Responsive Scrollable Menu

बॉलीवुड की वो 9 हॉरर फिल्में, जिन्हें देख सिहर जाएगी रूह, हॉलीवुड को भी देती हैं टक्कर

नई दिल्ली. हॉरर के मामले में हॉलीवुड फिल्मों का बरसों तक कोई तोड़ नहीं था. लेकिन बीते कुछ सालों में बॉलीवुड से ऐसी-ऐसी हॉरर फिल्में निकली हैं जिन्हें देख आपकी रूह कांप उठेगी और बदन सिहर जाएगा. 2 साल पहले आई एक कम बजट फिल्म ने तो करिश्माई कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया था.

Continue reading on the app

Irregular Periods का रामबाण इलाज, Lifestyle में करें ये 5 बदलाव, Hormone रहेंगे Fit

हर महीने महिलाओं को पीरियड्स आना एक सामान्य प्रक्रिया है। ज्यादातर लड़कियों की परेशानी है अनियमित पीरियड्स। अक्सर होता है कि पीरियड्स एक हफ्ते तो कभी-कभी  दस दिन डिले हो जाते हैं। पीरियड्स का कभी-कभार डिले होना बेशक नॉर्मल है, लेकिन अगर आपके पीरियड्स लगभग हर महीने डिले हो जाते हैं या आपकी साइकिल अनियमित ही है, तो इसको भूलकर भी इग्नोर न करें। यह आमतौर पर इस बात का इशारा करता है कि आपकी डाइट, लाइफस्टाइल और हार्मोन्स में कुछ गड़बड़ी है। असल में पीरियड्स आपकी हार्मोनल हेल्थ रिपोर्ट कार्ड होते हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं पीरियड्स के नियमित करने के टिप्स।

सूर्य नमस्कार

अपनी सुबह की शुरुआत सूर्य नमस्कार के साथ जरुर करें। इसकी शुरुआत में 3-4 राउंड करें और फिर धीरे-धीरे 12 राउंड तक करें। इससे पेल्विक ऑर्गन्स में सर्कुलेशन बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसके अलावा, हार्मोनल रिदम को बैलेंस करने में भी सूर्य नमस्कार फायदेमंद माना जाता है।

12 घंटे की फास्टिंग करें

रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच कम से कम 12 घंटे का अंतर रखना फायदेमंद माना जाता है। जैसे अगर आपने रात का खाना 8 बजे खाया है, तो अगला नाश्ता सुबह करीब 8 बजे करें। ऐसा करने से शरीर में इंसुलिन का स्तर संतुलित रहता है और शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक यानी सर्कैडियन रिदम भी सही ढंग से काम करती है। ये दोनों ही कारक पीरियड साइकिल को नियमित बनाए रखने में मददगार होते हैं।

रात को 11 बजे से पहले सो जाएं

हार्मोनल रिपेयर और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए गहरी नींद बहुत जरुरी है। देर रात तक जागने से पीरियड साइकिल इंबैलेंस होती है। इसलिए रात 10-11 बजे के बीच सोने की कोशिश करें।

न्यूट्रिशन से भरपूर खाना खाएं

आयुर्वेद में बताया गया है कि डाइजेशन का मजबूत होना हार्मोंस को बैलेंस करता है, इसलिए घर का बना ताजा खाएं और प्रोसेस्ड फूड्स को अवॉइड करें। इसके अलावा, ठंडे और पैकेज्ड फूड को भी बिल्कुल न खाएं। क्योंकि इनसे पाचन खराब होता है।

सीड साइकिलिंग

मेंस्ट्रु्ल साइकिल चक्र के विभिन्न चरणों के अनुसार सीड साइकिलिंग करना काफी लाभकारी माना जाता है। यह प्रक्रिया शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे जरूरी हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करती है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में नहीं खेल पाएगा 18 करोड़ वाला स्टार? सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी टेंशन

कोलकाता नाइट राइडर्स को नया सीजन शुरू होने से पहले ही परेशानियों का सामना करना पड़ा है. पहले तो फ्रेंचाइजी को मजबूरी में अपने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा था. अब उसके दूसरे पेसर की फिटनेस की समस्या जारी है. Wed, 11 Mar 2026 16:32:50 +0530

  Videos
See all

Israel Us Iran War News | 'हिजबुल्लाह को खत्म करने संकल्प किया है' |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:04:04+00:00

Sushant Sinha | Rashtragarv: विदेशों से भारतीयों की वापसी के लिए कई ऑपरेशन ! | Indian Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:03:09+00:00

Israel Us Iran War News | ईरान ने इजरायल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:03:02+00:00

LPG Crises in India: युद्ध के बीच भारत में LPG पर अफवाहों का 'बाजार', लगी लंबी कतार! | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:03:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers