Awarapan 2 song: 19 साल बाद 'तेरा मेरा रिश्ता' में फिर सुनाई देगी पाक सिंगर की आवाज? 'आवारापन 2' के गाने को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट
Awarapan 2 song: इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म 'आवारापन' का पॉपुलर गाने 'तेरा मेरा रिश्ता' आज भी दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट का हिस्सा है। 'आवारापन 2' के ट्रेलर में इस गाने के नए वर्जन की धुन सुनने को मिल रही है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई।
2007 में के इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा ज़ाहिद ने अपनी आवाज दी थी। अब फिल्म के सीक्वल को लेकर खबरें सामने आई हैं कि इस गाने के नए वर्जन के लिए मुस्तफा ज़ाहिद से बातचीत चल रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक निर्माताओं या गायक की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जारी है बातचीत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट और विशेष भट्ट, पाकिस्तानी गायक मुस्तफा ज़ाहिद के साथ इस गाने के रीक्रिएटेड वर्जन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। अगर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनती है, तो गाने की रिकॉर्डिंग भारत के बाहर, दुबई में की जा सकती है।
फिल्म में नहीं, प्रमोशन में हो सकता है इस्तेमाल
रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि यह सहयोग होता भी है तो गाने को फिल्म के थिएटर वर्जन में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके बजाय इसे डिजिटल और सोशल मीडिया प्रमोशन के लिए इस्तेमाल करने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
भारत में बैन के बावजूद पाक सिंगर साथ करेंगे काम?
पिछले कुछ वर्षों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने को लेकर काफी सतर्कता रही है। 2016 में उरी अटैक और 2024 में पहलगाम हमले के बाद से ही भारत में पाक कलाकार पूरी तरह से बैन हैं। ऐसै में क्या आवारापन 2 के गाने को लेकर मेकर्स मुस्तफा ज़ाहिद के साथ कोलैब करेंग? दे देखना दिलचस्प होगा।
19 साल बाद लौटे इमरान हाशमी
हाल ही में रिलीज हुए 'आवारापन 2' के ट्रेलर में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आए हैं। ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और बदले की कहानी की झलक दिखाई गई है।
फिल्म में दिशा पाटनी, शबाना आज़मी, पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Sunny Deol: पिता धर्मेंद्र को खोने के बाद भी शूटिंग करते रहे सनी देओल, दुख में भी निभाया प्रोफेशनलिज्म, 'इक्का' एक्ट्रेस का खुलासा
Sunny Deol: बीते साल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने बॉलीवुड समेत फैंस को भी सदमे में डाल दिया। उनका परिवार लंबे वक्त तक इस दुख की घड़ी उबर नहीं पाया। लेकिन इस मुश्किल वक्त में भी सनी देओल ने काम के प्रति अपने कमिटमेंट को दरकिनार नहीं किया और लगातार शूटिंग करते रहे। इसका खुलासा किया है इक्का में सनी देओल के साथ नजर आईं एक्ट्रेस संजीदा शेख ने।
नेटफ्लिक्स फिल्म 'इक्का' में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दिया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इसी बीच अभिनेत्री संजीदा शेख ने सनी देओल के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए उनकी प्रोफेशनलिज्म और काम के प्रति डेडिकेशन की जमकर तारीफ की।
'धर्मेंद्र जी के जाने के बाद भी काम को दी प्राथमिकता'
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में संजीदा शेख ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने सनी देओल से सबसे बड़ी सीख उनके अनुशासन और जिम्मेदारी निभाने के तरीके से ली। उन्होंने कहा- "मुझे याद है कि सनी देओल शूटिंग के लिए आ रहे थे। धरम जी अभी गुजरे ही थे.. और मैं कहूंगी कि क्या प्रोफेशनलिज्म है उनका! इस लेवल पे आ के तो बोल भी सकते हैं ना कि 'चलो एक हफ्ता, दस दिन शूट बंद रखो, मैं नहीं आता आज सेट पर क्योंकि मुझे शूटिंग करने का मन नहीं है।... लेकिन नहीं, वो आदमी सेट पर आता था, अपना काम करता था और चला जाता था. तोह बहुत कुछ सीखने को मिलता है।"
'बड़े कलाकारों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है'
संजीदा ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी हालिया फिल्मों (धमाल 4 और इक्का) में सनी देओल, अजय देवगन और अक्षय खन्ना जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ काम करते हुए बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि उनके काम के प्रति प्रोफेशनलिज़्म, अनुशासन और लगन ने उन पर गहरा असर डाला।
एक्ट्रेस ने कहा, "वे सभी बहुत प्रोफेशनल तरीके से अपना काम करते हैं। वे मंझे हुए कलाकार हैं। वे सेट पर किसी तरह का बोझ लेकर नहीं आते। वे इतने बेहतरीन हैं कि उन्हें देखकर ही आप बहुत कुछ सीख जाते हैं - जैसे कि आप इंडस्ट्री में जितने ज़्यादा विनम्र रहेंगे, उतने ही लंबे समय तक टिके रहेंगे।"
'इक्का' को मिली दर्शकों की सराहना
निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी 'इक्का' में सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में दिया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










