सूरत के पिज़्ज़ेरिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचाई धूम! ’50 टॉप पिज़्ज़ा 2026′ में बनाई जगह
Surat Pizzeria International Ranking 2026: भारत में पिज़्ज़ा का नाम लेते ही अक्सर लोगों के मन में बड़े इंटरनेशनल ब्रांड्स का नाम आता है। लेकिन अब इस धारणा को बदलते हुए गुजरात के सूरत शहर के एक पिज़्ज़ेरिया ने दुनिया के सामने अपनी खास पहचान बना ली है। सूरत के पिज़्ज़ेरिया ‘कुचिना मरिनारा’ ने एशिया-पैसिफिक […]
The post सूरत के पिज़्ज़ेरिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचाई धूम! ’50 टॉप पिज़्ज़ा 2026′ में बनाई जगह appeared first on Grehlakshmi.
'10 लड़के लेकर आएंगे', दिव्या अग्रवाल को मिल रही रेप की धमकी, एक्ट्रेस ने प्रिंस नरूला का भी किया जिक्र
Divya Agarwal on Rape Threat: रियलिटी शो 'The 50' इस समय लोगों का खूब मोनरंजन कर रहा है. शो 1 फरवरी से शुरू हुआ था और अब ये अपने फिनाले के करीब पहुंच गया है. इस बीच शो में कई लोग दोस्ती तो कुछ लड़ाई करते दिखें. शो में प्रिंस नरूला (Prince Narula) और दिव्या के बीच अनबन देखी गई. वहीं, अब दोनों के बीच की पुरानी नाराजगी सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गई है. इतना ही नहीं दिव्या ने खुलासा किया है कि उन्हें रेप की धमकी मिल रीह है. चलिए जानते हैं पूरा मामला-
कौन दे रहा दिव्या को धमकी?
दिव्या अग्रवाल ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें रेप की धमकियां दी जा रही हैं. वीडियो में दिव्या ने ये भी दावा किया कि जो लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं वो प्रिंस नरूला के फैंस और वो उनके घर का पता भी जानते हैं. दिव्या अग्रवाल ने वीडियो में कहा- 'मुझे अपने एक्स-भाई के फैंस की तरफ से बहुत नफरत मिल रही है. ठीक है, हेट चलेगा. हेट की प्रॉब्लम नहीं है. लेकिन रेप की धमकी? हमको पता है कि तू कहां रहती है, 10 लड़के लेकर आएंगे, रेप करेंगे, वीडियो बनाएंगे, तुम ये सब डिजर्व करती हो.'
ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के खिलाफ घटिया चालबाजी चलेगी विद्या, खतरे में पड़ेगी कावेरी की जान
प्रिंस पर लगाया उकसाने का आरोप
दिव्या ने प्रिंस नरूला पर फैंस को नफरत भरे मैसेज भेजने के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया.उन्होंने आगे कहा- 'आपको पता है दुख की बात क्या है? सो कॉल्ड सेलेब्रिटीज, उनके पास इतना टाइम है कि वो जो करके आए हैं शो में, उसके बाद आकर एपिसोड भी देखते हैं, और इतने ज्यादा सेल्फ ऑब्सेस्ड हैं ये लोग और फिर जाकर बोलते हैं कि आज का एपिसोड बहुत फनी था. तेरे पास इतना टाइम है ब्रो, सीरियसली? और फिर फैंस को उकसाते हैं कि वो मुझे नफरत भरे मैसेज भेजें. मतलब लोगों की पहले हेल्प करना, उनको घर में रखना, फिर उसके ऊपर से बोलना कि मैंने पाला है.'
प्रिंस नरूला ने भी किया रिएक्ट
वहीं, प्रिंस नरूला ने एक्ट्रेस की वीडियो पर रिएक्ट किया. उन्होंने The 50 के एपिसोड का एक चंक शेयर किया, जिसमें दिव्या उन्हें सबके सामने एक्सपोज करती दिखी. इसके साथ प्रिंस ने कैप्शन में लिखा- 'जो लोग बोल रहे हैं कि आपके पास इतना टाइम है एपिसोड देखने का तो बहन आप शो तो नहीं देख रहे थे तो 5 एपिसोड आए थे, तब तक आप बिना देखे कैसे गेस कर लिए? क्योंकि आप तो शो नहीं देखते, आप सेलिब्रेटी हैं और हमने जिन जिन को प्रॉमिस किया है वो सब कौन हैं? बस फर्क इतना है कि आप लोगों के लिए शो रिश्तों से बढ़कर था, कोई बात नहीं और हां मैंने डॉमिनेट किया है, पर शो को, आपको नहीं. भगवान आपका भला करे.'
ये भी पढ़ें- The 50 में एंट्री करेंगे अमाल मलिक और TRP Queen फरहाना, फैंस को मिलेंगे ये तीन बड़े सरप्राइज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Grehlakshmi
News Nation


















