Sunny Deol: पिता धर्मेंद्र को खोने के बाद भी शूटिंग करते रहे सनी देओल, दुख में भी निभाया प्रोफेशनलिज्म, 'इक्का' एक्ट्रेस का खुलासा
Sunny Deol: बीते साल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने बॉलीवुड समेत फैंस को भी सदमे में डाल दिया। उनका परिवार लंबे वक्त तक इस दुख की घड़ी उबर नहीं पाया। लेकिन इस मुश्किल वक्त में भी सनी देओल ने काम के प्रति अपने कमिटमेंट को दरकिनार नहीं किया और लगातार शूटिंग करते रहे। इसका खुलासा किया है इक्का में सनी देओल के साथ नजर आईं एक्ट्रेस संजीदा शेख ने।
नेटफ्लिक्स फिल्म 'इक्का' में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दिया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इसी बीच अभिनेत्री संजीदा शेख ने सनी देओल के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए उनकी प्रोफेशनलिज्म और काम के प्रति डेडिकेशन की जमकर तारीफ की।
'धर्मेंद्र जी के जाने के बाद भी काम को दी प्राथमिकता'
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में संजीदा शेख ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने सनी देओल से सबसे बड़ी सीख उनके अनुशासन और जिम्मेदारी निभाने के तरीके से ली। उन्होंने कहा- "मुझे याद है कि सनी देओल शूटिंग के लिए आ रहे थे। धरम जी अभी गुजरे ही थे.. और मैं कहूंगी कि क्या प्रोफेशनलिज्म है उनका! इस लेवल पे आ के तो बोल भी सकते हैं ना कि 'चलो एक हफ्ता, दस दिन शूट बंद रखो, मैं नहीं आता आज सेट पर क्योंकि मुझे शूटिंग करने का मन नहीं है।... लेकिन नहीं, वो आदमी सेट पर आता था, अपना काम करता था और चला जाता था. तोह बहुत कुछ सीखने को मिलता है।"
'बड़े कलाकारों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है'
संजीदा ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी हालिया फिल्मों (धमाल 4 और इक्का) में सनी देओल, अजय देवगन और अक्षय खन्ना जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ काम करते हुए बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि उनके काम के प्रति प्रोफेशनलिज़्म, अनुशासन और लगन ने उन पर गहरा असर डाला।
एक्ट्रेस ने कहा, "वे सभी बहुत प्रोफेशनल तरीके से अपना काम करते हैं। वे मंझे हुए कलाकार हैं। वे सेट पर किसी तरह का बोझ लेकर नहीं आते। वे इतने बेहतरीन हैं कि उन्हें देखकर ही आप बहुत कुछ सीख जाते हैं - जैसे कि आप इंडस्ट्री में जितने ज़्यादा विनम्र रहेंगे, उतने ही लंबे समय तक टिके रहेंगे।"
'इक्का' को मिली दर्शकों की सराहना
निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी 'इक्का' में सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में दिया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
क्या है FCRA बिल, आखिर ईसाई समुदाय इससे चिंतित क्यों? महीने भर में अमित शाह से दूसरी बार मिले
भारत में 2010 में विदेशी फंडिंग को नियंत्रित करने के लिए FCRA एक्ट बनाया गया था। इस अधिनियम के तहत वैसे एनजीओ, सोसायटीज , कंपनी या अन्य संगठनों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है जो विदेश से फंडिंग प्राप्त करना चाहते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan










