Responsive Scrollable Menu

AWBI MTS Jobs 2026: भारतीय पशु कल्याण बोर्ड में एमटीएस की भर्ती, ऐसे भरें फॉर्म

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Animal Welfare Board of India (AWBI) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह बोर्ड मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
AWBI की यह भर्ती ग्रुप-सी के मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के लिए निकाली गई है। इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक यानी 10वीं पास होना जरूरी है। जो उम्मीदवार 10वीं तक पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, वे इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु निम्नलिखित होनी चाहिए:

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 25 वर्ष

आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सैलरी
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसमें अधिकतम सैलरी लगभग 56,900 रुपये तक हो सकती है।

ऐसे डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट awbi.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
  • उसमें दिए गए ANNEXURE-I आवेदन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।

ऐसे भरें आवेदन फॉर्म
आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी देनी होगी:

  1. ब्लॉक लेटर्स में नाम
  2. पिता या पति का नाम
  3. जन्मतिथि
  4. कैटेगरी (General/SC/ST/OBC/EWS)
  5. आयु में छूट से संबंधित जानकारी

शैक्षणिक योग्यता
पत्राचार का पता। मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी। इसके अलावा उम्मीदवार को यह भी बताना होगा कि वह किसी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्वायत्त संस्था में कार्यरत है या नहीं। फॉर्म के अंत में दिए गए डिक्लेरेशन को पढ़कर स्थान और तारीख लिखें और हस्ताक्षर कर आवेदन पूरा करें।

इस पते पर भेजें आवेदन
भरे हुए आवेदन फॉर्म को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

पता:
42 मील का पत्थर, दिल्ली-आगरा राजमार्ग, NH-2, सीकरी, बल्लभगढ़, हरियाणा – 121004
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार Animal Welfare Board of India की आधिकारिक वेबसाइट awbi.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Continue reading on the app

RR से जुड़े रवींद्र जडेजा, कुछ इस अंदाज में हुई ‘बन्ना’ की एंट्री, देखें वीडियो

Ravindra Jadeja Joins RR: IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़ी ट्रेड डील हुई. इसके चलते रवींद्र जडेजा 14 करोड़ रुपये में वापस अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए हैं. इसके बाद अब जडेजा यानी ‘बन्ना’ RR के कैंप से जुड़ गए हैं. इसकी घोषणा फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से की.

The post RR से जुड़े रवींद्र जडेजा, कुछ इस अंदाज में हुई ‘बन्ना’ की एंट्री, देखें वीडियो appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

विराट-अभिषेक की टक्कर से शुरु होगा IPL 2026, बैंगलुरु में खेला जाएगा सीजन का पहला मैच, चुनौती के लिए तैयार चैंपियन

28 मार्च 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.  पिछले साल (2025) अपना पहला खिताब जीतने के बाद, बेंगलुरु इस बार बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगी.  Wed, 11 Mar 2026 19:43:33 +0530

  Videos
See all

Sawal Public Ka Live : ट्रंप ने पूरी दुनिया को फंसा दिया? | Navika Kumar | Trump | Netanayhu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:07:09+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Trump के सीनेटर की धमकी पर UAE के अरबपति का पलटवार #iran #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:05:00+00:00

India High Alert due to Israel Iran War Updates Live: Petrol की कीमतें बढ़नेवाली है ? | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:04:27+00:00

Why is the UK sending a warship to Cyprus? #HMSDragon #UK #Cyprus #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:09:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers