इस सप्ताह बिहार की राजनीति फिर उसी सवाल पर अटक गई है: आगे की कमान किसके हाथ में जाएगी। इसी बीच केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने निशांत कुमार को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सत्ता गलियारों की चर्चा को नई दिशा दे दी है। एएनआई से बातचीत में रामकृपाल यादव ने कहा कि निशांत …
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने आगामी यात्रा सत्र 2026-27 के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। समिति की बजट बैठक में 121 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित बजट पारित किया गया, जिससे बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर …
PAK vs BAN: मीरपुर में खेले गए पहले वनडे में बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले के हीरो तेज गेंदबाज नाहिद राणा रहे, जिन्होंने अपने करियर का पहला पांच विकेट हॉल लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। पाकिस्तान की टीम महज 114 रन पर सिमट गई, जिसे बांग्लादेश ने सिर्फ 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
यह पाकिस्तान के खिलाफ विकेट और बची गेंदों के लिहाज से बांग्लादेश की सबसे बड़ी जीत है। कुल ओवरों के लिहाज से भी यह दोनों टीमों के बीच खेला गया सबसे छोटा वनडे रहा। नाहिद राणा ने सात ओवर के अपने स्पेल में ऐसी रफ्तार दिखाई कि पाकिस्तान के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए।
नाहिद राणा ने खोला पंजा राणा ने अपने पहले पांच ओवर में ही 5 विकेट निकाल लिए। हर ओवर में विकेट लेने वाले इस स्पेल ने पाकिस्तान की पारी की कमर तोड़ दी। उनकी गेंदबाजी में वही आक्रामकता दिखी, जो उन्होंने 2024 में रावलपिंडी टेस्ट में दिखाई थी, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट लिए थे।
Bangladesh won by 8 wickets | Bangladesh ???? Pakistan | 1st ODI | Dutch-Bangla Bank ODI Series 2026! ????????
साहिबजादा फरहान ने 27 रन बनाए पाकिस्तान की शुरुआत हालांकि ठीक रही थी। डेब्यू कर रहे साहिबजादा फरहान और माज़ सदाकत ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। फरहान ने 38 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन 10वें ओवर में राणा की गेंद पर अफीफ हुसैन को कैच थमा बैठे।
बांग्लादेश की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत इसके बाद पाकिस्तान की पारी तेजी से बिखर गई। शमील हुसैन राणा की बाउंसर पर टॉप एज देकर आउट हुए जबकि सदाकत भी शॉर्ट गेंद का शिकार बन गए। देखते ही देखते पाकिस्तान का स्कोर 41 बिना नुकसान से 55 रन पर तीन विकेट हो गया।
Smash! Tanzid Tamim sends it flying over the boundary for a massive six! ????????????????
मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा से टीम को उम्मीद थी, लेकिन राणा ने यहां भी वार किया। रिजवान को ड्राइव खेलने के लिए उकसाकर विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद सलमान आगा भी शॉर्ट गेंद पर कैच देकर चलते बने।
कप्तान मेहदी हसन मिराज ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक सफलता मिली। पाकिस्तान की पूरी टीम 31वें ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए और अबरार अहमद के साथ आखिरी विकेट के लिए 32 रन जोड़े।
छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने आक्रामक शुरुआत की। हालांकि सैफ हसन जल्दी आउट हो गए, लेकिन तंजीद हसन और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने मैच पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया। तंजीद ने 42 गेंदों में नाबाद 67 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल थे। वहीं शांतो ने 27 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हुई।
10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 81/1 था, जो पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। तंजीद ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहकर टीम को बड़ी जीत दिला दी। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला पूरी तरह निराशाजनक रहा, जहां गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही मोर्चों पर टीम बुरी तरह पिछड़ गई।