Responsive Scrollable Menu

PAK vs BAN: नाहिद राणा के 'पंजे' में फंसी पाकिस्तान टीम, बांग्लादेश ने ने हासिल की सबसे बड़ी जीत; 209 गेंद रहते जीता मुकाबला

PAK vs BAN: मीरपुर में खेले गए पहले वनडे में बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले के हीरो तेज गेंदबाज नाहिद राणा रहे, जिन्होंने अपने करियर का पहला पांच विकेट हॉल लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। पाकिस्तान की टीम महज 114 रन पर सिमट गई, जिसे बांग्लादेश ने सिर्फ 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

यह पाकिस्तान के खिलाफ विकेट और बची गेंदों के लिहाज से बांग्लादेश की सबसे बड़ी जीत है। कुल ओवरों के लिहाज से भी यह दोनों टीमों के बीच खेला गया सबसे छोटा वनडे रहा। नाहिद राणा ने सात ओवर के अपने स्पेल में ऐसी रफ्तार दिखाई कि पाकिस्तान के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए।

नाहिद राणा ने खोला पंजा
राणा ने अपने पहले पांच ओवर में ही 5 विकेट निकाल लिए। हर ओवर में विकेट लेने वाले इस स्पेल ने पाकिस्तान की पारी की कमर तोड़ दी। उनकी गेंदबाजी में वही आक्रामकता दिखी, जो उन्होंने 2024 में रावलपिंडी टेस्ट में दिखाई थी, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट लिए थे।

साहिबजादा फरहान ने 27 रन बनाए
पाकिस्तान की शुरुआत हालांकि ठीक रही थी। डेब्यू कर रहे साहिबजादा फरहान और माज़ सदाकत ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। फरहान ने 38 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन 10वें ओवर में राणा की गेंद पर अफीफ हुसैन को कैच थमा बैठे।

बांग्लादेश की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत
इसके बाद पाकिस्तान की पारी तेजी से बिखर गई। शमील हुसैन राणा की बाउंसर पर टॉप एज देकर आउट हुए जबकि सदाकत भी शॉर्ट गेंद का शिकार बन गए। देखते ही देखते पाकिस्तान का स्कोर 41 बिना नुकसान से 55 रन पर तीन विकेट हो गया।

मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा से टीम को उम्मीद थी, लेकिन राणा ने यहां भी वार किया। रिजवान को ड्राइव खेलने के लिए उकसाकर विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद सलमान आगा भी शॉर्ट गेंद पर कैच देकर चलते बने।

कप्तान मेहदी हसन मिराज ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक सफलता मिली। पाकिस्तान की पूरी टीम 31वें ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए और अबरार अहमद के साथ आखिरी विकेट के लिए 32 रन जोड़े।

छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने आक्रामक शुरुआत की। हालांकि सैफ हसन जल्दी आउट हो गए, लेकिन तंजीद हसन और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने मैच पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया। तंजीद ने 42 गेंदों में नाबाद 67 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल थे। वहीं शांतो ने 27 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हुई।

10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 81/1 था, जो पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। तंजीद ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहकर टीम को बड़ी जीत दिला दी। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला पूरी तरह निराशाजनक रहा, जहां गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही मोर्चों पर टीम बुरी तरह पिछड़ गई।

Continue reading on the app

लोकसभा में विपक्ष को झटका: ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

Om Birla No Confidence Motion: लोकसभा ने अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव को बुधवार को ध्वनिमत से खारिज कर दिया.

The post लोकसभा में विपक्ष को झटका: ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

'द हंड्रेड' में स्मृति मंधाना की धमाकेदार एंट्री, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 50,000 पाउंड में खरीदा, इंग्लैंंड में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

ओपनर स्मृति मंधाना की कप्तानी में 'द हंड्रेड' के महिला खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी दिखी, जिसमें ऋचा घोष को 50,000 पाउंड (करीब 61 लाख रुपये) का कॉन्ट्रैक्ट मिला और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी बुधवार को यहां हुई नीलामी में करार हासिल किया. Wed, 11 Mar 2026 20:41:59 +0530

  Videos
See all

Iran War: Oman के Port पर Drone Attack, Oil Tanker में लगी आग | Iran Attacks | US Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T15:03:47+00:00

Iran America War: ट्रंप ने जंग में पूरी दुनिया को फसाया- जी.डी. बख्शी | Trump | Netanyahu | khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T15:04:13+00:00

LPG Crisis LIVE: Lucknow में गैस चूल्हो पर नहीं पकेगा खाना, दिए जा रहे हैं भट्टियों के ऑर्डर |AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T15:04:04+00:00

Sushant Sinha Live | आज की बड़ी खबरें | Israel Iran War | LPG Petrol Price | | PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T15:08:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers