Scholarship: इस अमेरिकी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की हो गई मौज, खाना-पीना और पढ़ाई-लिखाई हो जाएगा माफ
Tata Scholarship for Cornell University: टाटा स्कॉलरशिप फॉर कॉर्नेल यूनिवर्सिटी (Tata Scholarship for Cornell University) मुख्य रूप से भारत के उन मेधावी छात्रों को मिलती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और कॉर्नेल विश्वविद्यालय में स्नातक (Bachelor's) स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं. यह स्कॉलरशिप भारतीय नागरिकों के लिए है, जो खास तौर पर इंजीनियरिंग, वास्तुकला या फिर विज्ञान के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं. आवेदक का प्रथम वर्ष का छात्र होने जरूरी है.
100 प्रतिशत आर्थिक सहायता प्रदान करता है स्कॉलरशिप
टाटा स्कॉलरशिप फॉर कॉर्नेल यूनिवर्सिटी भारतीय अंडरग्रेजुएट्स स्टूडेंट्स के लिए एक नीड-बेस्ट स्कॉलरशिप है. इसके तहत ट्यूशन फीस, रहने और खाने-पीने का खर्च कवर होता है. ये स्कॉलरशिप टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा फंडेड है. इसका उद्देश्य योग्य छात्रों को 100 प्रतिशत फाइनेंशियल मदद प्रदान करना है.
क्या है स्कॉलरशिप की पात्रता (Tata Scholarship for Cornell University for Eligibility)
- आवेदक भारत का ही नागरिक होना चाहिए.
- भारत से ही हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) की पढ़ाई पूरी की हो.
- कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के किसी भी अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन लिया हो.
- TOEFL (100+) या IELTS (7.0+) स्कोर जरूरी हैं.
स्कॉलरशिप के लिए कैसे आवेदन करें (How to Apply for Tata Scholarship for Cornell University)
- टाटा स्कॉलरशिप के लिए कोई अलग फॉर्म नहीं है.
- आपको कॉमन ऐप (Common App) के माध्यम से कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन करना होगा.
- आपको आवेदन के समय ही फाइनेंशियल एड के लिए CSS प्रोफाइल भरनी होगी.
- जब आप एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं और वित्तीय सहायता का दावा करते हैं, तो विश्वविद्यालय खुद आपकी योग्यता के अनुसार टाटा स्कॉलरशिप पर विचार करता है.
- स्कॉलरशिप के फायदे क्या हैं (Benefits of Tata Scholarship for Cornell University)
- 100% स्कॉलरशिप मिलती है. आसान भाषा में कहें तो ट्यूशन, रहना, खाना और अन्य खर्चों को शामिल किया जा सकता है, जो छात्र की वित्तीय जरूरत (demonstrated need) पर निर्भर करता है.
- चार साल तक के अंडरग्रेजुएट अध्ययन के लिए (GPA 3.0+ अनिवार्य).
स्कॉलरशिप के लिए क्या करें और क्या न करें (Dos and Don'ts for Tata Scholarship for Cornell University)
क्या करें (Dos):
- एडमिशन्स और स्कॉलरशिप की समय सीमा (आमतौर पर जनवरी/नवंबर) को ध्यान में रखें.
- CSS प्रोफाइल में सही आय और एसेट की जानकारी भरें.
- अपनी कहानी और भारत वापस आने के अपने उद्देश्य को स्पष्ट रूप से लिखें.
- आवश्यक दस्तावेज, जैसे- पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट और टैक्स रिटर्न तैयार रखें.
क्या न करें (Don'ts):
- स्कॉलरशिप के लिए किसी अलग पोर्टल पर आवेदन न करें. सिर्फ कॉर्नेल के एडमिशन पोर्टल का ही इस्तेमाल करें.
- आवेदन के दौरान, कोई भी जानकारी न छिपाएं.
- डेडलाइन के बाद आवेदन न करें, जिससे ये एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी (competitive) स्कॉलरशिप है.
इन स्कॉलरशिप योजनाओं के बारे में जानें….
सरकार दे रही हर साल 20 हजार तक की Scholarship, यहां जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया सबकुछ
इसके अलावा, अमेरिका में पढ़ाई का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी एक खुशखबरी है. आपका सपना अगर अमेरिका से अपना पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने का है तो फुलब्राइट-नेहरू मास्टर फेलोशिप (Fulbright-Nehru Master's Fellowships) आपके सपनों को पूरा कर सकती है. अमेरिका में मास्टर डिग्री पूरा करने वाले भारतीय छात्रों के लिए फुलब्राइट-नेहरू मास्टर फेलोशिप सबसे प्रतिष्ठित और पूर्ण वित्त पोषित स्कॉलरशिपों में से एक है. पढ़ें पूरी खबर
सरकार दे रही हर साल 20 हजार तक की Scholarship, यहां जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया सबकुछ
केंद्र सरकार देश के लाखों छात्रों के लिए एक अहम स्कॉलरशिप योजना चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (पीएम‑यूएसपी) छात्रवृत्ति है. आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के दौरान आर्थिक मदद देना है ही इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य है, जिससे पढ़ाई के दौरान उनके रोजमर्रा के खर्च में सहायता मिल सके. पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश सरकार भी चलाती है स्कॉलरशिप योजना
उत्तर प्रदेश सरकार भी आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की सहायता के लिए ये स्कॉलरशिप योजना चलाती है. इसके तहत सामान्य वर्ग, ओबीसी, एससी और एसटी के साथ-साथ अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को भी लाभ मिलता है. पढ़ें पूरी खबर
IPL 2026: इस चैंपियन टीम के फैंस के लिए बुरी खबर, अपने पहले होमग्राउंड में एक भी मैच नहीं खेलेगी ये फ्रेंचाइजी
IPL 2026 की शुरुआत इसी महीने से होने वाली है. टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ओपनिंग मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होगी. बता दें कि आईपीएल 2026 के पहले फेस के शेड्यूल का अभी ऐलान किया है. पहले फेस में सभी टीमें कुल 4-4 मुकाबले खेलेगी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि पहले फेस में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने पहले होमग्राउंड जयपुर में एक भी मैच नहीं खेलेगी.
आईपीएल 2026 के पहले फेस में खेले जाएंगे 20 मैच
BCCI ने आईपीएल 2026 के पहले फेस के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कुछ राज्यों में विधानसभा का चुनाव है. इसी को ध्यान में रखते हुए आईपीएल का शेड्यूल बनाया जा रहा है, जिसके 2 फेस में जारी किया जाएगा. पहले फेस में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें 4 दिन डबल हेडर मुकाबला भी खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स की टीम भी पहले फेस में कुल 4 मुकाबला खेलेगी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए एक बुरी खबर यह है कि टीम पहले फेस में अपने पहले होम ग्राउंड जयपुर में एक भी मैच नहीं खेलेगी.
???????????? ???????????????? ???????? ???????????????????????? ???????????????? ⏳@RCBTweets to take on @SunRisers in the season opener in Bengaluru ❤️????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
Catch the first phase of #TATAIPL 2026 schedule on @StarSportsIndia and @JioHotstar ???? pic.twitter.com/L98erPcmTw
जयपुर में एक भी मैच नहीं खेलेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 के अपने शुरुआती 4 मैच में से 3 मैच अपने दूसरे होमग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी. जबकि एक मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनके होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी. जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरुआती 4 मैचों में से एक भी मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में नहीं खेलेगी.
आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल
30 मार्च 2026 (सोमवार) - RR vs CSK, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
4 अप्रैल 2026 (शनिवार) - GT vs RR, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) - RR vs MI, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) - RR vs RCB, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
???? News ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 ????️
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE
राजस्थान रॉयस्स को नए कप्तान की तलाश
आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़ी ट्रेल डील हुई. यह डील संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा को लेकर हुई. संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स में भेजा. संजू सैमसन के जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को अब नए कप्तान की तलाश है. देखा जाए तो राजस्थान रॉयल्स की टीम में इस वक्त रवींद्र जडेजा ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास सबसे ज्यादा आईपीएल खेलने का अनुभव है. हालांकि इसकी उम्मीद कम है कि RR जडेजा को कप्तान बनाएगी. इसके यशस्वी जायसवाल और रियान पराग भी कप्तानी की रेस में शामिल हैं. अब देखने वाली बात होगी कि IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम किसे कप्तान नियुक्त करती है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: कब-कब मैदान पर उतरेगी CSK, RCB और MI? जानें क्या है तीनों चैंपियन टीमों का शेड्यूल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















