हारते ही भारत पर टूट पड़े ट्रंप, 9 कंपनियों को हिला डाला
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप भी ट्रंप चुनाव के हारे इस कदर बौखला गए हैं। ना सिर्फ अपने दुश्मन देशों की कमर तोड़ने का काम कर रहे हैं बल्कि ताबड़तोड़ तरीके से एक्शन भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे तौर पर भारत से पंगा लेने की कोशिश कर दी है। भारत के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप की सरकार टूट पड़ी है और खबर यह आ रही है कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने भारत की नौ कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसके साथ ही एक व्यापारी और उसकी पत्नी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है और गंभीर आरोप ईरान से व्यापार करने को लेकर लगाए गए हैं। ट्रंप जैसे ही चुनाव हारे वैसे ना सिर्फ ईरान पर ताबड़तोड़ कारवाई शुरू की बल्कि भारत के खिलाफ भी शिकंजा कसना डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से शुरू कर दिया गया है। हालांकि भारत से पंगा लेना डोनाल्ड ट्रंप को और ज्यादा महंगा पड़ सकता है। डोनाल्ड ट्रंप जानते हैं कि जब-जब उन्होंने भारत की तरफ आंख उठाने की कोशिश की है। भारत को नीचा गिराने या भारत को ठुकराने की कोशिश की है। तब-तब डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका को ही भारी नुकसान उठाना पड़ा है और खुद घुटनों के बल डोनाल्ड ट्रंप भारत के आगे सामने रिश्तों को सही करने के लिए आए हैं। अब ऐसे में मिड टर्म चुनाव में करारी हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर एक्शन लिया गया।
इसे भी पढ़ें: US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला
अमेरिकी वित्त विभाग ने एक भारतीय व्यवसायी, उनकी पत्नी और भारत में स्थित नौ व्यावसायिक कंपनियों पर सीधे प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की अनदेखी करते हुए, ईरान को कच्चे तेल का अवैध निर्यात करने और समुद्री व्यापार जारी रखने में मदद की है। अमेरिकी प्रशासन ने इसे एक संगठित और बड़े समुद्री आपराधिक नेटवर्क का नाम दिया है। सुनील कुमार शर्मा और उनकी पत्नी पर इस नेटवर्क को चलाने का आरोप है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारतीय व्यवसायी सुनील कुमार शर्मा और उनकी पत्नी जसप्रीत प्रीति शाहिद को इस अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी नेटवर्क का मुख्य संचालक और मास्टरमाइंड बताया गया है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस दंपति ने तेल टैंकरों और जहाजों के लिए समुद्री पंजीकरण (मैरीटाइम रजिस्ट्रेशन) और फर्जी 'फ्लैग रजिस्ट्री' से जुड़े जाली दस्तावेज और प्रमाण पत्र तैयार किए थे। इसका मुख्य उद्देश्य यह था कि ईरानी तेल ले जाने वाले जहाज समुद्री नियमों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचते हुए, बिना किसी रुकावट के वैश्विक जलक्षेत्र में अपना काम जारी रख सकें। 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत कार्रवाई, जिसका मकसद ईरान की आर्थिक रीढ़ तोड़ना है। यह कड़ा कदम अमेरिकी सरकार के एक विशेष अभियान 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत उठाया गया है। अमेरिकी प्रशासन का स्पष्ट रणनीतिक उद्देश्य ईरान के पेट्रोलियम निर्यात और उससे जुड़ी वित्तीय गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना है, ताकि तेहरान को तेल की बिक्री से होने वाली भारी कमाई से वंचित किया जा सके। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जो भी वैश्विक नेटवर्क फर्जी पहचान और शेल कंपनियों के जरिए अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार नियमों का उल्लंघन करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी
भारत स्थित 9 कंपनियों पर प्रतिबंधों का उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ा है। इन कंपनियों को अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में किसी भी तरह के वित्तीय लेनदेन, संपत्ति को फ्रीज करने और किसी भी प्रकार के व्यावसायिक सौदे करने से पूरी तरह रोक दिया गया है। अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण, इन कंपनियों और ऑपरेटरों के साथ लेनदेन करने वाले अंतरराष्ट्रीय बैंकों और समुद्री बीमा कंपनियों पर भी 'सेकेंडरी प्रतिबंधों' का खतरा मंडरा रहा है। इस कड़े कदम ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग उद्योग और तेल व्यापार से जुड़े भारतीय कारोबारी जगत में खलबली मचा दी है।
Magnetic Track Lights: दिवाली पर घर को दें रॉयल लुक लगाएं Magnetic Track Lights और COB Lights
दीपावली का पर्व खुशियां और नई चमक लेकर आता है। अक्सर लोग इस दौरान घर की सजावट में महंगे शोपीस और वॉल आर्ट पर ध्यान देते हैं, लेकिन अक्सर सही लाइटिंग को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि इंटीरियर डिजाइनर्स की मानें, तो साधारण घर को रॉयल और लग्जरी दिखाने के लिए सीलिंग की सही लाइटिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में आप भी इस दिवाली अपने आशियाने को एलिगेंट और मॉर्डन लुक देने के लिए आप दो खास लाइट्स को घर में लगा सकते हैं।
यह दो लाइट्स स्लिम मैग्नेटिक ट्रैक लाइट्स' और 'सीओबी लाइट्स' हैं। गन ब्लैक और रोज गोल्ड जैसी प्रीमियम फिनिश में आने वाली यह लाइट्स जलती रहें, या फिर बंद रहें। आपकी छत हमेशा क्लासी लगेगी।
स्लिम मैग्नेटिक ट्रैक लाइट्स
इंटीरियर डिजाइनर घर को मॉडर्न और साफ-सुथरा लुक देने के लिए सामान्य लाइट्स की जगह स्लिम मैग्नेटिक ट्रैक लाइट्स लगवाते हैं। ये सीलिंग में एक पतले और स्टाइलिश ट्रैक के रूप में सेट हो जाती हैं। इनका डिजाइन इतना मॉर्डन होता है कि ये छत को बिना भारी दिखाए पूरे कमरे को एक रॉयल और प्रीमियम लुक देती हैं।
फोल्ड, स्पॉट, ग्रिल और लीनियर लाइट्स का कॉम्बिनेशन
मैग्नेटिक ट्रैक लाइट्स की सबसे अच्छी खासियत यह होती है कि इसमें अलग-अलग तरह की लाइट्स को अपनी जरूरत के हिसाब से जोड़ा जा सकता है।
स्पॉट और फोल्ड लाइट्स का इस्तेमाल दीवारों पर लगी पेंटिंग्स या वॉल आर्ट को हाईलाइट करने के लिए किया जाता है।
ग्रिल व लीनियर लाइट का इस्तेमाल फर्श और कमरे के बड़े हिस्से को समान रोशनी देने के लिए किया जाता है।
इन सभी के कॉम्बिनेशन से आप अपने रूम में अलग-अलग 'लाइट थीम्स' जैसे- ब्राइट, वॉर्म या डिम मूड आसानी से बना सकते हैं।
सीओबी लाइट्स के साथ होती है लेयरिंग
कमरे की लाइटिंग को अधिक अच्छा बनाने के लिए मैग्नेटिक लाइट्स को COB लाइट्स के साथ लेयर किया जाता है। इस तकनीक से कमरे के हर कोने में रोशनी होती है। इस तरह से कहीं ज्यादा तेज या आंखों में चुभने वाली लाइट नहीं लगती है।
फिनिश और रिफ्लेक्टर्स के मिलते हैं ऑप्शन
अक्सर नॉर्मल लाइट्स बंद होने के बाद छत बोरिंग दिखती है। लेकिन COB लाइट्स में इंटीरियर की थीम के हिसाब से गन ब्लैक और रोज गोल्ड जैसी प्रीमियम फिनिश वाले रिफ्लेक्टर्स मिलते हैं। इससे कमरे का लुक अट्रैक्टिव और एलिगेंट लगता है।
सीलिंग दिखेगी प्रीमियम
इन मॉर्डन लाइट्स की एक खासियत यह भी है कि लाइट्स जल रही हों या बंद हों। तो आपकी सीलिंग हमेशा लग्जरी और खूबसूरत दिखेगी। स्लिम ट्रैक डिज़ाइन और सुंदर रिफ्लेक्टर्स की वजह से दिन में भी छत एक इंटीरियर डिजाइनर-क्यूरेटेड स्पेस जैसी नजर आती है।
दिवाली पर ऐसे लाइटिंग के फायदे
दीपावली के पर्व पर यह यह लाइटिंग आपके घर के रंगोली, सजावटी सामान और फर्नीचर की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। कम बिजली की खपत और टिकाऊपन के साथ-साथ यह 2 लाइट कॉम्बिनेशन आपके घर को हर फेस्टिवल और खास मौके पर शानदार लुक देने का काम करता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
