Responsive Scrollable Menu

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

मुंबई, पांच नवंबर रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की तेजी के साथ 94.41 पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी कोषों के भारी निवेश से रुपये में यह तेजी आई है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में तेज सुधार के बाद अब इसमें निकट अवधि में स्थिरता के संकेत दिख रहे हैं।

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से भी निवेशकों की धारणा को मजबूती मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.36 पर खुला और कारोबार के दौरान लुढ़ककर 94.57 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आ गया। हालांकि, अंतिम घंटे में रुपये ने कुछ नुकसान की भरपाई की और 94.32 प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया।

अंत में यह 94.41 पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की तेजी है। रुपया बुधवार को 29 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.46 पर बंद हुआ था। कोटक नियो में जिंस एवं मुद्रा शोध प्रमुख अनिंद्य बनर्जी ने कहा, ‘‘कई कारक रुपये के पक्ष में हैं।

भारत के कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र में निवेश की वापसी के दौर से अलग नजर आने के कारण विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ सकता है। अमेरिका में राजनीतिक अनिश्चितता से डॉलर पर दबाव पड़ सकता है। साथ ही कच्चे तेल की कीमत में हर एक डॉलर की गिरावट से भारत की आयात लागत कम हो सकता है।’’ इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत फिसलकर 101.50 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 2,008.61 अंक उछलकर 79,310.01 अंक जबकि निफ्टी 576 अंक चढ़कर 24,536.60 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट कच्चे तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.38 प्रतिशत चढ़कर 95.93 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध लिवाल रहे।

उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 14,974.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Continue reading on the app

दिवाली पर एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता, I4C ने दी चेतावनी

गृह मंत्रालय ने Apple ID चोरी, WhatsApp Web हाईजैक और Android मालवेयर को लेकर अलग-अलग चेतावनियां जारी की हैं. जानिए ठगी के तरीके, खतरे के संकेत और फोन व बैंक खाते को सुरक्षित रखने के उपाय.

The post दिवाली पर एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता, I4C ने दी चेतावनी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

WBBL में यास्तिका भाटिया मुश्किल में फंसीं, कर दिया खेल खराब

एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ वीमेंस बिग बैश लीग मुकाबले में यास्तिका भाटिया ने अपनी साथी खिलाड़ी चार्ली नॉट को रन आउट करा दिया. Thu, 05 Nov 2026 23:00:19 +0530

  Videos
See all

Odisha में भीषण बवंडर का कहर | Odisha Storm Horror | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T21:40:25+00:00

Desh Ki Pathshala: Diwali क्यों मनाते हैं? मां लक्ष्मी की पूजा या श्रीराम की अयोध्या वापसी?| Sushant #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T21:30:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers