Animal Husbandry: बरसात में पशुओं को हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
Animal Husbandry: बारिश के मौसम में नमी, कीचड़ और गंदगी के कारण पशुओं में निमोनिया, दस्त, बुखार, त्वचा संक्रमण और खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है. खासतौर पर छोटे और नवजात बछड़े इस मौसम में जल्दी बीमार पड़ते हैं, इसलिए उनकी देखभाल बेहद जरूरी होती है. (रिपोर्ट: सावन पाटिल//खंडवा)
बारिश में छत टपके तो फॉर्मूले से करें लीकप्रूव
मानसून में अक्सर घरों की छतों पर पानी जमा होने से पानी नीचे कमरों में टपकने लगता है. इससे दीवारों में सीलन और प्लास्टर उखड़ने की समस्या पैदा होती है. इस परेशानी से निपटने के लिए वॉटरप्रूफ कोटिंग एक किफायती और बेहद प्रभावी तरीका है. आगरा के कारीगर नरेश के अनुसार, वॉटरप्रूफ कोटिंग कराने से छत की महीन दरारें भर जाती हैं. इससे पानी नीचे नहीं रिसता और घर सूखा रहता है. एक बार सही तरीके से कराया गया काम करीब 10 से 12 सालों तक छत को मजबूत बनाए रखता है. इससे बार-बार होने वाले मरम्मत का मोटा खर्च बचता है और छत भी साफ दिखाई देती है. इस प्रक्रिया में सबसे पहले पूरी छत को अच्छी तरह साफ किया जाता है. इसके बाद उस पर प्राइमर की एक परत लगाई जाती है. प्राइमर सूखने पर उस पर डेंटप्रूफ की कोटिंग की जाती है. इस तरह छत पर कुल तीन लेयर चढ़ाई जाती हैं. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त परत भी दी जाती है ताकि कोटिंग और अधिक मजबूत हो सके. यह तरीका छत को सीलन और बारिश के पानी से सालों-साल सुरक्षित रखता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







