Responsive Scrollable Menu

उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा स्वतंत्रता दिवस:पुजारी बोले-तिथि के अनुसार मनाएंगे राष्ट्रीय पर्व; यहीं के ज्योतिषाचार्य ने निकाला था आजादी का मुहूर्त

देशभर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है, लेकिन उज्जैन के प्राचीन बड़े गणेश मंदिर में इस साल आजादी का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। दरअसल, मंदिर प्रबंधन का मानना है कि सनातन संस्कृति के सभी पर्वों की तरह स्वतंत्रता दिवस भी तिथि के अनुसार ही मनाया जाना चाहिए। 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हुआ था, उस दिन श्रावण कृष्ण चतुर्दशी थी। वैदिक पंचांग में यह तिथि इस साल 11 अगस्त को पड़ रही है, इसीलिए मंदिर में इसी दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पं. अक्षत व्यास ने कहा- दीपावली, रक्षाबंधन, दशहरा और होली जैसे सभी पर्व हर साल पंचांग की तिथि के अनुसार मनाए जाते हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस को अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख से मनाना उचित नहीं है। इसी विचार के आधार पर बड़े गणेश मंदिर में सालों से स्वतंत्रता दिवस तिथि के अनुसार मनाया जा रहा है। पुजारी बोले- ऐतिहासिक आधार पर बढ़ा रहे परंपरा बड़े गणेश मंदिर की इस परंपरा का ऐतिहासिक आधार भी है। पं. व्यास ने कहा- 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता का शुभ मुहूर्त हमारे पूर्वज ज्योतिषाचार्य पंडित सूर्यनारायण व्यास ने ही निकाला था। हम उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। तिरंगा यात्रा निकलेगी, शिखर पर फहराया जाएगा ध्वज मंदिर में 11 अगस्त को धार्मिक और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भगवान बड़े गणेश को तिरंगा अर्पित किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज का पूजन होगा। महाआरती के बाद 'वंदे मातरम्' और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' के घोष के बीच मंदिर के शिखर पर तिरंगा फहराया जाएगा। कुंडली से तय हुआ था 15 अगस्त का मुहूर्त बात खत्म होते साल 1946 की है। देश आजाद होने वाला है, अंग्रेज भारत से रुखसत हो रहे हैं, ये लगभग तय हो चुका था। पं. जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री और डॉ. राजेंद्र प्रसाद पहले राष्ट्रपति भी चुन लिए गए थे। लगभग सब कुछ निश्चित हो चुका था, अगस्त 1947 में आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन भी ब्रिटेन लौट रहे थे। देश बंटवारे की आग में जल रहा था, भारत के दो टुकड़े हो रहे थे। उन दिनों उज्जैन के क्रांतिकारी, लेखक और ज्योतिषाचार्य पं. सूर्यनारायण व्यास डॉ. राजेंद्र प्रसाद के काफी नजदीकी थे। डॉ. प्रसाद ने अपने भरोसेमंद गोस्वामी गणेश दत्त महाराज के जरिए पं. व्यास को दिल्ली बुलवाया। उनके सामने सवाल रखा गया कि ज्योतिषीय गणना के मुताबिक किस दिन भारत को पहला स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए। अंग्रेजों से दो तारीखें मिली थीं 14 और 15 अगस्त, जिनमें से जिन्ना के नेतृत्व में पाकिस्तान के गठन और भारत की आजादी के लिए एक दिन चुना जाना था। पंडित व्यास ने आजाद भारत के लिए पंचांग से मुहूर्त देखे। पं. व्यास के बेटे और दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक डॉ. राजशेखर व्यास के मुताबिक, मोहम्मद अली जिन्ना मुहूर्त जैसी बातें नहीं मानते थे, उन्होंने 14 अगस्त का दिन पाकिस्तान के लिए चुना। जबकि पं. व्यास ने उन्हें चेताया था कि 14 अगस्त के दिन ग्रह स्थितियां ठीक नहीं हैं। अगर 14 अगस्त को पाकिस्तान बना तो संभव है कि वो हमेशा अस्थिर रहेगा, क्योंकि उस दिन कुंडली में लग्न यानी कुंडली का पहला स्थान भी अस्थिर वाला था, लेकिन जिन्ना नहीं माने। 