवता का अपमान करने का नहीं था।

Continue reading on the app

  Sports

दूसरे ODI में Team India से हार के बाद बोले Mitchell Santner, गेंदबाजों के अनुकूल थी मुश्किल पिच

दूसरे वनडे इंटरनेशनल (ODI) में भारत के हाथों न्यूजीलैंड की करीबी हार के बाद, कप्तान मिशेल सेंटनर ने गेंदबाजी के अनुकूल पिच पर दोनों टीमों की गेंदबाजी की तारीफ की। बारिश के कारण खेल बाधित होने के बाद, डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत भारत ने चार रन से जीत दर्ज की। इससे पहले, पहले वनडे में भारत ने 143 रनों के लक्ष्य का शानदार तरीके से पीछा किया था, जिसमें विराट कोहली की संयमित 74 रनों की पारी अहम रही। हालांकि, दूसरे वनडे में मौसम की स्थिति के कारण खेल प्रभावित हुआ, जिससे कोई बड़ी बल्लेबाजी पारी देखने को नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें: Test Cricket और खेल सकते थे Mohammad Shami, बोले Azharuddin, Kapil Dev से की तुलना

न्यूजीलैंड को भारत के गेंदबाजों गुरनूर बराड़, आकिब नबी और अंशुल कंबोज के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा, जबकि भारत को कीवी तेज गेंदबाजों जैकब डफी और काइल जैमीसन से चुनौती मिली। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान सैंटनर ने कहा कि यह एक ऐसी पिच थी जहां तेज गेंदबाजों का सामना करना काफी मुश्किल था। मुझे पता है कि अक्षर ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और सभी ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। [मैच से सीख] एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में, हमें पता था कि यह पिच मुश्किल होने वाली है। अगर हम किसी तरह 160 या 180 रन तक पहुंच पाते, तो वहां से आगे बढ़ सकते थे। लेकिन हां, मुझे लगता है कि उन्होंने भी अच्छी गेंदबाजी की। मौसम को देखते हुए, शुरुआत करना हमेशा थोड़ा मुश्किल होता है और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।

उन्होंने तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के बारे में भी जानकारी दी, जिन्हें बल्लेबाजी के दौरान हेलमेट पर चोट लगने के कारण 'कनकशन' (सिर की चोट) हो गया था, जिसके बाद उनकी जगह मैथ्यू फिशर को टीम में शामिल किया गया। सैंटनर ने बताया कि वह वापस होटल चले गए हैं, उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। लेकिन हां, उन्हें हाल ही में 'कनकशन' हुआ है, इसलिए ऐसी स्थिति में थोड़ा समय देना जरूरी होता है। पिच और गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए, सैंटनर ने कहा कि यह एक मुश्किल पिच थी। इसे छिपाने की कोई बात नहीं है। मुझे लगता है कि उन्होंने (भारत ने) बहुत अच्छी गेंदबाजी की, खासकर शुरुआत में। उन्होंने हमें काफी चुनौती दी, और जाहिर है, शुरुआत में विकेट गिरना कभी भी अच्छा नहीं होता। लेकिन मुझे लगता है कि पारी के आधे पड़ाव पर हम थोड़ा पीछे थे, हालांकि पिच में अभी भी कुछ मदद मिल रही थी, जो कि अच्छी बात थी। हमारे गेंदबाजों ने बहुत बढ़िया गेंदबाजी की। [गेंदबाजी प्रदर्शन पर] जैसा कि हमने ईडन पार्क में कहा था, हमारे लिए बस मैदान पर उतरकर सब कुछ अपने आप होने की उम्मीद करना आसान हो सकता था। लेकिन हमने वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमने अच्छी शुरुआत की, और मुझे लगता है कि लक्ष्य तक पहुंचने का एकमात्र तरीका यही था कि शुरुआत में ही विकेट लिए जाएं। हमने ऐसा किया भी, और फिर हमारे गेंदबाजों ने लगातार स्पेल में विकेट चटकाए, जो वनडे क्रिकेट में बहुत अहम होता है।"

इसे भी पढ़ें: Mohammed Shami ने Test Cricket को कहा अलविदा, सीमित ओवरों में खेलते रहेंगे

भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। इसके बावजूद, डेरिल मिशेल ने 104 गेंदों पर 55 रनों की जुझारू पारी खेली। उनका साथ सैंटनर ने दिया, जिन्होंने 38 गेंदों पर 31 रन बनाए; उनकी इस पारी में एक चौका और दो छक्के शामिल थे।

Sat, 07 Nov 2026 18:41:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala Live : अयोध्या में 30 लाख दीये जलेअखिलेश को राम याद आए ! |CM Yogii |Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T15:15:58+00:00

Arijit Singh News | Bollywood News | Assam News: Maa Kameswari की शरण में Indian Singer अरिजीत सिंह #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T15:16:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers