हरियाणवी सिंगर ने गाया- ऐसी ना थी,जैसी तनै बनाई 'टटीरी':बादशाह का नाम लेकर 'तेरे घर में बहन-बेटी ना' लिरिक्स गाए; सिमरन का न्यू सॉन्ग रिलीज
हरियाणवी लोक गीत ‘टटीरी’ को अब सिंगरों ने नए वर्जन में गाकर बॉलीवुड रैपर बादशाह को जवाब दिया है। यूट्यूब से हटाए गए बादशाह के टटीरी सॉन्ग में उनके साथ काम करने वाली सिमरन जागलान में भी इसे अब नए ढंग में पेश किया है। इस सॉन्ग में सिमरन के साथ उनके पिता कर्मबीर फौजी ने रैप की है। कर्मबीर फौजी ने रैप में कहा- जहां बीरो का शर्माना हो और मर्यादा में गाना हो, न आवै कदे उल्हाना हो, ऐसा मेरा हरियाणा हो। इसके साथ ही कैथल की रहने वाली सिंगर सुदेश ने भी टटीरी के पुराने वर्जन में लिरिक्स जोड़े हैं। उन्होंने बादशाह को संबोधित करते हुए कहा… आज्या तनै बादशाह सुनाऊं रे टरीरी, ऐसी ना थी, जैसी तनै गाई रै टटीरी। बादशाह का टटीरी सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। रिलीज के बाद से ही हरियाणा के कई सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था। हरियाणा महिला आयोग ने भी बादशाह को समन भेजकर 13 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। कर्मवीर फौजी ने बेटी सिमरन के साथ गाया 'पानी आली पानी पिया दे' फेम सिंगर कर्मबीर फौजी ने नए वर्जन में ‘बोली ए टटीरी’ नाम से सॉन्ग रिलीज किया है। इस गीत में उनकी बेटी सिमरन जागलान ने फीमेल वोकल दिया है। सॉन्ग की वीडियो में सिमरन बुजुर्ग महिलाओं के बीच बैठकर हरियाणवी अंदाज में गीत गाती नजर आ रही है। महिलाओं भी गीत सुनकर तालियां बजाती दिख रही है। इसमें कर्मबीर ने रैप करते हुए कहा…'जहां बीरो का शर्माना हो और मर्यादा में गाना हो, न आवै कदे उल्हाना हो, ऐसा मेरा हरियाणा हो।' सॉन्ग के दूसरे हाफ में कर्मबीर ने एक अन्य रैप की, जिसमें लड़कियों को स्पोर्ट्स के प्रति रूचि लेते हुए दिखाया गया है। यूट्यूब पर इस सॉन्ग पर अब तक करीब एक लाख व्यूज आ चुके हैं। कैथल की सुदेश ने गाया 'असली टटीरी' क्यूट रोहिल्ला यूट्यूब चैनल पर 9 मार्च को असली टटीरी नाम से सॉन्ग रिलीज हुआ। इसे कैथल की रहने वाली सुदेश ने फीमेल वोकल दी है। इस गीत में सीधे तौर पर बादशाह को संबोधित करते हुए कहा गया है कि वह टटीरी गीत को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। सॉन्ग के लिरिक्स है- ''आज्या तनै बादशाह सुनाऊं रे टरीरी, ऐसी ना थी जैसी तनै बनाई रे टटीरी। गंदा गाकै पेश करया क्यू आई तनै काण ना, गलत बौलै धी बेटी नै, के तेर घर मै भाण ना, गाने मैं गंदगीं मचाई रे भतेरी।'' अब पढ़िए असली टटीरी का हिंदी अर्थ कैथल के रहने वाले संदीप ने इस गीत को लिखा है। सॉन्ग में सुदेश कहती हैं कि वह बादशाह को असली टटीरी गीत सुनाना चाहती हैं और यह बताना चाहती हैं कि इस लोकगीत का स्वरूप वैसा नहीं था जैसा उसे रैप में पेश किया गया। गीत में यह भी कहा गया है कि गंदे शब्दों का इस्तेमाल कर लोकगीत की मर्यादा को ठेस पहुंचाई गई है। इसके अलावा गायक बादशाह को सलाह देती है कि न तो गंदे सॉन्ग गाने चाहिए और न ही अश्लील नृत्य करना चाहिए। आखिरी पंक्ति में सुदेश हाथ जोड़कर अपनी बात मानने की अपील करती हैं। यूट्यूब पर इस सॉन्ग पर अब तक करीब ढाई लाख व्यूज आ चुके हैं। अब पढ़िए क्या टटीरा सॉन्ग का विवाद हरियाणवी लोकगीत टटीरी को बादशाह ने नए रैप वर्जन में रिलीज किया था। रिलीज होने के बाद से ही उन पर अश्लील शब्दों और दृश्य दिखाने के आरोप लगे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस सॉन्ग का बॉयकाट शुरू हो गया। विरोध बढ़ने के बाद रैप वर्जन को कई प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया, लेकिन उसी विवाद के बाद अब कई कलाकार टटीरी गीत को अपने-अपने अंदाज में गाकर रिलीज कर रहे हैं। बादशाह को पानीपत SC ऑफिस बुलाया सॉन्ग पर हुई कंट्रोवर्सी के बाद बादशाह की ओर से मांगी गई माफी से हरियाणा महिला आयोग संतुष्ट नहीं है। गाने में आपत्तिजनक शब्दों और लड़कियों के सीन दिखाने पर आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा- सिंगर को समन भेजा गया है। 13 मार्च को उन्हें पानीपत एसपी ऑफिस में बुलाया है। रेनू भाटिया ने एक प्रोग्राम में कहा था कि सिंगर को महिला आयोग के सामने पेश होना ही होगा, वरना हरियाणा में उसके गाने नहीं चलने दिए जाएंगे। इससे पहले बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी माफी मांगी थी और कहा था कि हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर देना। ----------------- यह खबर भी पढ़िए… रैपर बादशाह पर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित: हरियाणा पुलिस बोली- लुक आउट सर्कुलर जारी होगा; सिंगर बोले- बेटा समझकर माफ कर दो बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह पर न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में 3 मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं साथ ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस गाने पर रील बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। (पूरी खबर पढ़ें)
पंजाबी सिंगर जी खान ने किए फैंस कन्फ्यूज:जैसमीन अख्तर के साथ इंस्टा पर फोटो पोस्ट की, हार्ट इमोजी लगाई; लिखा- 17 मार्च लॉक कर लो
पंजाबी सिंगर जी. खान ने लेडी सिंगर जैसमीन अख्तर के साथ इंस्टाग्राम ID पर फोटो पोस्ट कर फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। जी खान ने 5 फोटो पोस्ट की हैं, जिनमें रेड हार्ट इमोजी बनाते हुए जैसमीन अख्तर को भी टैग किया है। इसमें जी. खान ने लिखा- 17 मार्च लॉक कर लो। दोनों इन फोटो में शादी के जोड़े में दिख रहे हैं। हालांकि जी खान शादी की बात कर रहे या फिर यह कोई गाने की शूटिंग है, इसको लेकर फैंस को कुछ पता नहीं चल रहा। हालांकि फैंस जी खान की ट्रोलिंग भी कर रहे हैं क्योंकि इससे पहले जी खान अपने स्टेज शो और इंटरव्यू में एक्ट्रेस सोनम बाजवा पर कमेंट करते रहते थे। फैंस खान का नाम सोनम से जोड़ते रहते थे। लुधियाना में हुए एक शो के दौरान जी खान ने कहा था कि जल्द एक खुशखबरी देंगे। इस बार काम पक्का होगा। तब फैंस ने लाइव शो के दौरान ही सोनम बाजवा के नारे लगाए थे। इन फोटोज के नीचे भी फैंस सोनम बाजवा पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने सोनम बाजवा के लिए यहां तक लिख दिया- रोईं ना जे याद जी खान दी आई वे, हालांकि जी खान को लेकर सोनम बाजवा ने कभी कुछ नहीं कहा। वह 5 PHOTOS, जो जी खान ने पोस्ट कीं… अब जानिए, जैसमीन अख्तर कौन है? जैसमीन अख्तर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक उभरती हुई मॉडल, एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। पिछले कुछ समय में उनका नाम खास तौर पर पंजाबी म्यूजिक वीडियोज और फोटो शूट्स के कारण तेजी से चर्चा में आया है। कैमरा प्रेजेंस, स्टाइल और लुक्स की वजह से वह सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हो रही हैं। ******************* ये खबरें भी पढ़ें.. पंजाबी सिंगर के शो में सोनम बाजवा के नारे:जी खान ने एक्ट्रेस के लिए गाया- दो गल्लां करिए प्यार दियां; बोले- पक्की मोहर लगा अपडेट दूंगा पंजाबी सिंगर जी खान अपने लाइव शो में अक्सर बॉलीवुड व पॉलीवुड अभिनेत्री सोमन बाजवा को लेकर टिप्पणियां करते रहते हैं। वो मंच से कई बार सोनम बाजवा के लिए गीत भी का चुके हैं। ऐसे में जब वो मंच पर आते हैं तो उनके फैंस सोनम-सोनम के नारे लगाना शुरू कर देते हैं (पढ़ें पूरी खबर) एक्ट्रेस सोनम बाजवा परफॉर्मेंस से विवादों में फंसी:शॉर्ट कॉस्टयूम और डांस मूव्स पर पंजाबियों को एतराज एक्ट्रेस सोनम बाजवा का गोवा में डांस देखकर पंजाबी भड़क गए हैं। परफॉर्मेंस के दौरान सोनम के शॉर्ट कॉस्ट्यूम पहनने पर सोशल मीडिया पर पंजाबियों ने एतराज जताया है। सोनम का वीडियो सामने आने पर यूजर ने लिखा की छोटे कपड़े पहनकर सोनम पंजाब का जुलूस निकलवा रही है। यह पंजाब का सभ्याचार नहीं है। गुस्साए यूजर ने सोनम को फेल हीरोइन तक कह दिया (पढ़ें पूरी खबर)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 













.jpg)







