पंजाबी सिंगर की गाड़ी का पीछा कर फायरिंग:बोले- 140km/h की स्पीड से कार दौड़ाई, पुलिस ने घर नहीं जाने दिया, होटल में ठहराया
मशहूर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर नवांशहर के पास अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमले की कोशिश की। एक संदिग्ध काले रंग की कार ने सिंगर का पीछा किया और उन्हें जबरन रोकने का प्रयास किया। जब राणा सहोता ने खतरा भांपते हुए गाड़ी नहीं रोकी, तो बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों से बचने के लिए सिंगर ने 140 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चलाई और पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह घर नहीं गए, बल्कि पुलिस ने उन्हें एक होटल में ठहराया। यह पूरी कहानी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। राणा सहोता ‘तेरी किन्ने खिच्च ली पतंग वाली डोर’ फेम मशहूर पंजाबी सिंगर कुलदीप धामी के भांजे हैं। घटना के बारे में सिंगर ने सोशल मीडिया पर लिखा… राणा सहोता की लिखी पोस्ट… पुलिस से जांच की मांग की राणा सहोता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर हम केवल मनोरंजन करते हैं, लेकिन इस तरह के हमले हमें मानसिक तौर पर तोड़ देते हैं। प्रशासन को दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालना चाहिए। पुलिस CCTV की जांच कर रही शिकायत मिलने के बाद नवांशहर पुलिस हरकत में आ गई। बंगा थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की एक विशेष टीम घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उस काले रंग की कार का नंबर और हमलावरों के चेहरे पहचाने जा सकें। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
Amit Shah In Parliament: ‘ये सदन है, कोई मेला नहीं’.. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष पर भड़के अमित शाह, लोकसभा में जमकर सुनाई खरी-खोटी
'ये सदन है, कोई मेला नहीं'.. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष पर भड़के अमित शाह, Amit Shah in Parliament on no-confidence motion
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24






















