Responsive Scrollable Menu

संदीप पाटिल बोले- युवराज को धोनी ने ड्रॉप नहीं कराया:योगराज सिंह ने गलत आरोप लगाए; सचिन और गंभीर विवाद पर भी बात की

भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम चयन से जुड़े कई पुराने विवादों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि युवराज सिंह को टीम से बाहर करने में महेंद्र सिंह धोनी की कोई भूमिका नहीं थी। एक यूट्यूब इंटरव्यू में पाटिल ने कहा, सिलेक्शन मीटिंग, टूर या मैचों के दौरान धोनी ने कभी यह नहीं कहा कि युवराज सिंह को टीम से बाहर किया जाए। पाटिल ने कहा कि युवराज के पिता योगराज सिंह का अपने बेटे के लिए भावुक होना गलत नहीं है, लेकिन इस मामले में आरोप गलत जगह लगाए गए हैं। मैंने तेंदुलकर से फ्यूचर प्लान्स के बारे में पूछा था पाटिल ने 2012 में सचिन तेंदुलकर से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर टेस्ट ड्रॉ के बाद उन्होंने और चयनकर्ता राजेंद्र सिंह हंस ने सचिन से मुलाकात कर उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा था। पाटिल के अनुसार, जब तेंदुलकर को बताया गया कि चयन समिति भविष्य के विकल्प देख रही है तो सचिन इस पर हैरान रह गए थे। हालांकि पाटिल ने स्पष्ट किया कि चयनकर्ताओं ने सचिन को कभी संन्यास लेने के लिए नहीं कहा। पाटिल ने बताया कि बाद में सचिन तेंदुलकर ने खुद संन्यास की घोषणा की और इसकी जानकारी उन्हें फोन पर दी। गंभीर अब भी नाराज, कभी मुझसे बात तक नहीं करते संदीप ने गौतम गंभीर के साथ अपने रिश्तों पर भी बात की। पाटिल के मुताबिक, टीम से बाहर किए जाने के बाद से गंभीर उनसे बात नहीं करते। कई टीवी कार्यक्रमों में साथ बैठने के बावजूद गंभीर उनसे नजर तक नहीं मिलाते। पाटिल ने कहा कि उस समय टीम में बदलाव जरूरी थे और उसी दौर में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला। कोहली-कुंबले विवाद पर कहा- सीनियर प्लेयर्स को संभालने की चुनौती अलग विराट कोहली और अनिल कुंबले के विवाद पर पाटिल ने कहा कि संभव है दोनों की कुछ गलतियां रही हों। उनके मुताबिक, वरिष्ठ खिलाड़ियों को संभालना अलग चुनौती होती है और यदि इसे सही तरीके से न संभाला जाए तो ड्रेसिंग रूम का माहौल प्रभावित हो सकता है। ---------------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बासित अली बोले-काश अभिषेक जैसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर मोहम्मद आमिर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आमिर को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। आमिर ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खराब फॉर्म के बाद अभिषेक को स्लॉगर कहा था। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' का धमाका, एडवांस बुकिंग से अमेरिका में कमाए करोड़ों, खतरे में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड!

फिल्म 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू के बाद एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल आया है. यकीनन, रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज से पहले न सिर्फ शानदार कमाई करेगी, बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड को धराशाई कर देगी. स्पाई थ्रिलर ने अमेरिका में करीब 18.39 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है, जो रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के रिकॉर्ड को चुनौती दे रही है. फिल्म ने भारत में पेड प्रीव्यू से 19 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. फिल्म 19 मार्च को रिलीज को तैयार है.

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप खत्म...टीम इंडिया की अगली सीरीज कब और किस टीम से, ये है वर्ल्ड चैंपियन का पूरा शेड्यूल

India Next Match Schedule 2026: टी20 वर्ल्ड कप तो जीत लिया, अब आगे क्या? टीम इंडिया के अगले 4 महीने क्रिकेट के सबसे बड़े धमाकों के नाम रहने वाले हैं. 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होगा. जिसके बाद रोहित-विराट की जोड़ी अफगानिस्तान और फिर इंग्लैंड से लोहा लेगी. संजू सैमसन की जादुई पारी और वर्ल्ड कप जीत के बाद अब भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है. यहां देखें टीम इंडिया का पूरा 'नया शेड्यूल'. Wed, 11 Mar 2026 21:42:20 +0530

  Videos
See all

Iran War LIVE: Strait of Hormuz के समुद्र में Iran बारूद बिछा रहा? | US Iran War | Israel | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:09:09+00:00

DasTak: Iran War को लेकर आज की 10 बड़ी खबरें | US Israel Iran War | Strait of Hormuz | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:08:08+00:00

DasTak: Iran War को लेकर आज की 10 बड़ी खबरें | US Israel Iran War | Strait of Hormuz | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:11:25+00:00

Viral Girl Monalisa: परिवार से बगावत कर मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी | Viral Video | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers