जब मैथिली ने दिखाई दरियादिली, तो यूजर्स ने कहा- "सोनू सूद बनने की कोशिश..."
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है. इस वीडियो में एक दिव्यांग युवती के स्कूल जाने के संघर्ष को दिखाया गया है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद यह लड़की हार नहीं मान रही है और अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए स्कूल जा रही है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बिहार के गोपालगंज जिले के रामनगर गांव का मामला है.
इस वीडियो को 'छपरा जिले' नाम के एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया है. पोस्ट में जानकारी दी गई है कि इस लड़की के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और इसकी मां मजदूरी करके घर का खर्चा चलाती हैं. आर्थिक तंगी और शारीरिक लाचारी के बाद भी यह छात्रा रोज करीब 2 किलोमीटर की दूरी तय करके स्कूल पहुंचती है. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यह तेजी से वायरल होने लगा और हजारों लोगों ने इसे शेयर किया.
मैथिली ठाकुर ने दिखाई मदद की इच्छा
वीडियो के वायरल होते ही मशहूर लोकगीत गायिका और बीजेपी नेता मैथिली ठाकुर की नजर इस पर पड़ी. उन्होंने इस जज्बे को सलाम करते हुए तुरंत मदद की इच्छा जताई. मैथिली ठाकुर ने वायरल वीडियो को मेंशन करते हुए एक्स पर लिखा कि इस लड़की का नाम, पता और मोबाइल नंबर उन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए. मैथिली के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है और उनके फैंस इस पहल की सराहना कर रहे हैं,
मैथिली ठाकुर के इस पोस्ट के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. जहां एक तरफ लोग उनकी दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की है. एक यूजर ने लिखा कि मैथिली अब 'सोनू सूद' बनने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, ज्यादातर लोग मैथिली के इस प्रयास को सकारात्मक नजरिए से देख रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि उस लड़की तक जल्द ही मदद पहुंच जाएगी।
प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने गोपालगंज जिला प्रशासन और सरकार की योजनाओं पर भी सवाल खड़े किए हैं. लोगों का कहना है कि जब सरकार दिव्यांगों के लिए तमाम योजनाएं चलाने का दावा करती है, तो इस लड़की को अब तक कोई सहायता क्यों नहीं मिली. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आखिरकार यह वीडियो सही जगह पहुंच गया है, इस बच्ची को तुरंत एक इलेक्ट्रिक साइकिल मुहैया कराई जाए ताकि उसका स्कूल जाना आसान हो सके.
सोशल मीडिया पर लोग इस लड़की के हौसले की मिसाल दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि जहां सुख-सुविधाएं होने के बावजूद बच्चे पढ़ाई से जी चुराते हैं, वहीं यह बेटी विपरीत परिस्थितियों में भी हार मानने को तैयार नहीं है. हालांकि, न्यूज नेशन इस वायरल वीडियो और इसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है. यह पूरी खबर सोशल मीडिया पर मौजूद पोस्ट और उन पर आई प्रतिक्रियाओं के आधार पर तैयार की गई है.
ये बिहार के गोपालगंज जिले के रामनगर गांव गांव की लड़की है इसके पिता नहीं है मां मजदूरी करती है और ये लड़की 2km दूर स्कूल ऐसे ही जाती हैं।
— छपरा जिला ???????? (@ChapraZila) March 10, 2026
Wheelchair के लिए कई बार आवेदन दिया गया है लेकिन इसको नहीं दिया जा रहा हैं। क्या आप इस लड़की की मदद कर सकते हैं? pic.twitter.com/2XzamaSeGc
ये भी पढ़ें- लैंड करते वक्त निकला Air India Express विमान का पहिया, सामने आया Video, जानें कैसा है पैसेंजर्स का हाल
मध्य पूर्व तनाव के चलते कीमती धातुओं में बड़ा उतार-चढ़ाव, चांदी का भाव करीब 5,000 रुपए फिसला
मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के चलते वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच बुधवार को कीमती धातुओं (सोने-चांदी) की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को 999 प्यूरिटी वाला गोल्ड 1,60,230 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले मंगलवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड की कीमत 1,60,188 रुपए थी। यानी एक दिन में सोने का भाव 42 रुपए महंगा हुआ है।
वहीं यदि चांदी की बात करें तो आईबीजेए के अनुसार, बुधवार को 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,66,010 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। इससे पहले बीते मंगलवार को इसकी कीमत 2,70,944 रुपए प्रति किलोग्राम थी। यानी आज चांदी के दाम में 4,934 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है।
वहीं अगर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो, खबर लिखे जाने तक (शाम करीब 5.57 बजे) अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 955 रुपए यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,62,348 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 2.71 प्रतिशत यानी 7,524 रुपए गिरकर 2,70,326 पर पहुंच गई।
बाजार में सोने और चांदी में गिरावट पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटीज एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि युद्ध को लेकर मिले-जुले संकेतों के चलते माहौल अस्थिर बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले संकेत दिया था कि संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है, जबकि बुधवार की सुबह तक अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष से तत्काल तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं मिले, जिससे युद्ध लगातार बारहवें दिन भी जारी रहा।
हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल से ईरान पर हमले रोकने का आग्रह किया, जबकि ईरान ने जहाजों के आवागमन को रोकने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने का दावा किया।
ऐसे में, अब कमोडिटी बाजार का ध्यान आगामी अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति आंकड़ों पर है, जो फेडरल रिजर्व के नीतिगत दृष्टिकोण के बारे में और संकेत दे सकते हैं, हालांकि ये आंकड़े संघर्ष से जुड़ी बढ़ती ऊर्जा कीमतों के मुद्रास्फीति प्रभावों को पूरी तरह से नहीं दर्शाएगे।
एक्सपर्ट ने आगे बताया कि इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी जीडीपी और महंगाई के आंकड़े भी फोकस में रहेंगे, जिनसे आर्थिक स्थिति और आगे की मौद्रिक नीति के मार्ग के बारे में बेहतर स्पष्टता मिलेगी। इससे ही सोने और चांदी की आगे की चाल तय होगी।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















