Responsive Scrollable Menu

ईरान में "ब्लैक रेन" से सेहत को भारी नुकसान, तेल संयंत्र पर हमले के बाद डब्ल्यूएचओ की चेतावनी

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि हाल ही में ईरान के तेल प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों के बाद कुछ इलाकों में ब्लैक रेन (काली बारिश) और हवा में फैले जहरीले रसायनों के कारण लोगों को सांस संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। संगठन ने ईरानी अधिकारियों द्वारा जारी उस एडवाइजरी का समर्थन किया है, जिसमें लोगों से एहतियात के तौर पर घरों के अंदर रहने की अपील की गई है।

संयुक्त राष्ट्र की इस स्वास्थ्य एजेंसी का ईरान में भी एक कार्यालय है और वह स्वास्थ्य आपात स्थितियों में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करती है। एजेंसी के मुताबिक इस सप्ताह उसे कई ऐसी रिपोर्ट मिली हैं जिनमें बारिश के साथ तेल जैसे काले पदार्थ गिरने की बात कही गई है।

दरअसल, अमेरिका और इजरायल के सैन्य अभियान के दौरान ईरान की घरेलू ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े ठिकानों पर हमले तेज हो गए हैं। एक तेल रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद राजधानी तेहरान में काले धुएं का घना गुबार फैल गया था। जिनेवा में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमेयर ने कहा कि “ब्लैक रेन और उससे जुड़ी एसिडिक बारिश वास्तव में लोगों के लिए खतरा बन सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें सांस की समस्या है।”

उन्होंने बताया कि ईरान ने नागरिकों को एहतियात के तौर पर घर के अंदर रहने की सलाह दी है, और मौजूदा हालात को देखते हुए यह कदम उचित माना जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार तेल भंडारण स्थलों और रिफाइनरियों में लगी आग के कारण बड़ी मात्रा में जहरीले हाइड्रोकार्बन, सल्फर ऑक्साइड और नाइट्रोजन यौगिक वातावरण में फैल गए हैं।

इन रसायनों के धुएं या सूक्ष्म कणों को सांस के जरिए अंदर लेने या त्वचा के संपर्क में आने से सिरदर्द, आंखों और त्वचा में जलन तथा सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि कुछ रासायनिक यौगिकों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

लोगों को सलाह दी गई है कि घरों के अंदर रहें, बाहर निकलते समय मास्क पहनें और शरीर को ढककर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

हालांकि क्षेत्र में वायु गुणवत्ता से जुड़ा विस्तृत डेटा उपलब्ध नहीं है, लेकिन मौसम के अनुमान बताते हैं कि सप्ताह के बाकी दिनों में सूखे हालात रहने की संभावना है, जिससे धीरे-धीरे हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

विदेशी मीडिया का फोकस: 'दो सत्र' चीन और विश्व के भविष्य को आकार दे रहे हैं

बीजिंग, 11 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एनपीसी के च्यांगसू प्रतिनिधिमंडल की चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने और आर्थिक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का विकास बहुत महत्वपूर्ण है।

ब्रिटेन के स्काई न्यूज, सिंगापुर के लियनह जाओबाओ, जापान के द सांके शिम्बुन, अर्जेंटीना के क्लारिन, कजाकस्तान के डीके न्यूज़, अमेरिका के ब्लूमबर्ग न्यूज़ और वियतनाम की नेशनल असेंबली ऑफ वियतनाम सहित कई देशों की मीडिया ने चीनी नेता के इस महत्वपूर्ण भाषण पर रिपोर्ट दी है। उनका मानना है कि राष्ट्रपति शी का भाषण चीन के आर्थिक परिवर्तन और उन्नयन के लिए महत्वपूर्ण मार्ग प्रदान करता है।

राष्ट्रपति शी ने अपने भाषण में कहा कि शिक्षा, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा के विकास को एक साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि मौलिक नवाचार और प्रमुख कोर प्रौद्योगिकियों में सफलता हासिल करने और प्रौद्योगिकी के उच्च स्थान पर कब्जा करने में नई सफलता मिल सके। ब्रिटेन के स्काई न्यूज़ और अर्जेंटीना के क्लारिन ने अपनी टिप्पणियों में कहा कि अगले पांच वर्षों में, चीन अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी को जोड़ेगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के प्रयासों को तेज करेगा।

उधर, अमेरिका के ब्लूमबर्ग न्यूज, कजाकस्तान के डीके न्यूज और वियतनाम की नेशनल असेंबली ऑफ वियतनाम ने राष्ट्रपति शी के नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति वाले भाषण पर ध्यान केंद्रित किया। उनकी रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन एक नया प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र बना रहा है, जो आने वाले दशकों में वैश्विक आर्थिक संरचना का निर्धारण करेगा।

विदेशी मीडिया का मानना है कि इस वर्ष के “दो सत्र” (एनपीसी और सीपीपीसीसी के वार्षिक सम्मेलन) भविष्य की नीति दिशा और सामाजिक-आर्थिक विकास लक्ष्यों को निर्धारित करने के महत्वपूर्ण क्षण हैं। चीन के शीर्ष नेता ने भविष्य की व्यापक आर्थिक नीति की दिशा स्पष्ट कर दी है, जिससे चीन और दुनिया का भविष्य सकारात्मक रूप से आकार ले रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

10 साल, 4 वर्ल्ड कप, और खाए सिर्फ 10 छक्के, टी-20 के सबसे कंजूस गेंदबाज की कहानी, बॉलिंग की बादशाहत है उसके पास

इन दस वर्षों में क्रिकेट बदल गया, नियम बदले और बल्लेबाजों की आक्रामकता बढ़ी, लेकिन बुमराह की धार कम नहीं हुई. वर्ल्ड कप की 26 पारियों में बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वे उन्हें इस प्रारूप का 'सर्वकालिक महान' बनाते हैं.  Fri, 13 Mar 2026 15:19:10 +0530

  Videos
See all

PM Modi LIVE : पीएम मोदी LIVE | PM Kisan Yojana 22nd Installment Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T10:02:59+00:00

Will the US-Israel war with Iran be another Iraq? | BBC Question Time #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T10:14:38+00:00

#short: हमने धर्म नहीं बदला! Top News |Viral News |N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T10:04:08+00:00

Hezbollah के मिसाइल हमले ने इज़रायल के अरब शहर को निशाना बनाया | #warupdate #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T10:11:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers