Explainer: भगवान राम बनकर वाह-वाही लूट रहे रणबीर कपूर, पहले क्यों ठुकरा दिया था ऑफर? जानें
Ranbir Kapoor Lord Rama Role: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर की खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी लोग उनके लुक और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि जिस किरदार के लिए आज रणबीर को वाह-वाही मिल रही है, उसे निभाने के लिए उन्होंने शुरुआत में मना कर दिया था. रणबीर ने खुद खुलासा किया था कि जब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने उन्हें भगवान राम का रोल ऑफर किया, तो उनका पहला जवाब 'नहीं' था. आखिर इसकी वजह क्या थी और बाद में ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इस किरदार के लिए हामी भर दी? आइए जानते हैं पूरी कहानी.
रणबीर कपूर ने क्यों ठुकराया था ऑफर
रणबीर कपूर ने अप्रैल 2026 में फिल्म के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें करीब चार साल पहले भगवान राम का रोल ऑफर हुआ था. उस समय प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने उनसे पूछा था कि क्या वो फिल्म में भगवान राम का रोल निभाना चाहेंगे. इस सवाल पर रणबीर का पहला रिएक्शन इनकार करने का था. उन्हें लगता था कि वो इस किरदार के लायक नहीं हैं और अगर वो ये प्ले करते हैं तो भगवान राम के चरित्र के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे.
He's coming to turn his haters into his biggest fans???? #RanbirKapoor #Ramayana https://t.co/NYe9C0CChx
— yash ???? (@punjabbitadka) November 4, 2026
तेश तिवारी की कहानी सुनकर बदला फैसला
शुरुआत में मना करने के बाद रणबीर ने धीरे-धीरे फिल्म के बारे में समझना शुरू किया. नमित मल्होत्रा ने उन्हें अपने प्रोजेक्ट का विजन बताया. इसके बाद जब रणबीर की मुलाकात निर्देशक नितेश तिवारी से हुई और उन्होंने फिल्म की कहानी सुनाई, तो एक्टर काफी प्रभावित हुए. रणबीर ने बताया था कि कहानी सुनने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि वो इस प्रोजेक्ट के लिए सही समय पर सही जगह मौजूद हैं. उनका शुरुआती डर धीरे-धीरे बदल गया. उन्होंने इस मौके को अपने जीवन का एक बड़ा अवसर माना.
ये भी पढ़ें- 'मैं लायक नहीं हूं...', रणबीर कपूर ने भगवान राम के रोल को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे बदली सोच?
बेटी राहा की वजह से बने भगवान राम
लॉस एंजेसिल में फिल्न के टीजर की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी तो रणबीर ने बताया था कि उनकी बेटी की वजह से उन्होंने फिल्म में काम करने का फैसला बदला. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने कहा था- 'जब मैं पहली बार पिता बना, तब मेरे अंदर ये भावना जागी कि मुझे ये रोल निभाना चाहिए. ये एक कोइंसीडेंट था कि राहा के आने के बाद मुझे लगा कि मेरी जिंदगी बदल रही है और मैं इस तरह के रोल के लिए तैयार हूं.' बता दें, रणबीर और आलिया भट्ट की बेटी राहा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था.
#RanbirKapoor when #NamitMalhotra offered him Prabhu Shree Ram's role 4 years ago ... #Ramayana https://t.co/IMbMgROkEn
— Best Of Cinema (@R0npz) April 1, 2026
भगवान राम से सिखने आया हूं-रणबीर
वहीं, इससे पहले जब रामायण से भगवान राम की झलक रिवील हुई तो रणबीर कपूर ने ये किरदार निभाने पर बात की थी. एक्टर ने कहा था कि वो उनसे सीखने आए हैं. रणबीर बोले थे- 'मुझे नहीं लगता कि मैं यहां भगवान राम को पेश करने आया हूं मैं तो यहां उनसे सीखने आया हूं. उनमें एक ऐसी सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है. मुझे उसे समझने और अपने अंदर उतारने की कोशिश करना मेरे लिए एक बहुत ही विनम्र अनुभव रहा है.'
भगवान राम के रोल के लिए कैसे की तैयारी?
रणबीर कपूर ने इस बात को भी साफ किया था कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए सिर्फ शारीरिक बदलाव करना काफी नहीं था. इसके लिए उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से भी तैयार होना पड़ा था. उन्होंने बताया था कि उनकी तैयारी की शुरुआत रामानंद सागर की 'रामायण' देखने से हुई थी. रणबीर ने बताया था कि भगवान राम के किरदार को निभाने के लिए उनके व्यक्तित्व, विचारों और जीवन की यात्रा को समझना बेहद जरूरी है. इसलिए उन्होंने भी इस रोल को सिर्फ एक एक्टिंग के तौर पर नहीं देखा था.
एक्टर के मुताबिक, इस किरदार के लिए उन्हें भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तर पर भी तैयारी करनी पड़ी थी. भगवान राम को करोड़ों लोग सदियों से पूजते आ रहे हैं. ऐसे में उनके किरदार को पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी को रणबीर ने काफी गंभीरता से ली थी. उन्होंने इस रोल के लिए अपने मन में प्यार और सम्मान को सबसे जरूरी बताया था.
An EPIC response! ????⭐ Thank you for all the love! Book your tickets. Ramayana, now playing in cinemas worldwide, across all premium formats. https://t.co/1P127wnFrE
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) November 5, 2026
राम बनकर जीत रहे हैं दर्शकों का दिल
बता दें, शुरुआत में जिस किरदार को निभाने से रणबीर कपूर डर रहे थे, अब उसी रोल के लिए उन्हें दर्शकों की तारीफ मिल रही है. फिल्म में उनका भगवान राम वाला लुक, अंदाज और किरदार को निभाने का तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर भी दर्शक फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दे रहे हैं. कई लोगों ने इसे शानदार सिनेमाई एक्सपीरियंस बताया है. फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी-माता सीता, रवि दुबे-लक्ष्मण और यश-रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं.
FAQs
1. रणबीर कपूर ने पहले भगवान राम का रोल करने से मना क्यों किया था?
-उन्हें लगता था कि वो इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे.
2. रणबीर कपूर ने 'रामायण' के लिए हामी क्यों भरी?
-नितेश तिवारी की कहानी सुनने और बेटी राहा के जन्म के बाद उनकी सोच बदली.
3. रणबीर कपूर की बेटी राहा का जन्म कब हुआ था?
-राहा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था.
4. भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर ने क्या तैयारी की थी?
-उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' देखी और किरदार को समझने की कोशिश की.
5. भगवान राम का रोल निभाने पर रणबीर कपूर ने क्या कहा था?
-उन्होंने कहा था कि वह भगवान राम को पेश करने नहीं, बल्कि उनसे सीखने आए हैं.
ये भी पढ़ें- 'Ramayana' से सनी देओल का हनुमान लुक रिवील, हाथ में गदा उठाकर लगाया 'जय श्री राम' का जयकारा
Ayodhya Deepotsav 2026: दीपोत्सव की तैयारी से सजी रामनगरी! 33 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या।
Ayodhya Deepotsav 2026: दीपोत्सव की तैयारी से सजी रामनगरी! 33 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या। #Ayodhya #AyodhyaDeepotsav #Deepotsav2026 #RamMandir #JaiShriRam #AyodhyaNews #SaryuGhat #RamKiPaidi #Diwali2026 #UPNews #YogiAdityanath #Deepawali #ramnagariya दीपोत्सव के रंग में रंगने लगी प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या! दीपों की रोशनी, फूलों की सजावट और आकर्षक लाइटिंग से रामनगरी को भव्य रूप दिया जा रहा है। इस बार क्या कुछ खास तैयारी है जानने के लिए पूरी खबर देखिए... news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, up news today, uttarakhand news, aaj ki taaza khabar, hindi news live, delhi pollution, rahul gandhi punjab campaign, union cabinet meeting, nitin nabin up bjp strategy, rahul gandhi foreign visit, us midterm election results 2026, saurabh chandrakar mahadev betting case, india indigenous bullet train, faridabad ambulance diesel scam, kedartal trek rescue, india vs new zealand 1st odi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









