Responsive Scrollable Menu

एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान की थाईलैंड में हार्ड लैंडिंग:नोज गियर टूटा, पहिया अलग हुआ, प्लेन में 133 लोग सवार थे

थाईलैंड में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बुधवार दोपहर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। विमान के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया। फ्लाइट हैदराबाद से फुकेट जा रही थी। थाई अखबार द नेशन के मुताबिक घटना के बाद कुछ समय के लिए रनवे बंद करना पड़ा, हालांकि विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह फ्लाइट तय समय से पहले फुकेट पहुंच गई थी। विमान का निर्धारित लैंडिंग समय सुबह 11:40 था, लेकिन यह 11:24 बजे ही उतर गया। बताया जा रहा है कि विमान की लैंडिंग काफी तेज हुई, जिसकी वजह से उसके आगे वाले लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा। पहिया अलग हो जाने की वजह से विमान तुरंत रनवे से हटाया नहीं जा सका। एअर इंडिया ने पुष्टि की एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्थिति को जल्दी काबू में कर लिया। विमान में सात क्रू सदस्य, 131 यात्री और दो बच्चे सवार थे। इस घटना के बाद फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया ताकि विमान को हटाया जा सके और रनवे की सुरक्षा जांच की जा सके। एयरपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AXB938 हैदराबाद से फुकेट आई थी। यह विमान बोइंग 737-800 था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-BWQ है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेट फ्लाइट में फुकेट एयरपोर्ट पर नोज व्हील में दिक्कत आ गई थी।" नोज व्हील एयरक्राफ्ट के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा होता है। विमान की तेज लैंडिंग से नोज गियर टूटा प्रारंभिक जांच में पता चला कि विमान की लैंडिंग काफी तेज हुई थी, जिससे नोज लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा और विमान रनवे से हट नहीं सका। फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने दोपहर 12:08 बजे से शाम 6 बजे तक रनवे बंद रहने की सूचना जारी की। साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर स्थिति संभाली और सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया। एयरपोर्ट ने प्रभावित यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क कर फ्लाइट की स्थिति और यात्रा से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Continue reading on the app

10 साल की शादी और महीनों की खामोशी: क्या 'चुप रहकर सजा देना' पार्टनर को डिप्रेशन में डाल सकता है?

शोध के अनुसार, जब कोई हमें नजरअंदाज करता है, तो हमारे मस्तिष्क का 'एंटीरियर सिंगुलेट कॉर्टेक्स' (Anterior Cingulate Cortex) सक्रिय हो जाता है. यह वही हिस्सा है जो शारीरिक चोट लगने पर 'दर्द' का सिग्नल देता है. इसी आधार पर इसे 'इमोशनल इंजरी' माना जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान, BCCI ने सिर्फ 20 मैचों का ही कार्यक्रम जारी किया

BCCI Announce IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान BCCI की तरफ से कर दिया गया है. अभी सिर्फ पहले चरण के ही शेड्यूल आए हैं, जिसमें 15 दिन में 20 मैच खेले जाने हैं. Wed, 11 Mar 2026 17:56:21 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Live Updates: ईरान के साथ आए पुतिन! | Breaking News | Trump | Putin | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:44:19+00:00

Israel Lebanon war: Lebanon में Israeli Attacks से 570 की मौत| #lebanonnews #israelattacks #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:38:31+00:00

Lok Sabha में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्या बोले Rahul Gandhi ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:39:24+00:00

Parliament Budget Session: अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में ओवैसी और स्पीकर में छिड़ी तीखी बहस! | Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:43:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers