राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी
जयपुर, 7 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र की यात्रा पर आई एक 70 वर्षीय रोमानियाई महिला पर्यटक की शनिवार को छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान कोरीना इयाकोब के रूप में हुई है। वह 32 विदेशी पर्यटकों के एक समूह के साथ 4 नवंबर को भारत आई थीं।
शनिवार सुबह करीब 9 बजे उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। होटल कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें मुकुंदगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया, हालांकि नवलगढ़ अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का सही कारण आवश्यक चिकित्सकीय और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
मुकुंदगढ़ थाने के प्रभारी गोपाल सिंह थालोर के अनुसार, 32 सदस्यीय विदेशी पर्यटक दल 4 नवंबर को भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा करने आया था।
शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे यह समूह झुंझुनूं जिले के चूरी अजीतगढ़ स्थित विवाना होटल में ठहरा था। कोरीना इयाकोब भी इसी होटल में रुकी हुई थीं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह तक उनकी तबीयत सामान्य थी, लेकिन अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द और सांस लेने में परेशानी होने लगी। उनकी हालत बिगड़ती देख होटल प्रबंधन ने तुरंत चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की।
घटना के बाद नवलगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक सुगन सिंह सरकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूरी घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
इस घटना से विदेशी पर्यटक दल के अन्य सदस्य भी सदमे में हैं। पुलिस और चिकित्सा विभाग की टीमें मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हैं। रोमानिया दूतावास को भी कोरीना इयाकोब के निधन की सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने बताया कि भारत पहुंचने के बाद उनके परिजनों के आने पर आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
--आईएएनएस
एएमटी/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
‘F*cking Old Man तुम्हें थप्पड़ पड़ेगा’: कौन है PM मोदी को गाली देने और मारने की बात करने वाली CEO मुग्धा प्रधान, नेटिजन्स ने लताड़ा तो इंस्टा डिलीट कर भागी
iThrive कंपनी की CEO मुग्धा प्रधान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे PM मोदी को थप्पड़ मारने की बात कह रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
OpIndia








