Jal Jeevan Mission के विस्तार को मंजूरी, इन स्टॉक्स की बल्ले-बल्ले, आपके पास है?
Jal Jeevan Mission linked Stocks: सरकार ने जल जीवन मिशन का विस्तार कर दिया है। ऐसे में अब इससे जुड़े स्टॉक्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। कुछ कंपनियों के ऑर्डर बुक का एक बड़ा हिस्सा तो इस योजना से जुड़ा है। जानिए कि जल जीवन मिशन के विस्तार से किन स्टॉक्स को फायदा मिल सकता है और इनमें से कौन-कौन से आपके पोर्टफोलियो में हैं?
कजाकिस्तान में युवक को बंधक बनाया,VIDEO:करनाल से घूमने गया था, हाथ-पैर टेप से बांधे, पीठ पर ब्लेड मारकर 10 लाख वसूले
हरियाणा में करनाल के रहने वाले एक युवक को कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में बंधक बना लिया गया। परिवार का आरोप है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखकर जालंधर के एक एजेंट से संपर्क किया था। 22 लाख में बेटे को कनाडा भेजने की बात तय हुई थी। 28 फरवरी को उनका बेटा और एक अन्य युवक कनाडा के लिए रवाना हुए। आरोप है कि एजेंट कनाडा ले जाने के बजाए दोनों युवकों को कजाकिस्तान ले गए और वहां एक होटल में बंधक बना लिया। उन्होंने उनके हाथ और मुंह टेप से बांध दिए और मारपीट की। उन्होंने युवक की कमर पर ब्लेड से भी वार किए। मारपीट के वीडियो बनाकर 20 लाख रुपए की डिमांड की। परिवार ने डर से 10 लाख रुपए भी भेज दिए। घरौंडा थाना पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिलसिलेवार जानिए, पुलिस को क्या शिकायत दी… इंस्टाग्राम पर एड देखी, 22 लाख में डील सदरपुर गांव के रहने वाले बलकार ने घरौंडा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरा बेटा कनाडा घूमने के लिए जाना चाहता था। उसने इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने का एक विज्ञापन देखा था। इस विज्ञापन में राय इमिग्रेशन, गांव मियानी, जालंधर का पता और मोबाइल नंबर दिए गए थे। उन्होंने इमिग्रेशन के नंबर पर संपर्क किया, जहां उनकी बात मनप्रीत नाम के व्यक्ति से हुई। बाद में मनप्रीत ने उन्हें जश्न नामक व्यक्ति से मिलवाया। जश्न ने निखिल को कनाडा भेजने के लिए 22 लाख रुपए में सौदा तय किया। 28 फरवरी को निखिल-हेमराज गए बलकार ने आगे बताया कि एजेंटों ने बेटे के सभी दस्तावेज ऑनलाइन मंगवा लिए। 28 फरवरी की रात करीब 8 बजे बेटे को दिल्ली हवाई अड्डे पर बुलाया गया और साथ में 500 डॉलर लाने को कहा। परिजनों ने 500 डॉलर निखिल को दे दिए और वह हवाई जहाज से विदेश रवाना हो गया। निखिल के साथ हेमराज नाम का एक और युवक भी गया था। बाद में पता चला कि एजेंटों ने निखिल की उड़ान मुंबई से कजाकिस्तान के लिए बुक करवाई थी। हाथ और मुंह टेप से बांधे, ब्लेड से काटा उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर सोनू नाम का व्यक्ति निखिल को लेने आया और कहा कि तीन घंटे के लिए होटल में रुकना होगा। इसके बाद निखिल और दूसरे युवक हेमराज को बंधक बना लिया। आरोपियों ने उसे ब्लेड से काटने, मुंह पर टेप लगाने और उल्टा लटकाकर मारपीट करने की बात कही। वीडियो भेजकर 20 लाख रुपए की मांग की। बेटे की जान बचाने के लिए कर्ज लेकर 10 लाख भेज दिए। इसके बावजूद निखिल को नहीं छोड़ा। पैसे लेने आए दो लोगों को पुलिस को सौंपा बलकार सिंह ने बताया कि 2 मार्च को चार लोग सदरपुर गांव में पैसे लेने पहुंचे थे। हमने उनमें से दो लोगों को पकड़ लिया और घरौंडा थाना पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। निखिल उनका इकलौता बेटा है और उसे कनाडा भेजने के लिए उन्होंने कर्ज लेकर पैसे जुटाए थे। अब फिरौती के रूप में भी 10 लाख रुपए कर्ज लेकर ही दिए गए हैं। विदेश भेजने वाले एजेंटों का इसमें हाथ है। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज घरौंडा पुलिस ने बलकार की शिकायत पर 9 मार्च को मनप्रीत, जश्न, परमिंदर कौर और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर उमेश को सौंपी गई है। कार्यकारी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि विदेश युवक के परिवार से सभी रिकॉर्ड क्लेक्ट किए जा रहे हैं। उसके आधार पर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। युवक को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol














.jpg)





