रोचक है LPG के आविष्कार की कहानी, कार से पेट्रोल उड़ा तो साइंटिस्ट कर डाली खोज
जिस एलपीजी की किल्लत को लेकर पूरा भारत हलकान हो रहा है, उसके आविष्कार की कहानी बहुत रोचक है. पहले पेट्रोल बनाने वाली बहुत सी कंपनियां क्रूड आयल से रिफाइन करते समय निकलने वाली गैसों को बेकार समझ कर जला देती थीं. लेकिन कार में पेट्रोल उड़ जाने की एक घटना के बाद एक साइंटिस्ट ने इसकी ऐसी खोज की जिसने किचन की दुनिया ही बदल दी. जानते हैं रोचक कहानी
Video: 16 रुपये का पौधा, लाखों की कमाई! किसान ने बताया केले की खेती से ₹3 लाख मुनाफा कमाने का सीक्रेट
Banana Farming Tips: अररिया के काला बलुआ गांव के किसान अशोक कुमार सिंह ने खेती के पारंपरिक तरीके को बदलकर केला उत्पादन से मुनाफे की नई राह दिखाई है. अशोक सिंह अपने आधे एकड़ खेत में 'जी-नाइन' (G-9) और 'टिश्यू कल्चर' प्रजाति के केले की खेती कर रहे हैं. उनका मानना है कि प्राकृतिक विधि से की जाने वाली यह खेती कम लागत में 2 से 3 लाख रुपये प्रति एकड़ तक का शुद्ध मुनाफा दे सकती है. किसान के अनुसार उन्होंने टिश्यू कल्चर के पौधे 16 रुपये प्रति पीस के हिसाब से खरीदे थे. केले की यह फसल लगभग 12 महीने में तैयार हो जाती है. जिसमें महीने में दो बार सिंचाई और उचित खाद का प्रबंधन अनिवार्य है. अशोक सिंह ने बताया कि बाजार में केले की कीमत ₹40 से ₹70 प्रति दर्जन तक रहती है. गर्मियों में इसकी मांग बढ़ने से कमाई और भी बढ़ जाती है. चिकनी बलुई मिट्टी को इस खेती के लिए सबसे उपयुक्त बताते हुए उन्होंने अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी है. जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और फसल की गुणवत्ता भी बेहतर हो.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