14-15 की रात 12 बजे का समय तय किया गया था डॉ. राजशेखर व्यास के मुताबिक, पं. सूर्यनारायण व्यास की सलाह पर ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14-15 अगस्त की दरमियानी रात 12 बजे का समय भारत की आजादी के लिए तय किया। कारण था उस दिन भारत की कुंडली में स्थिर वृषभ राशि का लग्न होना, ये लग्न स्थिर माना जाता है। पं. व्यास का तर्क था कि स्थिर लग्न में देश आजाद हुआ तो आजादी और लोकतंत्र दोनों स्थिर रहेंगे। 15 अगस्त को रात में फहराया गया तिरंगा वैसे तो स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने की परंपरा सुबह की है, लेकिन 15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। हालांकि, इतिहास के पन्नों में ये दर्ज नहीं हो सका, लेकिन इसकी सलाह भी पं. व्यास ने ही दी थी। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद से कहा था कि अगर हम आधी रात को आजादी का समय ले रहे हैं, तो इसी समय में ध्वजारोहण किया जाए। स्वतंत्रता के औपचारिक कार्यक्रम भले ही सुबह किए जाएं, लेकिन पहला ध्वजारोहण आधी रात में ही होगा। पं. नेहरू ने उनकी बात मानी और आधी रात में लाल किले पर ध्वजारोहण किया। आधी रात को ही धोया गया संसद भवन, शुद्धिकरण भी हुआ बकौल राजशेखर व्यास, पं. सूर्यनारायण व्यास ने ही सलाह दी थी कि 15 अगस्त की रात को संसद भवन का शुद्धिकरण किया जाए। इसकी जिम्मेदारी गोस्वामी गिरधारीलाल को दी गई। उन्होंने संसद भवन को धुलवाया और उसका शुद्धिकरण करवाया। 1930 में की थी भविष्यवाणी- 1947 में आजाद होगा देश उज्जैन में 1902 में जन्मे पं. सूर्यनारायण व्यास 1921-1922 से ही आजादी की लड़ाई में सक्रिय हो गए थे। ज्योतिषी भी थे, तो इस पर लेख भी लिखा करते थे। 1930 में आज नाम की पत्रिका के एक लेख में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि भारत अगस्त 1947 में आजाद हो जाएगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद के राष्ट्रपति बनने की भविष्यवाणी 1952 में राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का कार्यकाल समाप्त हो रहा था। दूसरा राष्ट्रपति चुना जाना था। तब पं. व्यास ने डॉ. प्रसाद को पहले ही बता दिया था कि फिलहाल आपकी कुंडली संकेत कर रही है कि आप ही देश के राष्ट्रपति चुने जाएंगे। ये बात भी सही साबित हुई और डॉ. राजेंद्र प्रसाद फिर से राष्ट्रपति चुने गए। इस बारे में डॉ. प्रसाद ने पं. व्यास को पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि आपने पहले ही बता दिया था। किताब ‘हू डज नॉट कंसल्ट द स्टार्स’ में भी इसका जिक्र भारत की आजादी के मुहूर्त की बात एक बार टाइम मैगजीन में भी छपी थी। बात 1980 की है। जब अमेरिका में ये बात उठी कि बड़े राजनेता अपने कामों के लिए एस्ट्रोलॉजी का सहारा भी लेते हैं। तब सर वुडो ब्राइट ने एक किताब लिखी। इसका नाम था- हू डज नॉट कंसल्ट द स्टार्स (who does not consult the stars)। इस किताब का जिक्र टाइम मैगजीन में भी किया गया। जिसमें उन्होंने लॉर्ड माउंटबेटन के एक किस्से का जिक्र किया था और ये लिखा था कि भारत की आजादी का दिन तय करने में उज्जैन शहर के किसी पंडित का भी योगदान है, उन्होंने सितारे देखकर दिन तय किया है। ये खबर भी पढ़ें… 5 सेकेंड में तय की आजादी की तारीख तारीख- 4 जुलाई 1947। जगह- ब्रिटिश संसद। ब्रिटेन के PM क्लेमेंट एटली ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में खड़े हुए। उनके सामने रखा था- इंडियन इंडिपेंडेंस बिल 1947 का ड्राफ्ट। वो कानून जिसे पारित करके भारत को स्वाधीनता सौंपी जानी थी। PM एटली ने बोलना शुरू किया, 'भारत के लोगों की इच्छा अब और नहीं टाली जा सकती।' पढे़ं पूरी खबर…

Continue reading on the app

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:भूत बता युवती के कपड़े उतरवाए; लाफ्टर चैलेंज में रिजेक्ट हुए थे कपिल शर्मा; कोर्ट ने सलमान खान को क्यों तलब किया

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर लुधियाना में हुई कांग्रेस की बैठक से जुड़ी रही। यहां प्रभारी भूपेश बघेल के खिलाफ नारे लगाए गए, बघेल गो बैक लिखी टी-शर्ट लहराई गईं। इसके बाद राजा वड़िंग ने नारेबाजी कर रहे लोगों को RSS का चमचा बताकर बाहर जाने को कहा। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. कांग्रेस मीटिंग में हंगामा, बैंस के इशारे से आशू समर्थक भड़के पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा हो गया। कुछ कांग्रेस समर्थक यहां ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की जनरल डायर की फोटो और उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंच गए। इस दौरान मंच से पूर्व MLA सिमरजीत बैंस ने चूड़ियां डालने का इशारा किया। यह देखकर पूर्व मंत्री के समर्थक भड़क गए। उन्होंने भी नारेबाजी शुरू कर दी। खास बात ये है कि इस बार पूर्व CM चरणजीत चन्नी को हाईकमान की फटकार के बाद उनके नहीं, बल्कि यहां उनके करीबी व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। आशू समर्थकों का आरोप है कि राजा वड़िंग ने इशारे कर उन्हें उकसाया। वहीं, वड़िंग ने उन्हें RSS के चमचे बताकर नारेबाजी करते हुए बाहर जाने के लिए कहा। उन्होंने आशू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पूरी कांग्रेस को लुधियाना में जेब में लेकर चलते थे, उन्होंने 6 की 6 सीटें हरा दीं। हंगामे की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) 2. बारिश से सड़क धंसी, 20 फीट गहरा गड्ढा, बिल्डिंगों को खतरा पंजाब के लुधियाना, जालंधर, मोहाली में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। इससे लुधियाना के किचलू नगर में सड़क का 30 फीट लंबा हिस्सा धंस गया, जिससे लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इससे आसपास की बिल्डिंगों को खतरा हो गया है। उधर, पटियाला के मॉडल टाउन में बारिश से बेसमेंट में पानी भरने के बाद इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम की दीवार गिर गई। हादसे के वक्त शोरूम के अंदर कोई नहीं था। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने पंजाब के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं। वहीं, चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.2°C रिकॉर्ड किया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 3. अश्वनी शर्मा बोले- लड़की हो तो केंद्र जिम्मेदार, लड़का हो तो AAP खुद क्रेडिट लेती है पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र में माइनिंग के मुद्दे पर माहौल गरमा गया। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि जो भी अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे AAP के नेता धमकाते हैं। उन्होंने कहा कि 'जिसकी खेत, उसकी रेत' की हकीकत सरकार को मौके पर जाकर देखनी चाहिए। अश्वनी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि माफ करना कि अब आपकी हालत ऐसी हो गई है कि घर में लड़की पैदा होती तो कहते हैं कि केंद्र सरकार का कसूर है। लड़का पैदा हो जाए तो उसका क्रेडिट खुद ले लेते हैं। 20 हजार करोड़ रुपए की आय का वादा सरकार ने किया था। अब हर बात के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जवाब में वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह केंद्र और राज्यों के संबंधों का मामला है। केंद्र सरकार पंजाब का बनता हुआ फंड रोक रही है। उन्होंने पूछा कि ADF का पैसा क्यों रोका गया। आंगनबाड़ी व मिड-डे मील कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी क्यों नहीं की गई। चीमा बोले- केंद्र पहले योजनाओं में सौ फीसदी फंडिंग की बात करता है। फिर 60:40 कर देता है। बाद में अपने हिस्से का पैसा समय पर जारी नहीं करता। उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि उनके प्रतिनिधि केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलकर पंजाब का बकाया फंड जारी करवाएं। (पढ़ें पूरी खबर) 4. युवक ने 5 VIDEO में रूस की डेंजर जर्नी बताई जालंधर से रूस गए एक युवक ने ट्रैवल एजेंट की ठगी का पर्दाफाश कर आपबीती सुनाई है। युवक ने दिल्ली एयरपोर्ट से मॉस्को पहुंचने तक के 5 वीडियो में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा- कोई भी एजेंट के चक्कर में फंसकर रूस मत आना। हमें यहां जंगल में छोड़ दिया है। अब समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं? एजेंट ने जो वादे किए, वे हकीकत में बहुत बुरे निकले। युवक ने वीडियो में बताया कि उसका नाम आकाशदीप है। वह जालंधर के रामनगर का रहने वाला है। 15 जून 2026 को वह दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर मॉस्को पहुंचा था। उसे जालंधर के ही एजेंट पवन कुमार ने यहां भेजा। उसने कहा था कि मॉस्को में फल तोड़ने का काम है। इसके मोटे पैसे मिलेंगे। रहने को AC कमरे और बढ़िया खाना मिलेगा। युवक का आरोप है कि एजेंट का आदमी उसे जंगल के बीच बने कबाड़खाने जैसे घर में छोड़ गया है। उसके साथ हरियाणा और राजस्थान के भी युवक हैं। बाथरूम जैसे एक कमरे में 10 लोग सो रहे हैं। उसने कहा कि किसी एजेंट पर भरोसा मत करो। ये युवकों को झांसा देकर रूसी सेना में भर्ती करवा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. NRI के कपड़े उतरवाने वाला पंडित नहीं, DJ संचालक निकला लुधियाना के फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में NRI युवती से रेप की कोशिश के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवती के मुताबिक, आरोपी कोई पंडित नहीं, बल्कि DJ संचालक है, जिसका नाम राहुल सूद है। उसने युवती की मां को बताया था कि उसे साईं बाबा की चौकी आती है और वह सभी कष्ट दूर कर देता है। इसी भरोसे पर युवती मां के साथ अपने भाई की परेशानियों का अंत करने के लिए लुधियाना आई। भाई भी साथ में मौजूद था। उन्होंने रेडिसन ब्लू में कमरा लिया। राहुल सूद पूजा करने के बहाने वहां गया। युवती का आरोप है कि राहुल ने पहले उसकी मां को प्रसाद के बहाने नशा दे दिया, जिसे खाकर वह बेहोश हो गईं। इसके बाद उसने छोटे भाई को कमरे से बाहर भेजा और पूजा के बजाय उसे निर्वस्त्र कर प्राइवेट पार्ट को छेड़ता रहा और रेप की कोशिश करने लगा। युवती का आरोप है कि 4 अगस्त को रात साढ़े 11 बजे FIR दर्ज करवाने के बाद अब आरोपी की पत्नी उन्हें धमकी दे रही है, जिसकी वजह से उसकी मां डिप्रेशन में आ गई है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. सलमान खान के ब्रांड का वह केस, जिसमें कोर्ट ने नोटिस भेजा चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य को समन जारी किया है। कोर्ट ने इन सभी को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। कोर्ट में याचिका दायर करने वाले कारोबारी का दावा है कि सलमान खान उसे रिएलिटी शो बिग बॉस के सेट पर मिले थे। वहां उन्होंने कारोबारी से वादा किया था कि वह उसकी शोरूम की ओपनिंग में आएंगे। इतना ही नहीं, शोरूम का फीता काटकर वह खुद ही उसका उद्घाटन करेंगे। साथ ही अपने शो बिग बॉस में वह कारोबारी के शोरूम का प्रचार भी करेंगे। कारोबारी का आरोप है कि उसने जब बीइंग ह्यूमन का शोरूम खोला तो उसकी ओपनिंग में सलमान खान नहीं आए। उन्होंने अपने जीजा आयुष शर्मा को भेजा दिया था। इसके बाद सलमान ने बिग बॉस में उसके शोरूम का प्रचार भी नहीं किया। कारोबारी का कहना है कि उसने 3 करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर शोरूम खोला था, जिसमें सलमान खान और अन्य की वादाखिलाफी के कारण उसे नुकसान उठाना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर) 7. मजीठिया के करीबी पर ED रेड, प्रदर्शन से पहले कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी हितेंद्र हैरी के पटियाला स्थित आवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई फरीदकोट पेपर लीक मामले को लेकर SAD के पटियाला में प्रस्तावित सरकार विरोधी प्रदर्शन से ठीक पहले की गई। जानकारी के अनुसार, ED की टीम 3 वाहनों में सवार होकर हितेंद्र हैरी के मॉडल टाउन स्थित आवास पर पहुंची। अधिकारियों ने किसी से बातचीत किए बिना सीधे घर में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का भी कोई जवाब नहीं दिया। सुरक्षाकर्मियों ने आवास के अंदरूनी गेट बंद कर दिए, जिसके बाद ED ने तलाशी और जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार देर रात तक चली। लंबे समय तक चली जांच के दौरान टीम ने कई बार ऑनलाइन खाना भी मंगवाया। (पढ़ें पूरी खबर) 8. AAP का प्रदर्शन, गवर्नर हाउस घेरने चले, वाटर कैनन से खदेड़े चंडीगढ़ नगर निगम की 363वीं जनरल हाउस बैठक में 227 करोड़ रुपए के टेबल एजेंडे को मंजूरी दिए जाने का विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी इस मुद्दे पर भाजपा और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने गुरुवार को राजभवन की ओर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन चलाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। AAP का आरोप है कि नगर निगम की जनरल हाउस बैठक में कजौली से चंडीगढ़ तक वाटर सप्लाई पाइपलाइन बदलने से जुड़े 227 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को अंतिम समय में टेबल एजेंडे के रूप में पेश कर बिना पर्याप्त चर्चा के मंजूरी दे दी गई। पार्षदों को प्रस्ताव का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। न ही सदन में इस पर चर्चा हुई। AAP नेताओं का आरोप है कि जनता के टैक्स से जुड़ी इतनी बड़ी परियोजना को दो पन्नों के टेबल एजेंडे के माध्यम से जल्दबाजी में पारित करना पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर) 9. DA के लिए SC पहुंचे कर्मचारी, एकतरफा स्टे का रास्ता बंद पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से कर्मचारियों के पक्ष में फैसला आने के बाद AAP सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने की संभावना को देखते हुए कर्मचारियों ने पहले ही कैविएट याचिका दाखिल कर दी है। 3 अगस्त को हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के भीतर कर्मचारियों और पेंशनरों का बकाया DA जारी करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने साफ कहा है कि यदि इस महीने के अंत तक भुगतान नहीं किया गया, तो सरकार को 6% ब्याज के साथ राशि देनी होगी। इधर, सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपील किए जाने की आशंका के बीच कर्मचारी पक्ष ने 5 अगस्त को कैविएट याचिका दाखिल कर दी। इसका मतलब है कि यदि सरकार हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देती है, तो सुप्रीम कोर्ट कर्मचारी पक्ष को सुने बिना कोई आदेश पारित नहीं करेगा। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट अभिषेक गुप्ता सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. चंदन बोले- मैंने कपिल को शो में एंट्री दिलाई, मेकर्स ने मुझे निकाल दिया अमृतसर के रहने वाले कॉमेडियन और एक्टर चंदन प्रभाकर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी और कपिल शर्मा की दोस्ती के कुछ मजेदार किस्से शेयर किए। चंदन ने बताया कि उन्होंने अपना करियर दांव पर लगाकर कपिल की ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में एंट्री करवाई थी। एक इंटरव्यू में चंदन ने बताया कि वह और कपिल मुंबई में शो के ऑडिशन के लिए गए थे। वहां कपिल रिजेक्ट हो गए, जबकि उनका सिलेक्शन हो गया था। इसके बाद कपिल ने दिल्ली में भी ऑडिशन दिया, लेकिन वहां भी उन्हें रिजेक्शन मिला। चंदन ने कपिल को शो में शामिल करने के लिए मेकर्स से काफी आग्रह किया। मेकर्स ने शर्त रखी कि कपिल को जगह देने के लिए किसी एक कंटेस्टेंट को शो छोड़ना होगा। चंदन ने बिना देर किए शो छोड़ दिया और कपिल की एंट्री करवा दी। यहीं से कपिल के करियर को बड़ी उड़ान मिली। हालांकि, कुछ महीने बाद मेकर्स ने चंदन को दोबारा शो में बुला लिया। चंदन प्रभाकर को ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चायवाला के किरदार से भी खूब पहचान मिली। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

  Sports

देवदत्त पडिक्कल ने दूर की टीम इंडिया की बड़ी टेंशन, नंबर-3 पर आकर जड़ा शतक, गॉल टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह पक्की!

devdutt padikkal hundred: भारत और श्रीलंका-11 के बीच जारी अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडीक्कल ने शानदार बैटिंग करते हुए सैकड़ा जमाया. पडिक्कल ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 121 गेंदों में 103 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे. इस बल्लेबाजी के साथ उन्होंने पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह पक्की कर ली है. Sat, 8 Aug 2026 14:20:37 +0530

  Videos
See all

PM Narendra Modi ने IIT Delhi 57th Convocation में बाबा बागेश्वर का जिक्र क्यों किया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T09:29:36+00:00

पाक, तुर्की और सऊदी डिफेंस डील, निशाने पर कौन [Saudi Arabia, Turkey, Pakistan pledge mutual defense] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T09:46:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers