Dhurandhar 2 Cast Fees: 'धुरंधर 2' के लिए रणवीर सिंह ने बढ़ाई फीस? जानें बाकी कलाकारों ने कितने रुपये किए चार्ज
Dhurandhar 2 Ranveer Singh Fees: इस समय हर जगह बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म के सीक्वल की चर्चा हो रही है. धुरंधर की सक्सेस के बाद अब धुरंधर 2 इसी महीने 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. धुरंधर के पहले पार्ट में रणवीर और अन्य कलाकार ने मोटी फीस ली थी. रणवीर ने धुरंधर के लिए 30 करोड़ रुपये फीस ली थी. ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि धुरंधर: द रिवेंज के लिए रणवीर और अन्य कलाकारों ने कितनी फीस ली है. तो चलिए जानते हैं-
रणवीर सिंह ने कितने रुपये किए चार्ज?
आदित्य धार निर्देशित स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) के लिए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 40-50 करोड़ रुपये की फीस ली है. वहीं, संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बात करें तो उन्होंने 10 करोड़ रुपये की मोटी फील ली. वहीं, फिल्म के अन्य कलाकारों की बात करें तो आर. माधवन (R.Madhavan) ने फीस में 1 करोड़ रुपये का इजाफा कर 10 करोड़ रुपये की फीस ली है.
बाकि कलाकारों ने लिए कितने रुपये?
धुरंधर 2 के लिए अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) को 1.5-2 करोड़ रुपये की फीस मिली है और फिल्म की फीमेल लीड सारा अर्जुन (Sara Arjun) को एक करोड़ रुपये मिले हैं, एक्ट्रेस को पहले पार्ट के लिए भी सेम फीस मिली थी. उन्होंने अपने बजट पर कोई बढ़ोतरी नहीं की है. धुरंधर 2 के बजट की बात करें तो ये फिल्म लगभग 200 से 250 करोड़ में बनकर तैयार हुई है.
ये भी पढ़ें- Kritika Kamra Net Worth: होने वाले पति गौरव के मुकाबले कितना कमाती हैं कृतिका कामरा, जानें दोनों की नेटवर्थ
क्या है धुरंधर: द रिवेंज की कहानी?
धुरंधर के सीक्वल की कहानी की बात करें तो इसे पहले पार्ट के बाद आगे बढ़ाया गया है. जैसा की फिल्म के ट्रेलर से साफ हुआ कि इसमें हमजा के किरदार पर फोकस किया जाएगा. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे हमजा (रणवीर सिंह) जसकीरत सिंह रंगी से बदलकर मुस्लिम बनते हैं और पाकिस्तान में जासूस बनकर अपने मिशन को अंजाम देते हैं. इस किरदार में रणवीर का खतरनाक अवतार देखने को मिलेगा.
इसके अलावा फिल्म में ये भी दिखाया जाएगा कि वो ट्रेनिंग लेता और फिर स्पाई बनता है. पहले पार्ट में दिखाया गया था कि रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत की मौत हो जाती है और पाकिस्तान के लियारी में सत्ता का संघर्ष शुरू हो जाता है. अब दूसरे पार्ट में हमजा यहां का बादशाह बनने की कोशिश करेगा और आतंकी नेटवर्क का खात्मा करेगा. हालांकि फिल्म में बहुत कुछ देखने को मिलेगा ये सिर्फ ट्रेलर देखने से पता चलता है.
गौरतलब है कि बॉलीवुड निर्देशक आदित्य धार ने धुरंधर और धुरंधर 2 दोनों का निर्देशन किया है. फिल्म का पहला पार्ट पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था. इस फिल्म को 140-150 करोड़ रुपये में तैयार किया था और रणवीर ने 30 करोड़ रुपये फीस ली थी. जबकि संजय दत्त को 8 करोड़, आर. माधवन को 9 करोड़ और अक्षय खन्ना को 2.5 करोड़ की फीस की मिली थी. इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज के कुछ दिनों बाद ही धुरंधर-2 को लेकर ऐलान कर दिया था.
रणवीर सिंह का फिल्मी करियर
रणवीर सिंह ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 2010 में 'बैंड बाजा बारात' मूवी से की थी. ये फिल्म बड़े पर्दे हिट साबित हुई और इसके लिए रणवीर को फिल्मफेयर का 'बेस्ट डेब्यू मेल' का अवार्ड भी मिला था. इसके अलावा उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ भी कई फिल्मों में काम किया. इसमें 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (2013), 'बाजीराव मस्तानी' (2015), और 'पद्मावत' (2018) शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- गौरव कपूर की दूसरी पत्नी होंगी कृतिका कामरा, जानें एक्ट्रेस से पहले किसके प्यार में लट्टू थे क्रिकेट प्रेजेंटर?
Fact Check: ईरान के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर हमले के दावे से इराक में अमेरिकी कंपनी के वेयरहाउस की तस्वीर वायरल
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान सोशल मीडिया पर हमले में तबाह हुए एक प्लांट की तस्वीर वायरल हो रही है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह तस्वीर अमेरिका-इजरायल के हमले में तबाह हुए ईरान के वाटर […]
The post Fact Check: ईरान के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर हमले के दावे से इराक में अमेरिकी कंपनी के वेयरहाउस की तस्वीर वायरल appeared first on Vishvas News.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Vishvasnews





















