Responsive Scrollable Menu

सोने और चांदी के दाम घटे, वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से तय होगी आगे की चाल

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है और दोनों कीमती धातुओं के दाम 0.78 प्रतिशत तक कम हो गए हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:30 बजे सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.31 प्रतिशत कम होकर 1,62,795 रुपए हो गया है और चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.78 प्रतिशत घटकर 2,75,690 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक, कॉमेक्स पर सोना 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,212.64 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.493 डॉलर प्रति औंस थी।

बाजार में सोने और चांदी में गिरावट पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटीज एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि युद्ध को लेकर मिले-जुले संकेतों के कारण व्यापारिक माहौल अस्थिर बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले संकेत दिया था कि संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है, जबकि बुधवार की सुबह तक अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष से तत्काल तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं मिले, जिससे युद्ध लगातार बारहवें दिन भी जारी रहा।

हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल से ईरान पर हमले रोकने का आग्रह किया, जबकि ईरान ने जहाजों के आवागमन को रोकने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने का दावा किया।

अब कमोडिटी बाजार का ध्यान आगामी अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति आंकड़ों पर है, जो फेडरल रिजर्व के नीतिगत दृष्टिकोण के बारे में और संकेत दे सकते हैं, हालांकि ये आंकड़े संघर्ष से जुड़ी बढ़ती ऊर्जा कीमतों के मुद्रास्फीति प्रभावों को पूरी तरह से नहीं दर्शाएगे।

उन्होंने आगे बताया कि इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी जीडीपी और मुद्रास्फीति आंकड़े भी फोकस में रहेंगे, जिनसे आर्थिक स्थिति और आगे की मौद्रिक नीति के मार्ग के बारे में बेहतर स्पष्टता मिलेगी।

इससे ही सोने और चांदी की आगे की चाल तय होगी।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बिहार में CM को लेकर बड़ा सस्पेंस, Nitish Kumar या Samrat Choudhary, चुप क्यों हैं Chirag Paswan?

Bihar CM Suspense: बिहार में CM कुर्सी को लेकर सस्पेंस चल रहा है. NDA का नया सीएम चेहरा कौन होगा? एनडीए में अंदरखाने क्या चल रहा? यह किसी को नहीं पता. बिहार की राजनीति एक बार फिर हलचल से भरी हुई है. मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सवाल यह उठ रहा है कि क्या मौजूदा मुख्यमंत्री Nitish Kumar ही आगे भी पद पर बने रहेंगे या फिर भारतीय जनता पार्टी किसी नए चेहरे को आगे कर सकती है. 

इस चर्चा के बीच Samrat Choudhary का नाम भी तेजी से राजनीतिक गलियारों में लिया जा रहा है. हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन सियासी संकेतों और नेताओं की गतिविधियों ने इस बहस को और तेज कर दिया है.

क्या बदल सकता है बिहार का मुख्यमंत्री चेहरा?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में एनडीए के भीतर कई स्तरों पर रणनीतिक चर्चा चल रही है. मुख्यमंत्री पद को लेकर यह भी चर्चा है कि गठबंधन के भीतर संतुलन बनाए रखने के लिए आगे की रणनीति तय की जा सकती है.

Nitish Kumar को नहीं कर सकते नजरअंदाज

Nitish Kumar लंबे समय से बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे हैं और कई बार मुख्यमंत्री पद संभाल चुके हैं. ऐसे में उनके अनुभव और राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए उन्हें नजरअंदाज करना आसान नहीं माना जा रहा है.

Samrat Choudhary का नाम चर्चा में, भाजपा के उभरते नेता हैं

Samrat Choudhary को भाजपा के उभरते नेताओं में गिना जाता है और पार्टी संगठन में उनकी पकड़ भी मजबूत मानी जाती है. यही वजह है कि उनका नाम संभावित विकल्प के तौर पर चर्चा में आता रहता है. हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

चिराग पासवान की चुप्पी क्यों बन रही चर्चा का विषय?

इस पूरे सियासी घटनाक्रम में एक और नाम चर्चा में है वह है Chirag Paswan. आम तौर पर बिहार की राजनीति के मुद्दों पर खुलकर बयान देने वाले चिराग पासवान ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है. उनकी चुप्पी को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि गठबंधन की रणनीति को देखते हुए फिलहाल सार्वजनिक बयान देने से बचा जा रहा है.

NDA के भीतर क्या हो सकती है रणनीति?

बिहार में एनडीए की राजनीति हमेशा से समीकरणों पर आधारित रही है. कई बार ऐसे मौके आए हैं जब गठबंधन के भीतर नेतृत्व को लेकर चर्चाएं हुईं, लेकिन अंतिम फैसला सामूहिक सहमति से लिया गया. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई बदलाव होता भी है तो वह गठबंधन के सभी सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद ही तय किया जाएगा.

बिहार की राजनीति में क्यों बढ़ जाती है CM चेहरे की चर्चा?

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री का चेहरा हमेशा चुनावी रणनीति का बड़ा हिस्सा रहा है. राज्य में जातीय समीकरण, क्षेत्रीय प्रभाव और गठबंधन की मजबूती को ध्यान में रखकर नेतृत्व तय किया जाता है. इसी कारण जब भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होती हैं, मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं भी तेज हो जाती हैं. फिलहाल बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है. फिलहाल  Nitish Kumar का अनुभव Samrat Choudhary की राजनीतिक सक्रियता और Chirag Paswan की चुप्पी इन तीनों वजहों से यह मुद्दा और दिलचस्प बन गया है. बहरहाल, आने वाले दिनों में राजनीतिक बयान और घटनाक्रम इस सस्पेंस को पूरी तरह साफ कर देंगे.

FAQ

Q1. बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा क्यों हो रही है?

उत्तर-राजनीतिक गतिविधियों और गठबंधन के भीतर चल रही रणनीतिक चर्चाओं के कारण मुख्यमंत्री पद को लेकर नए कयास लगाए जा रहे हैं.

Q2. क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं?

उत्तर-फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. यह केवल राजनीतिक चर्चा और अटकलों का विषय है.

Q3. सम्राट चौधरी का नाम क्यों सामने आ रहा है?

उत्तर-सम्राट चौधरी भाजपा के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें संभावित विकल्प के तौर पर देखा जाता है.

Q4. चिराग पासवान ने इस मुद्दे पर क्या कहा है?

उत्तर-अब तक चिराग पासवान की ओर से इस विषय पर कोई स्पष्ट सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है.

Q5. क्या बिहार में जल्द मुख्यमंत्री बदल सकता है?

उत्तर-अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. भविष्य की राजनीतिक परिस्थितियों के आधार पर ही कोई फैसला होगा.

नीतीश कुमार ने इस शर्त को पूरा करने के बाद भरा राज्यसभा का नामांकन, विजय चौधरी का दावा

Continue reading on the app

  Sports

IPL में खेल चुके हैं अब तक कुल 11 पाकिस्तानी खिलाड़ी, एक तो जीत चुका है आईपीएल ट्रॉफी

पाकिस्तानी खिलाड़ी पिछले एक दशक से आईपीएल में नहीं दिखे हैं. अब तक सिर्फ 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण 2009 से उन्हें आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी गई. Sat, 14 Mar 2026 14:58:23 +0530

  Videos
See all

इराक में अमेरिकी एंबैसी पर मिसाइल हमला [Fire, smoke at US embassy in Iraq after missiles attack] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:45:43+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat | Iran Attack Israel भारत की ओर रवाना हुआ अहम शिपमेंट | #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:43:39+00:00

Shorts : चलते हाईवे पर बिखरे LPG सिलेंडर | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:45:02+00:00

Team India की जीत के बाद वैष्णो देवी में माथा टेका | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:44:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers