वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड, जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी दूसरा ODI मैच
IND vs NZ 2nd ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 7 नवंबर यानी शनिवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला वनडे मैच इंडियन क्रिकेट टीम में जीता था, इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. अब दूसरा मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर वेलिंगटन में होने वाली है. शनिवार की सुबह 7:30 बजे से न्यूजीलैंड के वेलिंगटन स्थित स्काई स्टेडियम में इन दोनों टीमों की टक्कर होगी. इस मुकाबले से पहले आज हम आपको वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में टीम इंडिया के वनडे रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं.
शुभमन गिल की कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर की टीम को हराना चाहेगी. इस मुकाबले में एक बार फिर ने भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स पर रहेगी. विराट ने पहले टी20 मैच में धमाल मचाया था, वहीं रोहित शर्मा पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए लेकिन उनके पास अब मौका होगा कि वो दूसरे टी20 मुकाबले में रनों का अंबार लगा सकें. तो आइए स्काई स्टेडियम के इस मैदान रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं.
Saturday morning plans? We've got you covered! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 4, 2026
Get your jerseys on and your alarms set! ⏰
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 2nd ODI on 7th Nov, 7:30 AM onwards LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha and Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyVizha… pic.twitter.com/pPjypemywf
वेलिंगटन में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड
वेलिंगटन में भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक कुल 4 वनडे मुकाबले खेले हैं. भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर वेलिंगटन के स्काई स्टेडिय में चार बार हुई है. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को 2 मुकाबले में जीत मिली है. वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सिर्फ 1 मैच जीत पाई है. इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा है. ऐसे में टीम इंडिाय का वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम पर रिकॉर्ड 4 मैचों में 2 जीत 1 हार और 1 बेनतीजा मैच रहा है.
A lightning throw towards the striker's end by @ImRo45 and @klrahul does the rest.
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
Daryl Mitchell is run-out for 28 runs.
Live - https://t.co/iZN2Y53Nur pic.twitter.com/DJRXOfTlYK
टीम इंडिया ने कब-कब खेले वेलिंगटन में मैच
वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम पर टीम इंडिया ने पहला मैच 8 जनवरी 2003 में खेला था. इस मैच में न्यूजीलैंड को भारत ने 2 विकेट से हराया था. इसके बाद दूसरा 6 मार्च 2009 में हुआ. जहां भारत और न्यूजीलंड का मुकाबला बेनतीजा रहा था. इसके बाद तीसरा मुकाबला 31 जनवरी 2014 को खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 87 रनों से हरा दिया था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के स्कायी स्टेडियम में चौथा मैच 3 फरवरी 2019 को खेला गया. इस मुकाबले में इंडिया को 35 रनों से जीत मिली.
Glittering trophy, smiling captains ???? ????#TeamIndia is ODI ready ????????#NZvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/8rbsJX7VSs
— BCCI (@BCCI) November 3, 2026
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), आकिब नबी.
ये भी पढ़ें : 'उसने क्या गलत किया, क्यों निकाल रहे हो...' पूर्व क्रिकेटर ने निकाली भड़ास, मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर बोली ये बड़ी बात
चुनाव आयोग ने बताया एसएसआर का पूरा शेड्यूल, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को जारी होगी
चुनाव आयोग ने बताया एसएसआर का पूरा शेड्यूल, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को जारी होगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama









