Responsive Scrollable Menu

Bhoot Bangla Teaser: पेड़ से उल्टे लटके अक्षय कुमार! ‘भूत बंगला’ का मजेदार पोस्टर जारी; जानें कब रिलीज होगा टीजर

Bhoot Bangla Teaser: अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। हाल ही में फिल्म का नया मोशन पोस्टर सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार का अनोखा और मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट भी बता दी है।

पेड़ से उल्टे लटके नजर आए अक्षय

अक्षय कुमार ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में वह एक पेड़ से उल्टे लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पास ही एक चमगादड़ भी उल्टा लटका नजर आता है।

पोस्टर की बैकग्राउंड में घना जंगल, अंधेरा माहौल और एक पुरानी हवेली दिखाई दे रही है। हालांकि अक्षय के चेहरे पर मुस्कान है, जिससे फिल्म के कॉमिक टच का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़े - गोविंदा-सुनीता की अनबन, टूटे रिश्ते के बाद लेंगे तलाक? बेटी टीना ने पहली बार तोड़ी चुप्पी; बोलीं- 'बीते 2 साल...'

फनी कैप्शन से जीता फैंस का दिल

पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा,“जब तक फिल्म का टीजर नहीं आ जाता, तब तक इसी तरह लटका हुआ हूं।” उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर

अक्षय कुमार के पोस्ट के मुताबिक ‘भूत बंगला’ का टीजर गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। टीजर को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी फिल्म का हिस्सा हैं।

कब रिलीज होगी ‘भूत बंगला’

यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में भी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े - Divya Agarwal का बड़ा आरोप: बोलीं- 'प्रिंस नरूला के फैंस दे रहे रेप की धमकी'; The 50 शो में हुई थी लड़ाई

Continue reading on the app

Govinda: गोविंदा-सुनीता की अनबन, टूटे रिश्ते के बाद लेंगे तलाक? बेटी टीना ने पहली बार तोड़ी चुप्पी; बोलीं- 'बीते 2 साल...'

Govinda: बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के रिश्ते को लेकर पिछले साल से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। शादी के 37 साल बाद उनके तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर चर्चाएं बटोरी रही हैं। हालांकि गोविंदा और सुनीता दोनों ने ही तलाक की रूमर्स को खारिज किया है, लेकिन उनके रिश्ते में अनबन बनी हुई है। अब इस पूरे मामले पर पहली बार उनकी बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) ने खुलकर बात की है।

टीना आहूजा हाल ही में अपनी मां के यूट्यूब व्लॉग के वुमेन्स डे स्पेशल एपिसोड में नजर आईं, जहां उन्होंने परिवार के पिछले कुछ सालों को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने माना कि बीते दो साल उनके परिवार के लिए आसान नहीं रहे।

गोविंदा और टीना आहूजा (Photo- Instagram)

'पिछले दो सालों में काफी उतार-चढ़ाव रहे'

वीडियो में टीना ने कहा कि उनके परिवार ने पिछले कुछ समय में मुश्किल दौर देखा है। उन्होंने कहा कि हालात बिल्कुल आसान नहीं थे और परिवार को कई भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- Sorab Bedi Malaika Arora Relation: मलाइका के साथ वायरल तस्वीरों पर सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले - हम कई सालों से साथ…

टीना ने कहा, “पिछले दो साल अच्छे नहीं रहे हैं। काफी टर्बुलेंस रहा है।” इस बयान के साथ स्क्रीन पर गोविंदा और सुनीता की तस्वीर दिखाई गई, जिसमें लिखा था कि दोनों के 37 साल की शादी के बाद अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं।

हालांकि टीना ने सीधे तौर पर तलाक की खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह जरूर संकेत दिया कि यह समय परिवार के लिए कठिन रहा है। व्लॉग के दौरान टीना ने अपनी मां को कुछ गिफ्ट भी दिए और परिवार को मुश्किल समय में संभालने के लिए उनका आभार जताया।

ये भी पढ़ें- Rashmika Vijay Mehndi Photos: मेहंदी की तस्वीरों में दिखा विजय-रश्मिका का प्यार, विजय बोले – ‘काश 100 घंटे और होते’

Govinda, Sunita Ahuja

सुनीता आहूजा ने किया रिएक्ट

बेटी की इस पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता आहूजा ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि अब वह अपने जीवन पर ज्यादा ध्यान देना चाहती हैं। सुनीता ने कहा, “हर चीज की एक सीमा होती है। मैंने अपनी जिम्मेदारियां निभा ली हैं, लेकिन अब मैं अपने लिए जीना शुरू कर रही हूं। मैं अपनी जिंदगी को किंग साइज तरीके से जीना चाहती हूं।"

ये भी पढ़ें- T20 WC में सोनल चौहान को देखते ही फैंस का खिला चेहरा: स्टेडियम में गूंजने लगा 'जरा सी दिल में' गाना; देखें Viral Video

गोविंदा ने अफेयर के आरोपों पर दी सफाई

दूसरी ओर, गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। एक कथित दूसरी महिला से रिश्ते की चर्चा पर उन्होंने इन आरोपों से साफ इनकार किया।

गोविंदा ने कहा कि वह अपने निजी जीवन को लेकर सार्वजनिक चर्चा पसंद नहीं करते और बार-बार नाम लिए जाने से उन्हें असहज महसूस होता है। उनका यह भी कहना है कि ऐसी बातें उनके प्रोफेशनल रिश्तों पर असर डाल सकती हैं।
 

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs BAN: 29 गेंदों में पाकिस्तान की आधी टीम को निपटाया, बांग्लादेश के सबसे लंबे खिलाड़ी ने कहर बरपाया

Nahid Rana: बांग्लादेश के सबसे लंबे खिलाड़ी नाहिद राणा का कहर पाकिस्तान पर भयंकर तरीके से टूटा है. नाहिद राणा ने सिर्फ 29 गेंदों पर ही वो कारनामा किय़ा, जो करियर में पहले नहीं किया था. Wed, 11 Mar 2026 15:50:50 +0530

  Videos
See all

Israel Us Iran War News | 'हिजबुल्लाह को खत्म करने संकल्प किया है' |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:04:04+00:00

Sushant Sinha | Rashtragarv: विदेशों से भारतीयों की वापसी के लिए कई ऑपरेशन ! | Indian Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:03:09+00:00

LPG Shortage in India: सिलेंडर की कमी पर इस व्यक्ति ने सरकार से कर दी बड़ी अपील! |#lpgcrisis #lpggas #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:01:39+00:00

Israel Us Iran War News | ईरान ने इजरायल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:03:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers