Cafe Vs Restaurant: कैफे और रेस्टोरेंट में क्या होता है फर्क? बहुत कम लोग हैं जानते
मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने भरी मोनालिसा की मांग, क्या 'Love Jihad' का शिकार हुई महाकुंभ की वायरल गर्ल?
Monalisa Bhosle Marry Muslim Boyfriend: महाकुंभ 2025 में वायरल हुई मोनालिसा पिछले साल से किसी ने किसी वजह से चर्चा में बनी हुई है. अब मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है. हैरानी की बात ये है कि उन्होंने मुस्लिस शख्स फरमान खान से शादी की है, जिसके बाद इसे लव जिहाद का मामला बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर चारो ओर मोनालिसा की शादी की वीडियो और फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें फरमान उनकी मांग में सिंदूर भरते नजर आए. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
फरमान खान ने मोनालिसा की मांग में भरा सिंदूर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मोनालिसा की शादी की वीडियो में वो लाल साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. दोनों ने कई लोगों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है. तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में फरमान खान ने मोनालिसा की मांग में सिंदूर भरा, इसके बाग उन्हें मंगलसूत्र जैसा धागा पहनाया. फिर दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई. इस दौरान सभी लोगों ने उनके लिए तालिया बजाई. वहीं, मोनालिसा भी काफी खुश नजर आईं.
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Monalisa Bhosle, the viral 'Rudraksha Girl' of the 2025 Maha Kumbh Mela, married her boyfriend Furman Khan on 11th March 2026 at the Arumanoor Sree Nainaar Deva Temple (often referred to as Nayanar Temple) near Poovar. pic.twitter.com/Plc3aCXy1u
— ANI (@ANI) March 11, 2026
परिवार के खिलाफ जाकर की मोनालिसा ने शादी
मोनालिसा ने दूसरे धर्म में शादी की है, ऐसे में उनका परिवार इसके लिए राजी नहीं था. मिली जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा मलयालम फिल्म 'नागम्मा' की शूटिंग कर रही थीं, जहां उनके पिता पहुंचे और उन्हें होमटाउन वापस ले जाने की कोशिश की. इस घटना के बाद, मोनालिसा और फरमान केरल की राजधानी के थम्पनूर पुलिस स्टेशन गए और सुरक्षा मांगी. इस दौरान पुलिस ने परिवार से कहा कि मोनालिसा 18 साल की हैं, इसलिए उन्हें यह तय करने का कानूनी अधिकार है कि वह किसके साथ रहना चाहती हैं. फिर मोनालिसा ने एक मंदिर में फरमान संग शादी कर ली.
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Monalisa Bhosle, the viral 'Rudraksha Girl' of the 2025 Maha Kumbh Mela, says, "My family wanted to get me married somewhere far away, but I didn't like that... But now I'm happy..." (11.03) https://t.co/a692sNyh5c pic.twitter.com/ONVVs7swMb
— ANI (@ANI) March 11, 2026
शादी को बताया जा रहा लव जिहाद
महाकुंभ वायरल गर्ल के शादी करने से उनके फैंस के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी सकते में हैं. बता दें, सनोज वहीं हैं जो मोनालिसा को इंडस्ट्री में लेकर आए थे. सनोज मिश्रा मोनालिसा के इस फैसले से हैरान हैं और उन्होंने इसे लव जिहाद (Love Jihad) बताया है. सनोज ने पोस्ट कर लिखा, 'ये बगावत नहीं लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है. मोनालिसा की इस खबर को सुनकर में सदमे में हूं. मुझे महाकुंभ में वायरल हुई लड़की गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी, मैंने उसे फिल्मों में आने की ट्रेनिंग दी और देश के सामने हीरोइन के रूप में उसका स्वागत किया, लेकिन मेरे विरोधियों को ये बात हजम नहीं हुई.'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















