Chennai में गहराया LPG Cylinder संकट, सप्लाई ठप होने से होटलों ने घोषित की Holiday
चेन्नई और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में संचालित होटलों और रेस्तरां के एक वर्ग ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति न होने के कारण बुधवार को छुट्टी घोषित कर दी। कर्मचारियों ने यह जानकारी दी। सुबह-सुबह चाय-कॉफी के लिए पहुंचे ग्राहकों ने होटलों के बंद रहने पर निराशा व्यक्त की और आशा जताई कि केंद्र सरकार स्थिति सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। शहर के एक लोकप्रिय होटल में बुधवार को लगे नोटिस में लिखा था, ‘‘एलपीजी आपूर्ति न होने के कारण 11 मार्च 2026 को छुट्टी घोषित की गई है।’’
वहां कॉफी पीने आए एक निवासी ने तियागराया नगर स्थित होटल में छुट्टी घोषित होने के बादकहा, ‘‘अगर वाणिज्यिक एलपीजीसिलेंडर की आपूर्ति की यही स्थिति रही तो घरेलू एलपीजी आपूर्ति पर भी इसका असर पड़ सकता है। घरेलू गैस की बुकिंग अवधि पहले ही 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। हमें नहीं पता कि हम क्या करेंगे।’’ होटल संघ ने 10 मार्च को अपने कारोबार को जारी रखने को लेकर चिंता जताई थी, क्योंकि वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर का मौजूदा भंडार ‘‘केवल एक या दो दिन के लिए ही पर्याप्त होगा।’’
ईस्ट कोस्ट रोड स्थित एक प्रसिद्ध होटल के मालिक ने कहा, ‘‘हमने इडली, सांभर और वड़ा तैयार किए हैं। हमने डोसे की विभिन्न किस्में हटा दी हैं। दोपहर और रात के खाने की सूची में केवल विभिन्न प्रकार के चावल होंगे, क्योंकि डोसा और फ्राइड राइस के लिए एलपीजी की निरंतर आपूर्ति आवश्यक है।’’ राज्य के होटलों और रेस्तरांओं का प्रतिनिधित्व करने वाले तमिलनाडु होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने 10 मार्च को मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से मुलाकात की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया।
वरुण धवन फिल्मों से जा रहे दूर, अब एक्टिंग छोड़ करेंगे ये काम, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
Varun Dhawan: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच एक्टर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जिसे सुनकर फैंस को झटका लग सकता है. हाल ही में वरुण की बॉर्डर-2 (Border 2) फिल्म रिलीज हुई थी जो बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. लेकिन अब खबर आ रही है कि वरुण फिल्मों से दूर जा रहे हैं और एक्टिंग करते नजर नहीं आएंगे. चलिए जानते हैं क्या है ये पूरा माजरा.
फिल्मों में नजर क्यों नहीं आएंगे वरुण?
वरुण धवन ने कुछ समय पहले ही 'है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग पूरी की थी और उसके प्रोमोशन में लग गए थे. हालांकि फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने 'यश की टॉक्सिक' फिल्म से टकराव के कराण रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. अब वरुण की अगली फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वरुण एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं और अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं, खासकर पत्नी नशाता और बेटी लारा के साथ.
वरुण की लव लाइफ और फिर शादी
बता दें, वरुण धवन ने 2021 में अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी की थी. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे. जब वरुण धवन छठी क्लास में थे तब से नताशा को जानते हैं. हालांकि शुरू में दोनों की दोस्ती थी लेकिन ये दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई. इसके बाद उन्होंने नताशा को डेट करना शुरू कर दिया. वरुण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने नताशा को एक बार बास्केटबॉल कोर्ट में देखा देखा. शुरू में उन्हें दो-तीन बार रिजेक्शन झेलने पड़े. लेकिन बाद में नताशा ने उनका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया. जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए. बता दें कि शादी के तीन साल बाद 2024 में उनकी पत्नी नताशा ने एक बेटी को दिया था.
'है जवानी तो इश्क होना है’ के बारे में
वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है’ उनके पिता डेविड धवन ने निर्देशित की है. वरुण की पिता के साथ ये चौथी फिल्म है. इसमे एक्टर मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म में 90 की कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा. इसके अलावा फिल्म में तीन एक्ट्रेस हैं तो लव ट्रायंगल भी देखने को मिल सकता है यानि फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस का भरपूर तड़का होगा.
वरुण धवन का फिल्मी करियर
वरुण धवन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही है. इसमें मुख्य भूमिका में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखाई दिए थे. इसके लिए वरुण को बेस्ट मेल एक्टर का अवार्ड भी मिला. इसके बाद उन्होंने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्म दीं. इसमें 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' (2014), 'मैं तेरा हीरो' (2014), और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (2017) के अलावा 'दिलवाले', 'जुड़वा 2', 'एबीसीडी 2' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' शामिल हैं. वरुण ने न केवल रोमांटिक और कॉमेडी फिल्में कीं बल्कि 'बदलापुर' (2015) और 'अक्टूबर' (2018) जैसी गंभीर और डार्क थ्रिलर में भी काम कर रखा है.
ये भी पढ़ें: 'साल अच्छे नहीं रहे', गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर बेटी टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, प्यार को लेकर कही ये बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation



















