Responsive Scrollable Menu

ट्रंप की हार से हाहाकार: ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के नीचे, 1 दिन में 9% टूटा कच्चा तेल

Crude Oil Prices: ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के नीचे 94.62 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था। इसमें एक ही दिन में 8.68 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है। कच्चे तेल में हुई इस गिरावट से पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ने का खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा है।

Continue reading on the app

हनुमान अंश फेम सिंगर की आंखों का इलाज शुरू:लिखा- प्रार्थना करें मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए; बचपन से दृष्टिबाधित हैं सुनील लोधी

'हनुमान अंश' फिल्म के गीत 'मैंने तेरे ही भरोसे' से लोकप्रिय हुए दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। 4 नवंबर को सुनील लोधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इलाज की जानकारी दी। उन्होंने अपने फैंस से दुआएं मांगने की अपील की है, ताकि उनकी आंखों की रोशनी वापस आ सके। लिखा- मेरे लिए प्रार्थना करें सुनील लोधी ने अस्पताल से अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि भगवान की कृपा से उनकी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "फैंस की प्रार्थनाओं से एक नई उम्मीद जागी है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मेरी जिंदगी में रोशनी वापस लौट आए और मैं इस सुंदर दुनिया को अपनी आंखों से देख सकूं।" उन्होंने अपने माता-पिता के वर्षों पुराने इंतजार के पूरा होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि लोगों का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ट्रेनों में तंबूरा बजाकर की थी करियर की शुरुआत मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले सुनील लोधी का शुरुआती जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि महज 10-11 साल की उम्र से ही उन्होंने लोकल ट्रेनों और गांवों में तंबूरा बजाकर बुंदेली लोकगीत और भजन गाना शुरू कर दिया था। अपनी शारीरिक सीमाओं को उन्होंने कभी संगीत के आड़े नहीं आने दिया और बिना किसी प्लेटफॉर्म के अपनी पहचान बनाई। 'मोरे संकट के कटैया' से मिली पहचान सुनील के करियर को पहला बड़ा मोड़ तब मिला जब उनके बुंदेली भजन 'मोरे संकट के कटैया' को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पेज 'बुंदेली दुनिया' पर 2.9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले। इसके बाद फिल्ममेकर और म्यूजिक प्रोड्यूसर पंकज की नजर सुनील की आवाज पर पड़ी। पंकज ने उन्हें अपनी फिल्म 'हनुमान अंश' के गाने 'मैंने तेरे ही भरोसे' के लिए चुना, जिसके बाद सुनील रातों-रात पूरे देश में पहचाने जाने लगे। हनुमान अंश प्रोड्यूसर और एमपी सीएम ने की मदद इससे पहले हनुमान अंश फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर और एमपी सीएम ने सुनील के इलाज में मदद करने की पहल की थी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अनुप्रिया ने बताया था कि वे सुनील के इलाज में मदद करेंगी।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Tushar Kapoor और Ayushmann Khurrana को धमकी बेंगलुरु में IT इंजीनियर है आरोपी | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T01:37:35+00:00

Viral Video: अनियंत्रित कार ने कई राहगीरों को कुचला #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T01:40:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers