Responsive Scrollable Menu

‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज:साई पल्लवी-जुनैद खान की सुकून भरी लव स्टोरी की झलक, 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

हफ्तों के इंतजार के बाद आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश जोड़ी एक सुकून भरी और इमोशनल लव स्टोरी लेकर आती नजर आ रही है। ट्रेलर की शुरुआत एक शांत और दिल को छू लेने वाले माहौल से होती है, जो धीरे-धीरे एक जादुई प्रेम कहानी की झलक देता है। ट्रेलर में जुनैद खान एक ‘फॉर्च्यून बेल’ यानी किस्मत की घंटी का जिक्र करते दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि अगर इस घंटी को सच्चे दिल से बजाया जाए तो प्यार की मुराद पूरी हो सकती है। इसी दौरान वह साई पल्लवी के किरदार मीरा की तरफ देखते हैं और मन ही मन यह दुआ करते हैं कि काश वह उनकी हो जाएं,चाहे सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न हो। यही भावना फिल्म की कहानी की बुनियाद बनती दिख रही है। ट्रेलर में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री बेहद नैचुरल और फ्रेश लग रही है। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी एक अलग ही जादू पैदा करती है। जुनैद खान एक मासूम, थोड़ा झिझकने वाले और सरल स्वभाव के लड़के के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जबकि साई पल्लवी का किरदार आत्मविश्वासी और शांत नजर आता है। दोनों के स्वभाव का यह अंतर उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को और दिलचस्प बना देता है। फिल्म का ट्रीटमेंट भी पारंपरिक रोमांटिक फिल्मों की याद दिलाता है। कहानी कहने के अंदाज में एक क्लासिक आकर्षण और इमोशनल ईमानदारी नजर आती है, जो आज के दौर की फिल्मों में कम देखने को मिलती है। यही वजह है कि ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज किया गया था, जिसे सिंगर अरिजीत सिंह के होमटाउन में शूट किया गया है। गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अरिजीत की आवाज ने इसमें अलग ही भावनात्मक गहराई जोड़ दी। खास बात यह भी है कि ‘एक दिन’ साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म है। साउथ सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर साई पल्लवी को हिंदी दर्शक कितना पसंद करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। यह फिल्म आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान के लंबे समय बाद साथ आने का मौका भी है। दोनों की जोड़ी पहले ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

शाओमी 17 अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च:200MP लाइका कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, कीमत ₹1,39,999

चाइनीज टेक कंपनी शाओमी ने आज 11 मार्च को भारतीय बाजार में अपना सबसे पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन 'शाओमी 17 अल्ट्रा' लॉन्च कर दिया है। इस फोन को स्टैंडर्ड शाओमी 17 मॉडल के साथ पेश किया गया है। जिसकी डिटेल यहां क्लिक कर देख सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा फोन है जिसमें लाइका का 1-इंच LOFIC सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ कीमत ₹1,39,999 भारत में शाओमी 17 अल्ट्रा को सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में उतारा गया है। इसमें 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत ₹1,39,999 रखी गई है। फोन 18 मार्च से ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। क्रेडिट कार्ड यूजर्स को ₹10,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 13 से 17 मार्च के बीच फोन की प्री बुकिंग पर ₹19,999 की कीमत वाला 'शाओमी प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट प्रो' फ्री मिलेगा। डिजाइन और बिल्ड: प्रीमियम लेदर फिनिश और ग्लास प्रोटेक्शन शाओमी 17 अल्ट्रा का डिजाइन काफी प्रीमियम और एर्गोनोमिक है। फोन के बैक पैनल पर बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो इसे एक प्रोफेशनल कैमरे जैसा लुक देता है। फोन को ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फ्रंट में प्रोटेक्शन के लिए 'शाओमी शील्ड ग्लास 3.0' का इस्तेमाल किया गया है। फोन का वजन लगभग 219 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.29mm है। हाथ में पकड़ने पर यह काफी सॉलिड और प्रीमियम फील देता है। इसमें दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। नीचे की तरफ USB टाइप-C पोर्ट और सिम ट्रे मिलती है। फोन को IP68 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित है। डिस्प्ले: 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और वेट टच टेक्नोलॉजी फोन में 6.9 इंच का 'शाओमी हाइपर-आरजीबी' OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1,200x2,608 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूथ रहता है। डिस्प्ले में में 'वेट टच' टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे हाथ गीले होने पर भी फोन की स्क्रीन आसानी से काम करती है। इसमें डॉल्बी विजन और HDR+ का सपोर्ट भी मिलता है। कैमरा: लाइका के साथ मिलकर बनाया गया ट्रिपल रियर सेटअप शाओमी 17 अल्ट्रा का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा सेटअप है: परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: सबसे तेज स्नैपड्रैगन प्रोसेसर बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट 3nm ऑक्टा-कोर 'स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5' (Snapdragon 8 Elite Gen 5) प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी और चार्जिंग: 90W की फास्ट चार्जिंग शाओमी ने इस फ्लैगशिप फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL में खेल चुके हैं अब तक कुल 11 पाकिस्तानी खिलाड़ी, एक तो जीत चुका है आईपीएल ट्रॉफी

पाकिस्तानी खिलाड़ी पिछले एक दशक से आईपीएल में नहीं दिखे हैं. अब तक सिर्फ 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण 2009 से उन्हें आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी गई. Sat, 14 Mar 2026 14:58:23 +0530

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat | Iran Attack Israel भारत की ओर रवाना हुआ अहम शिपमेंट | #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:43:39+00:00

इजराइल ने हिज्बुल्लाह का हथियार डिपो उड़ाया | Iran Israel War News | America Iran News | India Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:44:19+00:00

Shorts : चलते हाईवे पर बिखरे LPG सिलेंडर | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:45:02+00:00

इराक में अमेरिकी एंबैसी पर मिसाइल हमला [Fire, smoke at US embassy in Iraq after missiles attack] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:45:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers