Responsive Scrollable Menu

मलाइका से लिंक-अप की खबरों पर भड़के सोराब बेदी:कहा- हम सिर्फ दोस्त, लड़की के बारे में बोलने से पहले सोचिए; कोजी वीडियो हुआ था वायरल

स्प्लिट्सविला 16 फेम एक्टर सोराब बेदी ने हाल ही में मलाइका अरोड़ा से नाम जुड़ने पर नाराजगी जाहिर की है। उनका और मलाइका का नाम तब जोड़ा जाने लगा, जब दोनों का एक कोजी वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में सोराब, मलाइका को गले लगाए कोजी डांस करते दिखे थे। हालांकि अब एक्टर का कहना है कि वो और मलाइका सिर्फ दोस्त हैं और कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। सोराब बेदी ने हाल ही में टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में मलाइका से नाम जुड़ने पर कहा, ‘डेलनाज दारूवाला और वहबिज मेहता ने मेरे मॉडलिंग के दिनों में मुझे रैंप पर चलने का मौका दिया। मेरी उनसे दोस्ती हुई और मैं उनके साथ पार्टियों में जाने लगा। उन्हीं में से एक पार्टी में मैं अपने मेंटर्स के जरिए मलाइका से मिला। वह भी डेलनाज और वहबिज की करीबी दोस्त हैं। इस तरह मलाइका और मेरी दोस्ती हुई। हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।’ सोराब ने आगे कहा, ‘लोग हमारे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए। इससे उसकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। ऐसा नहीं करना चाहिए।’ कई सालों से साथ पार्टी करते हैं सोराब-मलाइका लिंक अप की खबरों पर सफाई देते हुए सोराब ने कहा, 'मैं कई सालों से वहबिज, डेलनाज और मलाइका के साथ पार्टियों में जाता रहा हूं। पहले भी मैं मलाइका के साथ तस्वीरें शेयर करता था, लेकिन उस समय मैं जाना-पहचाना चेहरा नहीं था। अब मैं थोड़ा पहचाना जाने लगा हूं, इसलिए लोग इस पर ध्यान दे रहे हैं। मैंने पहले भी ऐसे वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। दो लोग दोस्त हो सकते हैं। हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं, लेकिन लोगों ने इसे अलग ही तरह से ले लिया।' बता दें कि सोराब बेदी स्प्लिट्सविला 16 से पहचान मिली है। इसके अलावा वो चांद जलने लगा और दिलवाली दुल्हा ले जाएगी जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

Continue reading on the app

राजस्थान विधानसभा में रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर गर्मागर्म बहस

राजस्थान विधानसभा में रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर गर्मागर्म बहस

Continue reading on the app

  Sports

क्या संजू सैमसन के आने से बदलेगी CSK की किस्मत? गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ंत के साथ होगा आगाज

CSK IPL 2026 Schedule:आईपीएल के 19वें सीजन के लिए शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. चेन्नई सुपर किंग्स नए कलेवर में तैयार है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. इस सीजन में रवींद्र जडेजा की विदाई और संजू सैमसन की एंट्री ने फैंस के बीच उत्साह भर दिया है. पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर, एमएस धोनी की मौजूदगी में पांच बार की चैंपियन टीम फिर से खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. Wed, 11 Mar 2026 19:36:30 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Trump के सीनेटर की धमकी पर UAE के अरबपति का पलटवार #iran #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:05:00+00:00

Why is the UK sending a warship to Cyprus? #HMSDragon #UK #Cyprus #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:09:29+00:00

Lok Sabha में Asaduddin Owaisi की Speech क्यों हुई Viral?| Parliament Session| Congress | BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:08:06+00:00

India High Alert due to Israel Iran War Updates Live: Petrol की कीमतें बढ़नेवाली है ? | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:04:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers