Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: कब-कब मैदान पर उतरेगी CSK, RCB और MI? जानें क्या है तीनों चैंपियन टीमों का शेड्यूल

IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले फेस के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. बता दें कि कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर  आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान 2 फेस में जारी किया जाएगा. अब बीसीसीआई ने पहले फेस के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. इस सीजन का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. 

IPL 2026 के पहले फेस में खेले जाएंगे 20 मुकाबले

IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों की शेड्यूल का ऐलान हुआ है. पहले फेस में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें 4 दिन डबल हेडर मुकाबले भी शामिल है. वहीं आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, चूकि आरसीबी ने पिछला ट्रॉफी जीता था, तो आईपीएल नियम के मुताबिक आरसीबी ही पहला मैच खेलेगी. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 शेड्यूल

इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना दूसरा मैच 5 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी अपना तीसरा मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. दोनो टीमों के बीच यह मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. जबकि पहले फेस में आरसीबी अपना आखिरी यानी चौथा मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ के खिलाफ खेलेगी.

  • 28 मार्च 2026 - RCB बनाम SRH, बेंगलुरु
  • 05 अप्रैल 2026 - RCB बनाम CSK, बेंगलुरु
  • 10 अप्रैल 2026 - RR बनाम RCB, गुवाहाटी
  • 12 अप्रैल 2026 - MI बनाम RCB, मुंबई

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 शेड्यूल

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंंग्स पहले फेस में कुल 4 मुकाबला खेलेगी. 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी. यह मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. इसके बाद 3 अप्रैल को दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्सा का सामना पंजाब किंग्स से होगा. यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा. सीएसके अपना तीसरा मैच 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलने उतरेगी. यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि चौथा मैच CSK दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. यह मैच 11 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाएगा.  

  • 30 मार्च 2026 - RR बनाम CSK, गुवाहाटी
  • 03 अप्रैल 2026 - CSK बनाम PBKS, चेन्नई
  • 05 अप्रैल 2026 - RCB बनाम CSK, बेंगलुरु
  • 11 अप्रैल 2026 - CSK बनाम DC, चेन्नई

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 शेड्यूल

मुंबई इंडियंस भी आईपीएल 2026 के पहले फेस में कुल 4 मैच खेलेगी. मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस अपने दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. यह मैच दिल्ली में खेला जाएगा. जबकि तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस का सामना 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. जबकि पहले फेस में मुंबई की टीम अपना चौथा मैच 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलने उतरेगी. यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

  • 29 मार्च 2026 - MI बनाम KKR,  मुंबई
  • 04 अप्रैल 2026 - DC बनाम MI, दिल्ली
  • 07 अप्रैल 2026 - RR बनाम MI, गुवाहाटी
  • 12 अप्रैल 2026 - MI बनाम RCB, मुंबई

यह भी पढ़ें:  PAK vs BAN: पाकिस्तान को पहले ODI में बांग्लादेश ने 8 विकेट से रौंदा, 23 वर्षीय गेंदबाज नाहिद राणा ने 5 लेकर मचाया धमाल

Continue reading on the app

श्रीलंका के व्यवसायी का चीनी 'चाय व्यापारी' के रूप में सफर

बीजिंग, 11 मार्च (आईएएनएस)। चीन में आयोजित एनपीसी और सीपीपीसीसी के वार्षिक सत्रों के दौरान “उच्च-स्तरीय खुलापन” एक ऐसा विषय बन जाता है, जिसकी चर्चा न केवल सम्मेलन कक्षों के भीतर होती है बल्कि बाहर भी व्यापक रूप से होती है। यह मुद्दा दुनिया भर के व्यापारिक समुदाय के लिए भी विशेष रुचि का विषय है। इसी संदर्भ में श्रीलंका से आए व्यवसायी जिनलांगा की कहानी चीन और श्रीलंका के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग की एक दिलचस्प झलक पेश करती है।

जिनलांगा पिछले दो दशकों से अधिक समय से चीन में आयात-निर्यात व्यापार से जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2026 चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष है और इस दौरान “उच्च-स्तरीय खुलेपन” को लेकर दोनों सत्रों में हो रही चर्चाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। उनके अनुसार यह नीति श्रीलंका के कृषि उत्पादों के लिए चीन के विशाल बाज़ार में नई संभावनाएँ खोल सकती है और इससे श्रीलंकाई उत्पादों की बाज़ार हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है।

जिनलांगा का सफर भी अपने आप में उल्लेखनीय है। एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के रूप में चीन आने से लेकर सफल व्यापारी बनने तक की उनकी यात्रा ने उन्हें व्यापार की नई राहें दिखाईं। पारंपरिक ऑफ़लाइन व्यापार से आगे बढ़ते हुए उन्होंने लाइव-स्ट्रीमिंग ई-कॉमर्स जैसे आधुनिक माध्यमों को भी अपनाया।

उनके अनुसार हाल के वर्षों में सीमा शुल्क निकासी की प्रक्रिया तेज और अधिक सुविधाजनक हो गई है। इसके साथ ही व्यापार के नए चैनल भी उपलब्ध हुए हैं। उदाहरण के तौर पर, श्रीलंका की प्रसिद्ध सीलोन चाय, काजू और नारियल से बने उत्पाद अब सीमा-पार ई-कॉमर्स और लाइव-स्ट्रीमिंग के माध्यम से सीधे श्रीलंका के कारखानों से चीनी उपभोक्ताओं तक पहुंच रहे हैं। इससे न केवल व्यापार का दायरा बढ़ा है बल्कि डिलीवरी का समय भी लगभग आधा रह गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल से पहले धोनी को राहत...बीसीसीआई एथिक्स ऑफिसर ने शिकायतों को किया खारिज, हितों के टकराव से जुड़ा है मामला

MS Dhoni of conflict of interest allegations: बीसीसीआई एथिक्स ऑफिसर जस्टिस अरुण मिश्रा ने महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ 'हितों के टकराव' की शिकायत खारिज कर दी है. अदालत ने माना कि आईपीएल खिलाड़ी होना और क्रिकेट अकादमी चलाना नियमों का उल्लंघन नहीं है. फैसले में स्पष्ट किया गया कि यह शिकायत व्यक्तिगत रंजिश और व्यावसायिक विवाद का नतीजा थी. Thu, 12 Mar 2026 01:42:26 +0530

  Videos
See all

Mortgage rates rise and deals pulled amid conflict in Middle East. #Iran #UK #Finance #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T20:15:00+00:00

जमीन के लिए दबंगों ने महिला को पीटा #ViralVideo #CCTVViral #CrimeNews #LandDispute #WomanAssaulted #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T20:30:00+00:00

Boyfriend के साथ शादी कर सुर्खियों में आईं Monalisa #monalisa #viralvideo #viralshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T20:15:04+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Strait of Hormuz को लेकर Trump ने Iran को क्या धमकी दी ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T20:11:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers