Responsive Scrollable Menu

Ramadan Special: इफ्तार में बनाएं शाही पिस्ता कुल्फी फालूदा, ये Easy Recipe देगी जबरदस्त ठंडक

रमजान के पाक महीने में दिनभर रोजे रखने के बाद इफ्तार के समय कुछ न कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग खाने का मन जरुर करता है। ऐसी डिश हो, जो थकान को मिटा है। ऐसे में आप पिस्ता कुल्फी फालूदा डेजर्ट बना सकते हैं, यह न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि सेहत और ताजगी से भरपूर होता है। बाजार में मिलने वाली मखमली कुल्फी और ठंडे-ठंडे फालूदा का कॉम्बिनेशन घर पर बनाना काफी आसान है। आइए आपको बताते हैं इसको कैसे बनाएं।

पिस्ता कुल्फी फालूदा के लिए विधि

- सबसे पहले आप एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध को उबलने के लिए रख दें।

- इसके बाद इसमें उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह घटकर आधा न रह जाए।

- अब आप बीच-बीच में किनारों पर जमी मलाई को खुरचकर दूध में मिलाते रहे। ऐसा करने से कुल्फी दानेदार और गाढ़ी बनेगी।

- दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें  चीनी,इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता डालें।

- अब इसको 5 मिनट के लिए पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।

- तैयार मिश्रण को कुल्फी मोल्ड्स या किसी एयरटाइट कंटनेर में डाल दें।

- इसको 7-8 घंटे या रात भर के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख सकते हैं।

फालूदा सेव और सब्जा तैयार कैसे करें

- इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और फालूदा सेव को 4-5 मिनट तक पकाएं।

- जब यह पक जाए तो इसे तुरंत ठंडे पानी में डाल दें जिससे वे आपस में न चिपके।

- सब्जा के बीजों को आधे कप पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें, वे फूलकर जेली जैसे हो जाएंगे। 

कैसे सर्व करें पिस्ता कुल्फी फालूदा

- स्ट्रीट स्टाइल लुक के लिए आप एक लंबा कांच का गिलास लें।

- इसके बाद सबसे पहले नीचे 2 चम्मच रोज सिरप डालें।

- फिर तैयार किए फालूदा सेव की एक लेयर लगाएं।

- थोड़ा सा ठंडा दूध डालें।

- आखिर में तैयार किया हुआ पिस्ता कुल्फी के स्लाइस या स्कूप ऊपर रख दें।

- इसके बाद ऊपर से थोड़ा और रोज सिरप, कटे हुए पिस्ता और टूटी-फ्रूटी से सजाएं। 

Continue reading on the app

'ईरान से छात्रों की आधिकारिक निकासी की योजना नहीं, वे खुद की व्यवस्था से लौटेंगे देश', जेकेएसए का दावा

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) ने बुधवार को दावा क‍िया क‍ि युद्धग्रस्त ईरान में फंसे लगभग 100 भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए व‍िदेश मंत्रालय के पास कोई ठोस प्‍लान नहीं है।

जेकेएसए ने कहा कि युद्धग्रस्त ईरान में फंसे लगभग 100 भारतीय छात्र, जिनमें अधिकांश कश्मीर के हैं, 14 और 15 मार्च को वाणिज्यिक उड़ानों से भारत लौटेंगे।

इसके बाद जम्मू-कश्मीर सरकार नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर छात्रों को आगे की यात्रा के लिए बसों की व्यवस्था करेगी।

यह इजरायल-ईरान तनाव के बीच लौटने वाले छात्रों का यह पहला समूह होगा।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने बताया कि छात्र पहले सड़क मार्ग से आर्मेनिया की राजधानी येरेवन के ज्वार्टनोट्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से वाणिज्यिक उड़ानों से भारत के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर छात्र 14 मार्च को लौटेंगे, जबकि बाकी छात्र 15 मार्च को भारत पहुंचेंगे। छात्रों ने पहले ही अपनी फ्लाइट टिकट बुक कर ली और वे गुरुवार को ईरान के अलग-अलग हिस्सों, खासकर उर्मिया शहर, से आर्मेनिया सीमा की ओर रवाना होंगे।

नासिर खुएहामी के अनुसार, छात्र फ्लाईदुबई की उड़ानों से यात्रा करेंगे। ये उड़ानें दुबई के जरिए कनेक्टिंग होंगी, और वहां से वे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। पहला समूह, जिसमें अधिकतर छात्र होंगे, फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड8124 से यात्रा करेगा।

एसोसिएशन ने बताया कि उसने पहले विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया था कि छात्रों को सुरक्षित रूप से आर्मेनिया के रास्ते यात्रा करने की अनुमति और सहायता दी जाए, क्योंकि उत्तर-पश्चिमी ईरान से निकलने के लिए यह फिलहाल सबसे सुरक्षित और व्यावहारिक रास्ता है।

नास‍िर खुएहामी ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने इस अनुरोध को स्वीकार किया और आवश्यक अनुमति दी, जिससे छात्रों को अपनी यात्रा की व्यवस्था करने में मदद मिली।

उन्होंने यह भी बताया कि विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, विदेश सचिव और भारत में ईरान के राजदूत के साथ बैठकों में यह जानकारी दी गई कि फिलहाल ईरान में भारतीय छात्रों के लिए कोई आधिकारिक निकासी योजना नहीं है। जो छात्र लौट रहे हैं, वे अपनी व्यवस्था से वाणिज्यिक उड़ानों से आ रहे हैं।

एसोसिएशन के अनुसार, मंत्रालय ने ईरान में मौजूद छात्रों को यह भी सलाह दी है कि वे अपनी सटीक लोकेशन या व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें, ताकि उनकी सुरक्षा बनी रहे।

खुएहामी ने कहा कि जेकेएसए लगातार छात्रों के संपर्क में है और उनकी यात्रा, सुरक्षा, सुविधाओं और भारत पहुंचने के बाद की व्यवस्था के लिए विदेश मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ समन्वय कर रहा है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर सोगामी से भी बात की है। नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर डीलक्स एसी बसों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे कश्मीर के छात्र 14 और 15 मार्च तथा बाद के दिनों में भारत पहुंचने के बाद अपने घर जा सकें।

नास‍िर खुएहामी ने कहा कि एसोसिएशन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और क्षेत्र से भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता करती रहेगी।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारत ने क्रिकेट को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया... टी20 में लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर टीम इंडिया के मुरीद हुए रिचर्ड्स

Viv Richards on Team India: भारतीय टीम ने हाल में लगातार दूसरी बार टी20 में वर्ल्ड खिताब अपने नाम किया. टीम इंडिया की इस जीत पर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विव रिचर्ड्स बहुत खुश हैं. दुनिया के खूंखार ओपनर में से एक रिचर्ड्स ने कहा कि व्हाइट बॉल क्रिकेट को भारत ने नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. Wed, 11 Mar 2026 22:55:36 +0530

  Videos
See all

Charanjit Singh Channi Parliament Speech : सदन में बोले चन्नी अमृतपाल को संसद में नहीं आने दिया गया #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:45:03+00:00

बेटे को इच्छामृत्यु सुनते की मां का बुरा हाल | Harish Rana | Ikshamrityu |Ghaziabad #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:45:53+00:00

Monalisa Wedding Video Viral : बॉयफ्रेंड फरहान ने मोनालिसा को कैमरे पर पहनाया मंगलसूत्र | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:42:36+00:00

Iran America War Update: LPG पर 'अफवाहबाजों से सावधान,आपका सिलेंडर सुरक्षित है | LPG Crisis | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers