Responsive Scrollable Menu

Iran Israel War: जहां रहती थी पर्यटकों की भीड़, वहां पसरा सन्नाटा… ईरान-इजरायल युद्ध का Tourism Industry पर दिखा असर

Iran Israel War: इजराइल में मौजूदा समय में हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं. युद्ध के चलते कई इलाके पूरी तरह से वीरान नजर आ रहे हैं. जमीनी हालात को दिखाने के लिए हम करीब 15 से 20 किलोमीटर का सफर तय करते हुए समुद्र तट के पास पहुंचे, जहां सामान्य दिनों में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती थी. लेकिन इस समय नजारा बिल्कुल अलग है. समुद्र किनारे लगे हजारों कुर्सियां और टेबल खाली पड़े हैं. बड़े-बड़े होटल, स्विमिंग पूल और पर्यटन से जुड़े इलाके सुनसान दिखाई दे रहे हैं. जहां पहले लोगों की चहल-पहल रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है. देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार की ग्राउंड रिपोर्ट…

मिसाइल हमलों के डर और सायरन की आवाज के बीच पर्यटन ठप

आसमान में लहराता इजराइल का झंडा और नीचे फैली खामोशी युद्ध की स्थिति को साफ तौर पर दिखा रही है. यहां मौजूद लोगों को हर समय इस बात का डर रहता है कि कब सायरन बज जाए और उन्हें तुरंत बंकर की ओर भागना पड़े. युद्ध शुरू होते ही ज्यादातर पर्यटक इजराइल छोड़कर जॉर्डन और मिस्र जैसे देशों की ओर चले गए. यही वजह है कि तेल अवीव जैसे पर्यटन केंद्र भी लगभग खाली हो चुके हैं. मिसाइल हमलों के खतरे और लगातार तनाव के कारण पर्यटन उद्योग पूरी तरह प्रभावित हो गया है.

यह भी पढ़ें- News Nation Ground Report: 'जंग खत्म...' ट्रंप के बयान के क्या हैं मायने? War Zone में मौजूद रिपोर्टर से समझिए

Continue reading on the app

'गंगा एक्सप्रेस-वे के बचे हुए काम को जल्द-जल्द से पूरा करें,' CM योगी ने दिए आदेश

प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार  को निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की है. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि गंगा एक्सप्रेस-वे के बचे कार्यों को समय से से पहले पूरा करके इसके जल्द संचालन के लिए तैयार किया जाए. 

गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज तक का सफर आसान हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जारी सभी बड़ी परियोजनाओं को तय समयसीमा और  गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए.

समयसीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान

प्रगति समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी  भी परियोजना में देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निर्माण गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. बैठक में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे, फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़े लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब परियोजनाओं की समीक्षा होगी. 

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना की भी समीक्षा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी. अधिकारियों ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट को हाल ही में प्रोविजनल एयरोड्रम लाइसेंस मिला है. इसके साथ   ग्रेटर नोएडा में विकसित किए गए मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब परियोजनाओं की भी समीक्षा हो रही है. मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्यों को को तय वक्त पर पूरा करने के आदेश दिए हैं. 

एक्सप्रेस-वे लिंक प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने का निर्देश 

बैठक में पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे, झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे और जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे   की प्रगति को लेकर भी समीक्षा हुई. सीएम ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी हो रही है. सभी तरह की रुकावटों को दूर किया जाएगा. 

ऊर्जा और शहरी विकास परियोजनाओं पर भी जोर

ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा होगी. मुख्यमंत्री ने रिहंद-ओबरा क्षेत्र में प्रस्तावित पंप स्टोरेज परियोजना और झांसी में प्रस्तावित 100 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र के काम में भी तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही लखनऊ के वृंदावन योजना क्षेत्र में प्रस्तावित एग्जिबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर और कुकरेल क्षेत्र में प्रस्तावित नाइट सफारी परियोजना की प्र​प्रगति की भी समीक्षा की गई. 

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज किया जाए. जून तक लंबित काम को पूरा कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाले सभी तरह की रुकावटों को  प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास हो. इस तरह से एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं  को जल्द शुरू किया जा सकेगा. 

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में बनाया ये महारिकॉर्ड, दूर-दूर तक नहीं कोई दूसरी टीम

टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बोलबाला है। भारतीय टीम के पास अब तीन टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी और टीम लगातार दूसरा टी20 खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी है। साथ ही भारतीय टीम बड़े-बड़े स्कोर बनाने का दमखम रखती है। यही कारण है कि टीम इंडिया के नाम एक महारिकॉर्ड दर्ज है। भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा का टोटल बनाया हुआ है। दूसरे नंबर पर जो टीम है वह बहुत पीछे है। 

दरअसल, भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल समेत 50 बार 200 से ज्यादा आंकड़ा इस फॉर्मेट में पार किया है। इस क्रम में कोई भी टीम नहीं है जिसने टीम इंडिया के बराबर ही 200 से ज्यादा का स्कोर टी20 क्रिकेट में बनाए है। असल में इस कड़ी में जो टीम दूसरे नंबर पर उसने सिर्फ 29 बार ही 200 का आंकड़ा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पार किया है। तीसरे नंबर वाली टीम ने 28 बार ये कारनामा किया है। 

भारतीय टीम के बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जबकि तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। इंग्लैंड की टीम 26 बार 200 के पार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गई है, जबकि इतनी ही बार वेस्टइंडीज की टीम ने भी 200 रनों का टोटल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया है। 
Wed, 11 Mar 2026 14:10:00 +0530

  Videos
See all

Iran war News: Iran पर अभी और तेज होंगे हमले! #middleeastcrisis #iranusawar #missileattacks #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:32:32+00:00

PM Modi Live: PM मोदी LIVE | inaugurates development works in Ernakulam #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:33:40+00:00

world war 3: पुतिन ने किया तीसरे विश्वयुद्ध का आगाज | Iran israel war | Trump | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:36:02+00:00

Iran Israel War : ईरान युद्ध के बीच हवाई यात्रा महंगी | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:46:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers