Responsive Scrollable Menu

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

नयी दिल्ली, चार नवंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने बुधवार को कहा कि दुनिया में इस समय कड़ी प्रतिस्पर्धा, बदलते शक्ति समीकरणों, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यापक उथल-पुथल एवं परस्पर विरोधी रणनीतिक हितों का दौर जारी है तथा समुद्री क्षेत्र इन घटनाक्रम के केंद्र में है। एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने दिल्ली में आयोजित हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (आईपीआरडी) को संबोधित करते हुए समुद्री सुरक्षा को प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में साझा समझ बढ़ाने और क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने पर भी जोर दिया। नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘नवंबर 2019 में बैंकॉक में आयोजित 14वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंद-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) की शुरुआत की थी।

इस पहल के तहत सात प्रमुख क्षेत्रों में क्षेत्रीय समुद्री सहयोग का खाका पेश किया गया था। आईपीआरडी 2026 का विषय ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अकादमिक सहयोग’ इन्हीं सात क्षेत्रों में से एक पर आधारित है।’’ एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा, ‘‘आज जब हम वैश्विक सुरक्षा की स्थिति का आकलन करते हैं, तो पाते हैं कि दुनिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा और टकराव, बदलते शक्ति समीकरणों, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यापक उथल-पुथल और परस्पर विरोधी रणनीतिक हितों का दौर चल रहा है। समुद्री क्षेत्र इन घटनाक्रमों से अछूता नहीं है, बल्कि इनके केंद्र में है।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आईपीआरडी 2026 के एक सत्र में भाग लिया।

एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि साझा हितों को ठोस और सकारात्मक परिणामों में बदलने तथा दीर्घकालिक क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आईपीआरडी 2026 इस दिशा में शायद छोटी, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Continue reading on the app

Today Weather: चक्रवात मुरासु का असर: 70 KM की स्पीड से आंधी, UP, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट

Aaj Ka Mausam 5 November: चक्रवात मुरासु के बचे हुए हिस्से का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने 5 नवंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका है. वहीं झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदल सकता है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं. कई राज्यों में तापमान भी गिर सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

'यह दुख की बात है...', शमी के संन्यास पर बोले रवि शास्त्री, कहा- उनके साथ सही नहीं हुआ

ravi shastri statement on shami test retirement: रवि शास्त्री का कहना है कि मोहम्मद शमी में अभी और 30 से 40 विकेट लेने की काबिलियत थी. उन्होंने कहा, 'यह दुख की बात है जब देश के लिए इतना अच्छा खेलने वाले को जाना पड़ता है.' बता दें कि मोहम्मद शमी ने बीती रात यानी 6 नवंबर 2026 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. Sat, 7 Nov 2026 13:42:48 +0530

  Videos
See all

Breaking News | Akhilesh Yadav News: Ramlalla परिवार संग रामलला के दर्शन करेंगे अखिलेश? #update #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T08:46:36+00:00

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: इस दिन रामलला-हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे अखिलेश? | Ram Mandir Darshan #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T08:46:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers